पधर स्कूल के एसएमसी चुनाव पर रोक

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर मंडी में 22 अगस्त को होने वाले एसएमसी के चुनाव पर प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी की खंडपीठ ने प्रेम सिंह ठाकुर की ओर से दायर याचिका की सुनवाई पर यह आदेश पारित किए। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार प्रार्थी को 20 अप्रैल 2013 को एसएमसी का प्रधान चुना गया था। 16 मई 2013 को कमेटी की बैठक बुलाई गई, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।…

Read More

आनंद मार्ग स्कूल में ‘दिल गार्डन-गार्डन’

चौपाल (शिमला)। आनंद मार्ग पब्लिक स्कूल चौपाल के वार्षिक समारोह में नाटियों पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब चौपाल के मुख्य संरक्षक गोविंद शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अतर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सुजल मेहाईक ने आनंद वाणी प्रस्तुत की। बच्चों ने छोटा बच्चा जानकर हमको न धमकाना रे…, दिल गार्डन-गार्डन हो गया… गानों पर नृत्य किया। पारुल, महक दस्टा, रोबिन कुमार, पल्लू, रिपुल नेहटा,…

Read More

सड़क से दूर पढ़ाने को हाय तौबा कर रहे गुरुजन

भोजनगर/सोलन। प्रारंभिक शिक्षा खंड धर्मपुर। यहां के प्राइमरी स्कूलों का हाल कुछ अजीब है। 27 सरप्लस अध्यापक होने के बावजूद 22 शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी सरप्लस अध्यापक सड़क के नजदीक वाले स्कूलों में हैं। दूरदराज के स्कूल एक एक टीचर या बिना अध्यापक के ही चल रहे हैं। ऐसे में अगर यूं कहें कि सड़क के किनारे स्कूलों में पढ़ाने वालों की कमी नहीं, हां अगर सड़क से दूर पढ़ाने जाना है तो तौबा। चौंकिये मत यह हकीकत है। धर्मपुर…

Read More

घर से कूड़ा उठाने पर पासबुक में होगी एंट्री

शिमला। राजधानी में घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना को सशक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के तहत सफाई कर्मी को कूड़ा लेकर पासबुक में एंट्री करनी होगी। इस एंट्री से मालूम चलेगा कि सफाई कर्मी कितने दिन कूड़ा उठाने नहीं आया। सैहब सोसायटी का सुपरवाइजर पासबुक में एंट्री को जांचेगा। नगर निगम के टुटू वार्ड को योजना के तहत पायलट वार्ड चुना गया है। टुटू में इस योजना को चलाया जाएगा। मुहिम रंग लाई तो सभी वार्डों में पासबुक एंट्री शुरू की जाएगी। सैहब सोसायटी शहर में…

Read More

एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसलिंग 22 से

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस की पहले चरण में खाली रही 15 और बीडीएस की 17 सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल फाइनल कर लिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 22 अगस्त को विवि के सभागार में होनी है। 10.30 बजे काउंसलिंग शुरू होगी। आईजीएमसी में सामान्य वर्ग में दस सीटें खाली हैं, ओबीसी वर्ग की एक, टांडा मेडिकल कालेज में सामान्य वर्ग की एक, एससी की दो और एसटी की एक सीट खाली हैं। डेंटल कालेज में सामान्य वर्ग की नौ, एससी की दो, एसटी की दो, ओबीसी की…

Read More

रूसा में नहीं आएंगे निजी विवि

शिमला। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में फिलहाल निजी विश्वविद्यालय नहीं आएंगे। इस मसले पर चरचा चल रही है। मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव उच्च शिक्षा अशोक ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर निजी विवि को इसमें लाने पर फैसला अभी नहीं लिया है। निजी विवि को नियंत्रित करने के लिए सभी राज्यों को आयोग बनाए जाने चाहिए। एडवांस्ड स्टडी में अंतरराष्ट्रीय मानव संसाधन केंद्र के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय सचिव ने कहा कि इस केंद्र के बनने से मानव संसाधन पर एक ही मानकों से शोध होगा। हालांकि…

Read More

हितेश्वर, प्रेम राज और बिरमा में मुकाबला

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के बाद अब कर्मचारियों की राजनीति गरमा गई है। 22 अगस्त को होने वाले गैर शिक्षक कर्मचारियों के चुनाव के लिए तीनों ही राजनीतिक संगठनों के समर्थित प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर और सभी शाखाओं में सभी ने दिन भर प्रचार किया। इसके बाद तीनों ही संगठनों के प्रत्याशियों ने कर्मचारियों के घर पर दस्तक देकर अपने पक्ष में वोट मांगे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हितेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में प्रचार किया। उन्होंने…

Read More

इस बार बढ़ पाएगा माननीयों का वेतन

शिमला। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। 30 अगस्त तक चलने वाले सत्र में सात बैठकें होंगी, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार भी माननीयों का वेतन बढ़ाने पर फैसला हो पाएगा? आमतौर पर विधानसभा में वेतन-भत्ते बढ़ाने के मसले बिना चर्चा के ही पास होते रहे हैं। लेकिन अप्रैल 2013 के बजट सत्र में विपक्ष के वाकआउट से नाराज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐन वक्त पर विधेयक वापस ले लिए थे। इस कारण विधायकों, मुख्य संसदीय सचिवों, मंत्रियों और विधानसभा…

Read More

बहन राखी, तो भाई खरीद लाए खास तोहफे

शिमला। राजधानी के बाजार रक्षासूत्र, राखी और अन्य रंग-बिरंगे धागों से सज गए हैं। सोमवार को बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाने के लिए जमकर खरीदारी की। भाई भी तोहफों की खरीदारी में पीछे नहीं रहे। सोमवार को लोअर बाजार सहित शहर के अन्य बाजारों में खासी भीड़ जुटी। मिष्ठान भंडारों और गिफ्ट शॉप्स में भी ग्राहकों का जमावड़ा रहा। राजधानी में मंगलवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। उधर, बाजारों में पांच रुपये के धागे से लेकर चांदी की बनी सौ रुपये तक की राखी मौजूद है। लोअर बाजार…

Read More

अपार्टमेंट एक्ट निरस्त करने पर फैसला आज

शिमला। हिमाचल में रीयल एस्टेट के लिए बनाए गए अपार्टमेंट एक्ट को निरस्त करने पर मंत्रिमंडल मंगलवार को फैसला ले सकता है। विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले कैबिनेट की बैठक मंगलवार शाम 4 बजे हो रही है। इसमें अपार्टमेंट अधिनियम 2005 को निरस्त करने पर फैसला हो सकता है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से इस बारे में नए टीसीपी एक्ट का प्रारूप कैबिनेट में रखा जाएगा, जो अपार्टमेंट एक्ट की भी जगह लेगा। मंत्रिमंडल ने यदि विधेयक प्रारूप को ओके कर दिया तो बुधवार से…

Read More