रामपुर बुशहर। लालसा से किताबें खरीदने गए तीन युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, पुलिस लापता तीनों युवकों की तलाश कर रही है। लेकिन, बुधवार देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई थी। वहीं परिजन भी अपने स्तर पर युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। लापता तीनों युवक एक ही परिवार से संबंध रखते हैं और एक साथ घर से बाजार में किताबों की खरीदारी करने के लिए निकले थे। जितेंद्र शर्मा (18) योगेश्वर शर्मा (19) और हिमेश (18) सभी…
Read MoreCategory: Shimla
अब तय समय पर ही चल पाएंगे ट्रक
कोटखाई (शिमला)। जुब्बल से कोटखाई आने जाने वाले ट्रकों के लिए पुलिस ने समय तय कर दिया है। इस मार्ग पर आने जाने वाले ट्रकों को समय पर छोड़ा जाएगा। यह निर्णय उक्त मार्ग पर लग रहे जाम से निपटने के लिए लिया गया है। नए नियमों के मुताबिक रोहडू की ओर जाने वाले ट्रकों को कोटखाई के कोकुनाला में रोका जाएगा। यहां से इन ट्रकों को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे और रात 10:00 से देर रात 2:30 बजे छोड़ा जाएगा। जबकि, रोहडू से कोटखाई शिमला आने वाले…
Read Moreबजीर बाउड़ी के पास वाहनों की टक्कर
रामपुर बुशहर। यहां से करीब चार किमी दूर बजीर बाउड़ी में दोपहर करीब 12.30 बजे दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि, इसके बारे में पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमो गाड़ी रामपुर की ओर आ रही थी। जबकि, कार बजीर बाउड़ी के पास निरमंड की ओर यू टर्न कर रही थी। इस दौरान इन दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इससे मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लगा रहा। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों…
Read Moreलापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई करें : हाईकोर्ट
शिमला। लोक निर्माण विभाग के एक दिहाड़ीदार को नियमित करने के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि विभाग का संबंधित अधिकारी अगर अपने विवेक का कानून के दायरे में इस्तेमाल करता तो प्रार्थी को अपने अधिकार के लिए बेवजह मुकदमेबाजी में न पड़ना पड़ता। श्रम न्यायालय ने प्रार्थी के हक में फैसला देते हुए सेवा बहाली के साथ सारे वित्तीय लाभ अदा करने के आदेश दिए थे, परंतु विभाग ने इस फैसले को…
Read Moreसस्ती दवाओं के लिए अभी और इंतजार
शिमला। हिमाचल में सस्ती दवाओं को पाने के लिए आम लोगों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। 348 तरह की दवाओं के मूल्य अभी नहीं घटेंगे। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग ने दवा निर्माताओं को फिलहाल मोहलत दे दी है। केंद्र की ओर से ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) को लागू करने के लिए दवा कंपनियों को 45 दिन की मियाद दी थी। अब इसे 30 दिन और बढ़ा दिया गया है। इसके बाद बीच पुरानी दवाओं के रेट स्टीकर लगाकर बदलने होंगे या…
Read Moreबागवानों को बताएंगे जल संग्रहण तकनीक
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार नई दिल्ली में कॉनकॉर की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं निरंतरता परियोजना शुरू की। सीएम ने कहा कि हिमाचल के शिमला, कुुल्लू और किन्नौर जिलों में सेब के सतत विकास की इस परियोजना के तहत जल संग्रहण, यांत्रिकीकरण और कृषि शिक्षा के माध्यम से सेब के बगीचों की उत्पादकता तथा सेब की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी नीति अपनाई जाएगी। परियोजना के तहत बागवानों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर बल दिया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट नोबेल पुरस्कार विजेता डा.…
Read Moreऐसी पदोन्नति किस काम की!
शिमला। शिक्षा विभाग में पीटीआई से डीपीई की पदोन्नति से शिक्षकों को डर लगने लगा है। पदोन्नति के बावजूद इनके वेतन में लगभग एक हजार रुपये की कमी हो रही है। नए वेतनमान में पीटीआई को 4400 और डीपीई को 3600 रुपये का ग्रेड पे दिया है। हालांकि, पहले डीपीई का ग्रेड पे टीजीटी के बराबर रहता था। शिक्षक संघों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की है। पिछले एक साल से स्कूलों मेें तैनात बारह सौ से ज्यादा डीपीई वेतन विसंगति भुगत रहे…
Read Moreजुवेनाइल जस्टिस पर हिमाचल सरकार से जवाब तलब
शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को आदेश दिए हैं कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए भारतीय संविधान और जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम के तहत क्या कदम उठाए हैं? ये आदेश न्यायालय ने गारडियन न्यायालय धर्मशाला के समक्ष चल रहे मामले को धर्मशाला से बाहर किसी अन्य न्यायालय द्वारा सुने जाने की गुहार लगाने वाली याचिका पर पारित किए। प्रार्थियों के अुनसार उन्हें सात वर्षीय तेन्जिन की कस्टडी के लिए तिब्तियन चिल्ड्रंस विलेज धर्मशाला की ओर से धमकी मिल रही है, जबकि यह…
Read Moreएसआरटी जमा न करने पर तीन बसें जब्त
शिमला। स्पेशल रोड टैक्स (एसआरटी) जमा न करने वाले बस ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए तीन बसें जब्त की हैं। एसआरटी जमा किए बिना अवैध रूप से इन बसों का संचालन किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग ने 141 वाहनों के चालान कर करीब 1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। नियमों कानून को ताक पर रखकर सेब सीजन के दौरान अवैध लाइसेंसों पर वाहन दौड़ाए जा रहे…
Read Moreनई सड़कों की डीपीआर एक माह में
शिमला। पहाड़ी राज्य की लाइफ लाइन को बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कसरत तेज कर दी है। विभाग ने मुख्य अभियंताओं से लेकर सभी अधिकारियों को एक महीने में डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर के साथ अधिकारियों को सड़क में आने वाली निजी भूमि के इस्तेमाल की एनओसी भी जुटानी होगी। अधिकारियों की ओर से आने वाली डीपीआर के साथ इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र की हरी झंडी मिली तो हिमाचल के सड़क से महरूम रहे ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क…
Read More