50 करोड़ से चमकेगा एडवांस्ड स्टडी

शिमला। आजादी से पहले कई समझौतों के इतिहास की गवाह रही एडवांस्ड स्टडी की हेरिटेज बिल्डिंग का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए पचास करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। दो साल में इस काम को पूरा किया जाएगा। भवन के कायाकल्प को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव अशोक ठाकुर, संयुक्त सचिव कला मंत्रालय सचिव मित्तल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सीपीडब्लयूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को खास तौर पर निर्देश दिए कि कायाकल्प के दौरान इसकी हेरिटेज लुक से…

Read More

सेमेस्टर सिस्टम की पहली परीक्षा नवंबर में

शिमला। प्र्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में सेमेस्टर सिस्टम में परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार नवंबर में परीक्षाएं करवाई जानी हैं। प्रशासन ने इसके लिए सभी कालेजों से विषयवार डाटा मांगा है। इसके लिए कालेजों को 25 अगस्त तक पूरी डिटेल विश्वविद्यालय या निदेशक उच्च शिक्षा को भेजनी होगी। इसमें कितने मेजर विषय हैं, कितने माइनर, कितने अनिवार्य और कितने विषय स्किल विकास के चल रहे हैं। इसकी पूरी डिटेल कालेजों को निर्धारित प्रारूप पर भेजनी होगी। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने सिस्टम…

Read More

दिलदार अली हज कमेटी के चेयरमैन

शिमला। हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट बनाए गए हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से उनका नाम घोषित किया गया। दिलदार वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष हैं। चुनाव की प्रक्रिया में दिलदार अली बट्ट सहित हज कमेटी के सदस्य मीर हमजा, लतीफ मोहम्मद नेगी, अकबर, रफीक मोहम्मद डीनक, सादोदीन, गुलाम मयूदीन, रुकैया खानम, सिकंदर भट्ट, मोहम्मद अनीस चौधरी, बशीरूदीन, छोटूदीन आदि शुमार हुए। दिलदार अली बट्ट चंबा के निवासी हैं। वह डीएवी कॉलेज बनीखेत में वर्ष 2003 में एनएसयूआई…

Read More

एक बिस्तर पर दो मरीजों का उपचार

रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे चल रही हैं। आलम यह है कि खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों के पद रिक्त होने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में एक बिस्तर पर भर्ती दो लोगों को अगर गलती से एक-दूसरे के इंजेक्शन या दवाइयां दे दी जाती हैं तो किसी को भी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी की जान…

Read More

गुस्साए छात्रों ने ढाई घंटे जाम किया हाईवे

रामपुर बुशहर। नोगली स्कूल के बच्चों ने नोगली में नेशनल हाईवे को लगभग ढाई घंटे जाम रखा। स्कूल बसें न भेजे जाने को लेकर उन्होंने हाईवे जाम कर परिवहन निगम के खिलाफ रोष जताया। शाम को करीब छह बजे बस भेजे जाने पर ही विद्यार्थी सड़क से हटे। नोगली स्कूल में शटलधार, मशैली, नाल्टीनाल, मतरेवल, कुमसू, नागनाल, थनोल, कमलाऊ, छलावट, भड़ावली, मसारना, करेरी, रसेंदली आदि इलाकों से पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। डिपो से स्कूल बसें न भेजे जाने पर विद्यार्थियों ने यह…

Read More

नारकंडा में आधा घंटा जाम रखा हाईवे

नारकंडा (शिमला)। सेब उत्पादक संघ और आढ़तियों के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के चलते सोमवार को सेब उत्पादकों ने नारकंडा में फिर प्रदर्शन किया और करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे-22 जाम रखा। सेब उत्पादकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक विरोध-प्रदर्शन होते रहेंगे। विरोध-प्रदर्शन में शरीक किसान नेता डा. ओंकार शाद और सीपीआईएम नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सेब उत्पादक नारकंडा के आसपास खुली सेब मंडियों में सेब की खुली बोली…

Read More

रामपुर में एक दर्जन रूटों पर बसें बंद

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रामपुर में राज्य परिवहन निगम के डिपो में स्टाफ और बसों की कमी जनता पर भारी पड़ने लगी है। नई बसें न मिलने और चालक-परिचालकों की कमी को दूर न करने पर डिपो के तहत करीब एक दर्जन रूट बंद हो गए हैं। इससे, इन रूटों के तहत आने वाले दर्जनों गांवों की सैकड़ों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के रामपुर डिपो के तहत दारनघाटी, नरैण वाया भ्रदाश, दरकाली, कोटी कापटी, डंडोल (दिन के समय), फांचा, चकलोट, सरगा,…

Read More

खनेरी में सात वर्ष बाद अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

रामपुर बुशहर। अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए अब लोगों को निजी क्लीनिकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा अब खनेरी अस्पताल में ही मिलेगी। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी से आने के बाद सोमवार से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं। यहां तकरीबन 120 रुपये में टेस्ट होगा। इससे शिमला समेत किन्नौर और कुल्लू जिले के लोगों को राहत मिली है। खनेरी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी क्लीनिक जाना पड़ता था। निजी क्लीनिकों में एक टेस्ट के करीब 650 रुपये लिए…

Read More

आनंद मार्ग स्कूल में ‘दिल गार्डन-गार्डन’

चौपाल (शिमला)। आनंद मार्ग पब्लिक स्कूल चौपाल के वार्षिक समारोह में नाटियों पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब चौपाल के मुख्य संरक्षक गोविंद शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अतर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सुजल मेहाईक ने आनंद वाणी प्रस्तुत की। बच्चों ने छोटा बच्चा जानकर हमको न धमकाना रे…, दिल गार्डन-गार्डन हो गया… गानों पर नृत्य किया। पारुल, महक दस्टा, रोबिन कुमार, पल्लू, रिपुल नेहटा,…

Read More

वक्फ बोर्ड ने सामाजिक पेंशन बढ़ाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा दिया है। बोर्ड ने इसे 250 से बढ़ाकर 350 रुपये प्रति माह कर दिया है। यह निर्णय बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक के बाद लिया गया है। यह पेंशन हिमाचल में लगभग 250 विधवाओं, अपंगों, यतीमों और वृद्धों को दी जाती है। हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ख्वाजा खलीलउल्लाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह भी निर्णय हुआ कि इस बोर्ड की आय और इसके व्यय को लेेकर ऑडिट करवाया…

Read More