रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर में एनएसयूआई ने चारों सीटें जीतकर जबरदस्त वापसी की। यहां एसएफआई और एबीवीपी को एक भी सीट नहीं मिली है। केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में रामपुर कालेज में 2600 में से 1487 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। इनमें से तीनों सीटों पर 65 वोट अवैध पाए गए। तीन बजे गिनती शुरू हुई और शाम साढ़े पांच बजे के करीब प्राचार्य डा. शंकर भगत नेगी ने परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल सोनी ने 662 मत लेकर जीत दर्ज की। एबीवीपी की रेश्मा 408 मत…
Read MoreCategory: Shimla
पैनल का विरोध करने पर तीन छात्र नेता निष्कासित
शिमला। कोटशेरा कॉलेज के पूर्व परिसर अध्यक्ष सहित तीन एनएसयूआई नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कोटशेरा में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष की ओर से उतारे गए पैनल का विरोध करने पर छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एनएसयूआई के हिमाचल प्रभारी निखिल त्रिवेदी ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेताओं के निष्कासन की घोषणा की। त्रिवेदी ने बताया कि कोटशेरा में लड़ाई करने वाले 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एनएसयूआई छात्र संघ चुनावों में हिंसा मुक्त वातावरण…
Read Moreसब्जी मंडी में गाड़ी खड़ी करने का लगेगा शुल्क
शिमला। सब्जी मंडी की सड़क पर अब लोग मनमाफिक वाहनों को पार्क नहीं कर सकेंगे। यहां अब गाड़ी खड़ी करने का शुल्क लगेगा। नगर निगम की जनरल फंक्शनिंग कमेटी ने सब्जी मंडी में येलो लाइन लगाने के लिए अनुमति दे दी है। इसके अलावा ऑकलैंड स्कूल के पास सड़क पर भी येलो लाइन लगाई जाएगी। महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में जीएफसी की बैठक में पार्षद सुशांत कपरेट, शैलेंद्र चौहान, दीपक रोहाल सहित आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सब्जी मंडी सड़क पर…
Read Moreसबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी… पर धमाल
शिमला। सेंट एडवर्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चारों सदन और एनसीसी की टुकड़ी ने बारिश के बीच तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के छात्रों मनप्रीत, गुर साहिब, भास्कर, पीयूष, निशांत, वरुण, तामिश, सिद्धार्थ, अमन, दलजीत, आहन, साहिल, सूरज व रितिक ने वंदे मातरम् पर नृत्य पेश किया। छात्रों अमिन सूद, समीर, अंकित, अरनव बाली और वैभव व साथियों ने बदलती भारत की तस्वीर कार्यक्रम पेश किया। खनित वैभव और साथियों ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…. देशभक्ति गीत पर…
Read Moreसमरहिल के लोगों की दिक्कतें होंगी दूर
शिमला। समरहिल वार्ड के लोगों को अब नगर निगम के माल रोड स्थित दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शुक्रवार से समरहिल में वार्ड ऑफिस खुल गया है। स्थानीय पार्षद सहित निगम की सभी शाखाओं के एक-एक कर्मचारी अब बालूगंज स्थित वार्ड ऑफिस में बैठेंगे। स्थानीय लोगों का हर छोटा-बड़ा काम अब यहीं पर होगा। नगर निगम के महापौर संजय चौहान ने वार्ड ऑफिस का उद्घाटन किया। वार्ड पार्षद दीक्षा ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों को अब अपने काम करवाने के लिए निगम के मुख्य दफ्तर में नहीं जाना…
Read Moreतीन ट्रक टकराए, पांच घायल
शिमला। ढली स्थित मशोबरा-कुफरी क्रॉसिंग के समीप सेब से लदा ट्रक दो गाड़ियाें से टकरा गया। हादसे में तीन चालकों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। चालकों लच्छू राम, जोगिंद्र, प्रदीप कुमार के अलावा दयाराम और नानक चंद को आईजीएमसी भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक सेब से भरा एक ट्रक नारकंडा से सूरत जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब ट्रक मशोबरा-कुफरी क्रॉसिंग की उतराई उतर रहा था तो अचानक ट्रक चालक लच्छूराम नियंत्रण खो बैठा और वाहन सामने से आ रहे सीमेंट से भरे…
Read Moreमहंगा प्याज बेचने पर नपे 28 कारोबारी
शिमला। देश भर में प्याज की कीमतें बढ़ने की आड़ में जिला शिमला में महंगा प्याज बेचना 28 कारोबारियों को महंगा पड़ गया है। ‘अमर उजाला’ के 14 अगस्त के अंक में ‘पेट्रोल से महंगा प्याज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने जिला भर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिमला, चौपाल, जुब्बल और ठियोग बाजार में कई कारोबारियों ने दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाई थी। कारोबारियों पर बिना रेट लिस्ट लगाए प्याज बेचने का आरोप है। ‘अमर उजाला’ के 14 अगस्त…
Read Moreछात्राएं तय करेंगी हार जीत का फैसला
रोहडू। क्षेत्र के तीन कालेजों में आज 2097 विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में सभी छात्र संगठनों की साख दांव पर लगी हुई है। तीनों कालेजों में छात्राओं की संख्या अधिक है। ऐसे में छात्राओं का रुझान ही प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला करेगा। पीजी कालेज सीमा में विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। कालेज में कुल मतदाता 1542 हैं। इनमें छात्रों की संख्या 662 और छात्राओं की संख्या 880 है। कालेज में पिछले वर्ष एनएसयूआई ने अपना परचम लहराया था।…
Read Moreसेब उत्पादक संघ और आढ़तियों में ठनी
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा में सेब उत्पादक संघ और आढ़ती आमने सामने की लड़ाई के लिए तैयार हो गए है। जहां आढ़तियाें ने दो दिन पहले कहा था कि अगर संघ ने फिर से किसी प्रकार का आंदोलन या प्रदर्शन किया तो वे नारकंडा में सेब मंडी को बंद कर देंगे। उनका आरोप है कि सेब उत्पादक संघ के कुछ लोग बागवानों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अब सेब उत्पादक संघ ने 19 अगस्त को नारकंडा में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंघा…
Read Moreएक लाख सामान के साथ धरे तीन युवक
रोहड़ू। पुलिस ने बाजार में मंगलवार रात चोरी के सामान सहित तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। तीनों युवक बाजार में एक मोबाइल फोन की दुकान से करीब एक लाख रुपये का सामान उड़ाकर भागने की कोशिश में थे। एक महीने के भीतर बाजार में शटर के ताले काटकर कई चोरी के मामलों में इन युवकों ने अपना जुर्म कबूल किया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात गश्त के दौरान तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार में पाए गए। जांच के दौरान पुलिस को उनके पास…
Read More