निजी बस आपरेटर करेंगे सांकेतिक हड़ताल

शिमला। हिमाचल प्रदेश हिमालयन बस आपरेटर यूनियन ने प्रदेश सरकार को 26 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान यदि सरकार वार्ता के लिए बुलाकर निजी बस आपरेटरों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति सितंबर के पहले सप्ताह में ऊना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बनाई जानी है। शिमला में रविवार को हुई यूनियन की बैठक में किराये में 40 फीसदी बढ़ोतरी और न्यूनतम किराया आठ रुपये करने की मांग की है। इसके अलावा यूनियन…

Read More

हेड इंजरी से हुई थी युवक की मौत

रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के बटाली में एक मकान के नजदीक मृत मिले युवक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि चोट हथियार से लगी है या फिर गिरने से। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोपालपुर पंचायत के बटाली में कुछ दिन पहले नीटू नामक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव बटाली में ही एक घर के नजदीक मिला था। सिर पर चोट के निशान…

Read More

महंगा प्याज बेचने पर नपे 28 कारोबारी

शिमला। देश भर में प्याज की कीमतें बढ़ने की आड़ में जिला शिमला में महंगा प्याज बेचना 28 कारोबारियों को महंगा पड़ गया है। ‘अमर उजाला’ के 14 अगस्त के अंक में ‘पेट्रोल से महंगा प्याज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने जिला भर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिमला, चौपाल, जुब्बल और ठियोग बाजार में कई कारोबारियों ने दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाई थी। कारोबारियों पर बिना रेट लिस्ट लगाए प्याज बेचने का आरोप है। ‘अमर उजाला’ के 14 अगस्त…

Read More

छह महीने में बदले पांच सेक्रेटरी

शिमला। हिमाचल में सरकार को बदले बेशक सात महीने हो गए हैं, लेकिन अफसरशाही अभी तक सेटल नहीं हो पाई है। कृषि विभाग ने पिछले छह महीनों में पांच सेक्रेटरी देख लिए हैं। विभाग भाजपा सरकार के समय से अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. मित्रा के पास था। इसके बाद इसमें एआर सिहाग आए। मित्रा को दोबारा यह दिया गया। फिर आरडी धीमान को कृषि सचिव लगाया गया और अब दीपक सानन यह विभाग देख रहे हैं। इसी प्रकार गृह विभाग पहले पीसी धीमान देख रहे थे। फिर प्रेम कुमार इसमें…

Read More

‘तुम्हें तो मैं चुनाव के बाद देख लूंगी’

शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में फर्जी आई कार्ड मिलने पर छात्रा ने प्राचार्य को ही धमका डाला। प्राचार्य मीरा वालिया ने दावा किया कि उन्हें शनिवार को 11:24 बजे मोबाइल से फोन आया। धमकी मिली कि ‘तुम्हें तो मैं चुनाव के बाद देख लूंगी’। मोबाइल नंबर के साथ फोन की रिकार्डिंग प्रिंसिपल के पास है। उन्होंने कहा कि पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी गई है। उधर, छात्रा ने माना कि उन्होंने प्राचार्य को फोन किया था। उन्होंने सिर्फ फर्जी साइन वाले मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की।…

Read More

तुम्हें तो मैं चुनाव के बाद देख लूंगी’

शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में फर्जी आई कार्ड मिलने पर छात्रा ने प्राचार्य को ही धमका डाला। प्राचार्य मीरा वालिया ने दावा किया कि उन्हें शनिवार को 11:24 बजे मोबाइल से फोन आया। धमकी मिली कि ‘तुम्हें तो मैं चुनाव के बाद देख लूंगी’। मोबाइल नंबर के साथ फोन की रिकार्डिंग प्रिंसिपल के पास है। उन्होंने कहा कि पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी गई है। उधर, छात्रा ने माना कि उन्होंने प्राचार्य को फोन किया था। उन्होंने सिर्फ फर्जी साइन वाले मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की।…

Read More

डिफाल्टर हेडमास्टरों की एसीआर तलब

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने डिफाल्टर हेडमास्टरों की एसीआर भेजने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि पांच दिन में हेडमास्टरों की एसीआर समय पर नहीं पहुंची तो उनकी पदोन्नति लटक सकती है। विभाग ने काफी समय से उपनिदेशकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति के लिए हेडमास्टरों की एसीआर मांगी थी, लेकिन अभी तक 38 हेडमास्टरों की एसीआर नहीं पहुंची है। इन्हें विभाग की ओर पांच दिन का अल्टीमेटम भेजा है। इस पत्र के बावजूद यदि इनकी एसीआर समय…

Read More

मंडी कालेज में टूटा एबीवीपी का तिलिस्म

मंडी। छात्र संघ के चुनाव में मंडी जिले में एबीवीपी का दबदबा होने के बावजूद एनएसयूआई ने भगवा किले पर जीत का परचम फहराया है। प्रदेश के सबसे पुराने और जिले के सबसे बड़े वल्लभ महाविद्यालय में करीब एक दशक बाद एबीवीपी का तिलिस्म टूटा है। एसएफआई ने सरकाघाट, जोगिंद्रनगर और करसोग में वापसी की है। एनएसयूआई को मंडी कालेज और नारला कालेज पधर में ही जीत नसीब हुई। हालांकि, एबीवीपी ने एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में जीत दर्ज कर वापसी की है। बासा, धर्मपुर, लंबाथाच और संस्कृत कालेज सुंदरनगर में…

Read More

लोनिवि विश्राम गृह में आगजनी

ऊना। लोेक निर्माण विभाग के जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह के अति विशिष्ट कक्ष में शनिवार दोपहर आग लग गई। घटना में हजाराें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलाया नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के इलैक्ट्रिकल विंग के अधिकारी और कर्मचारी आग लगने के कारणाें का खुलासा करने के लिए मौके…

Read More

तेरह साल बाद टूटा एसएफआई का वर्चस्व

रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर में केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने चारों सीटें जीतकर तेरह साल बाद एसएफआई के वर्चस्व को तोड़ा है। कांग्रेस के इस गढ़ में एसएफआई ने एनएसयूआई की परेशानी बढ़ा रखी थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेज में दूसरे पायदान पर रही है। रामपुर कालेज में वर्ष 2000 से 2012 तक हुए केंद्रीय छात्रसंघ चुनावों में एसएफआई का दबदबा रहा। वर्ष 2003 और 2004 के चुनावों में एसएफआई ने अन्य संगठनों को चारों खाने चित कर क्लीन स्वीप किया। अन्य चुनावों में भी एसएफआई केा…

Read More