शिमला। स्क्रब टायफस को नियंत्रण में करने के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। लिहाजा, इस बीमारी पर काबू पाना मुमकिन नहीं। क्या ऐसे ही हर साल बीमारी से लोग मरते रहेंगे? स्वास्थ्य महकमे ने साफ कह दिया है कि इस बीमारी से केवल सतर्कता से बचा जा सकता है। ऐसी कोई वैक्सीन नहीं है, जिससे बीमारी से बचा जा सके। हालांकि , शुरुआती लक्षण में ही मरीज जागरूक हो जाए तो दस से पंद्रह रुपये कीमत की दवा से स्वस्थ हो सकता है। अधिकांश लोग इसे सामान्य बुखार मानकर चलते…
Read MoreCategory: Shimla
अपनी राजनीति में भूले कर्मचारियों के मुद्दे
शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के दो गुटों में चली लड़ाई अब आम कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है। सरकारी मान्यता से लेकर आफिस की जंग में कर्मचारी नेता पूरी तरह से उलझ गए हैं। राज्य कार्यकारिणी के चुनावों के बाद अब दोनों ही गुट अपने फेडरल हाउस करवाने की तैयारी में है। सरकारी मान्यता का फैसला दोनों ने ही सरकार पर छोड़ दिया है, महज राजनीतिक स्तर पर गोटियां फिट कर रहे हैं। मनकोटिया गुट के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि शीघ्र ही उनका फेडरल हाउस मंडी में…
Read Moreमॉडल बनेगा प्रदेश का हर कॉलेज
शिमला। प्रदेश के सभी छोटे और बड़े कॉलेज मॉडल कॉलेज बनेंगे। इनमें विभाग की ओर से हर विषय मुहैया करवाया जाएगा। कॉलेज में किसी संकाय का विषय न होने पर दूरदराज के छात्र-छात्राओं को शहरों के कॉलेजों का रुख नहीं करना पडे़गा। अब हर कॉलेज में यह सुविधा दी जाएगी। रूसा के तहत हर कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय मुहैया करवाया जाएगा। इनके अलावा बीसीए और बीबीए से लेकर अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू होंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि इससे निजी कॉलेजों और अन्य प्रोफेशनल शिक्षण…
Read Moreस्पेशल वोल्वो में आपका सफर और भी सुहाना
शिमला। शिमला से दिल्ली पहुंचने के लिए अब आपको दस घंटे या इससे अधिक बस सफर करने कर जरूरत नहीं है। एचआरटीसी ने शनिवार को स्पेशल वोल्वो बस सेवा शुरू की है। यह बस आपको नौ घंटे में पहुंचा देगी। वोल्वो की चंडीगढ़ बस अड्डे में एंट्री नहीं होगी, इससे करीब एक घंटे की बचत होगी। तर्क दिया जा रहा है कि सीधे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बेवजह चंडीगढ़ नहीं घुमाया जाएगा। बस पंचकूला से सीधे जीरकपुर के लिए निकल जाएगी। चंडीगढ़ में एंट्री न होने के कारण…
Read Moreपेंशन कम्यूटेशन में कटौती का विरोध
शिमला। कर्मचारियों की पेंशन कम्यूटेशन को 40 फीसदी से कम कर 20 फीसदी करने के फैसले के खिलाफ सचिवालय कर्मचारियों ने प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत से मुलाकात की। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मांग की कि इस कटौती को रोका जाए। इससे रिटायर होने वाले कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलेगा। संगठन ने ये आशंका भी जताई कि कम्यूटेशन के बाद अब सरकार कर्मचारियों के अर्जित अवकाश को भी घटाने जा रही है, ऐसी आशंका है। इस कदम को भी कर्मचारी…
Read Moreनौकरी से हटाए पीटीए शिक्षक बहाल
शिमला। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान नौकरी से हटाए गए पीटीए शिक्षकों को सरकार ने बहाल कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने शनिवार को पीटीए अनुदान योजना के तहत शिक्षक रहे 61 अभ्यर्थियों को दोबारा नौकरी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। इनमें 48 शिक्षक एलीमेंटरी स्कूलों हैं और शेष पीटीए लेक्चरर हैं। इन्हें ज्वाइन करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। इन्हें बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा और 2006 के लिए नियम इन पर लागू होंगे। उच्च शिक्षा निदेशक ने अपने आदेशों में कहा…
Read Moreस्क्रब टायफस के 28 और मरीज पहुंचे
शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में आकर बीमार पड़ने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 28 नए मरीजों में स्क्रब टायफस पाया गया है। रोग की चपेट में आने वाले मरीजों का एक सप्ताह के भीतर आंकड़ा सौ से अधिक हो गया है। एक सप्ताह में चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस के मरीजों का आंकड़ा शनिवार को चार सौ तक पहुंच गया है। शिमला के चौपाल, ठियोग के अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, जिलों से भी…
Read Moreआसाराम बापू पर सीएम ने ली चुटकी
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे संत आसाराम बापू पर चुटकी ली है। विधानसभा में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि आसाराम बापू ने सारे विवाद के पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिया है। तो वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया कि आसाराम के पास दिव्य दृष्टि है। तभी उन्होंने देख लिया कि उनके पीछे कौन है? उनको ये दिव्य दृष्टि अब कानून के फेर से निकलने पर लगानी चाहिए। वीरभद्र सिंह…
Read Moreनई पंचायतों का पुनर्गठन बाद में : अनिल
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि नई पंचायतों के पुनर्गठन का कोई भी निर्णय वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव से पहले ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब उपायुक्तों के माध्यम से जो भी पंचायतें सुझाव देंगी, उन पर उसी समय निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार का पंचायतों के पुनर्गठन का कोई विचार नहीं है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि क्या विभाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्सीमांकन के कारण नई पंचायतों…
Read Moreसैलरी बढ़ाने के विधेयक 10 मिनट में पारित
शिमला। हिमाचल विधानसभा में विधायक-मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के विधेयक महज दस मिनट में पारित हो गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मानसून सत्र के आखिरी दिन दोपहर 12 बजे एक-एक कर इससे जुड़े सभी पांच विधेयक सदन में रखे। 12:10 बजे तक सभी भी पारित हो गए। इससे पहले अप्रैल 2012 में माननीयों का वेतन बढ़ा था। करीब डेढ़ साल बाद दोबारा 60 फीसदी वेतन-भत्ते बढ़ गए। सत्तापक्ष की ओर से पेश विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्ष के भाजपा विधायकाें ने भी हां में हां मिलाई और टेबल…
Read More