शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के दो गुटों में चली लड़ाई अब आम कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है। सरकारी मान्यता से लेकर आफिस की जंग में कर्मचारी नेता पूरी तरह से उलझ गए हैं। राज्य कार्यकारिणी के चुनावों के बाद अब दोनों ही गुट अपने फेडरल हाउस करवाने की तैयारी में है। सरकारी मान्यता का फैसला दोनों ने ही सरकार पर छोड़ दिया है, महज राजनीतिक स्तर पर गोटियां फिट कर रहे हैं। मनकोटिया गुट के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि शीघ्र ही उनका फेडरल हाउस मंडी में…
Read MoreCategory: Shimla
मॉडल बनेगा प्रदेश का हर कॉलेज
शिमला। प्रदेश के सभी छोटे और बड़े कॉलेज मॉडल कॉलेज बनेंगे। इनमें विभाग की ओर से हर विषय मुहैया करवाया जाएगा। कॉलेज में किसी संकाय का विषय न होने पर दूरदराज के छात्र-छात्राओं को शहरों के कॉलेजों का रुख नहीं करना पडे़गा। अब हर कॉलेज में यह सुविधा दी जाएगी। रूसा के तहत हर कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय मुहैया करवाया जाएगा। इनके अलावा बीसीए और बीबीए से लेकर अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू होंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि इससे निजी कॉलेजों और अन्य प्रोफेशनल शिक्षण…
Read Moreलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें वीरभद्र
शिमला। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, राजीव सहजल, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त और चंद्रमोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सलाह दी है कि वह एक लोकतांत्रिक प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें न कि एक रजवाड़े की तरह। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें धूमल को जेल में डालने की बात कही गई थी। भाजपा नेताओं ने वीरभद्र सिंह को सलाह दी है कि वह अपना समय प्रदेश के विकास की ओर लगाएं न कि धूमल…
Read Moreदो विषयों में फेल छात्रों को बड़ी राहत
शिमला। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए दो अंतिम विशेष अवसर दिए जाएंगे। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम में असफल रहे छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा मेें प्रवेश नहीं लेना होगा। उन्हें फेल हुए दो विषयों को पास करने के दो मौके दिए गए हैं। कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के साथ ऐसे छात्र अपनी परीक्षाएं दे सकेंगे। वे सितंबर 2013 और मार्च 2014 में परीक्षाएं दे सकेंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि नया सेमेस्टर सिस्टम शुरू होने से पुराने सिस्टम के छात्र-छात्राओं को…
Read Moreदूध वाले से लीजिए बस किराये में छूट का कार्ड
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में किराये में छूट दिलाने वाला ‘यलो कार्ड’ अब दूध बेचने और अखबार बांटने वाले भी बेचेंगे। कारोबारी और कंडक्टरों से भी इन कार्डों को खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इस योजना को राजधानी शिमला में शुरू किया गया है। यलो कार्ड बनाने के लिए बस स्टैंड में लगने वाली भीड़ को छांटने और मुसाफिरों को आसानी से कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एचआरटीसी ने यह पहल की है। यलो कार्ड बेचने के इच्छुक लोगों को अपना पंजीकरण बतौर डिस्ट्रिब्यूटर एचआरटीसी कार्यालय में…
Read Moreमजदूरों ने मांगा परियोजना भत्ता
रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन रामपुर प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने मजदूरों को परियोजना भत्ता समेत भोजन एवं चिकित्सा भत्ता देने की मांग की है। सोमवार को यूनियन ने इस सिलसिले में गैमन और पटेल प्रबंधकों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही यूनियन ने मुख्य नियोक्ता कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड को भी इस बारे में ज्ञापन भेजा है। मजदूर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार, देवकी नंद, कुलदीप सिंह, परस राम, जगदीश वर्मा, संतोष कुमार, पवन कुमार, दयाल भाटनु, अजेंद्र नेगी, टीपू, जगदीश कुमार और जगदीश आदि ने गैमन और पटेल कंपनी के प्रबंधकों…
Read Moreभाजपा का रामपुर में हल्ला बोल
रामपुर बुशहर। लगातार गिर रहे सेब के दाम और निजी कंपनियों के हाथों लुट रहे बागवानों के पक्ष में उतर कर भाजपा ने रामपुर में जमकर हल्ला बोला। भाजपा ने रामपुर के ल्हासा क्षेत्र से रैली शुरू कर बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान भाजपा ने बागवानों के साथ मिल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा का आरोप था कि केंद्र की यूपीए सरकार विदेशों से आ रहे सेब की कस्टम ड्यूटी में छूट दे रही है। इसके चलते…
Read Moreपढ़ाने से पहले खुद पढ़ेंगे शिक्षक!
शिमला। गुणात्मक शिक्षा के लिए शिमला जिले के नौवीं और दसवीं के 900 शिक्षकों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इन शिक्षकों को पढ़ाने के आधुनिक टिप्स के साथ कक्षा में जाने से पहले आवश्यक तैयारी की हिदायतें भी दी जाएंगी। शिक्षकों के अलावा हर स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के चार-चार सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सदस्यों को एसएमसी के कार्य, उनके अधिकार, शिक्षकों की जवाबदेही के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को सौंपी है। इसकी पुष्टि शामलाघाट…
Read Moreकांग्रेस भी बनाएगी मैनिफेस्टो कमेटी
शिमला। कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए वायदों पर नजर रखने और इन्हें अक्षरश: लागू करवानेे के लिए हिमाचल में पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी बनाई जाएगी। यह कदम कांग्रेस आलाकमान के आदेश के बाद उठाया जा रहा है। कांग्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी इसकी इंचार्ज होंगी। इस कमेटी का नाम समन्वय एवं घोषणापत्र कार्यान्वयन समिति होगा। इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। यह कमेटी अभी तक की सरकार की लागू की गई घोषणाओं की समीक्षा करेगी। यह सरकार से तमाम घोषणाओं को लागू करवाने के लिए क्रियाशील रहेगी। कांग्रेस…
Read Moreपानी न मिला, तो ठप कर देंगे सेब कारोबार
शिमला। भट्ठाकुफर फल मंडी में पंद्रह दिन से पानी की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पल्लेदार यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति न की गई तो सेब कारोबार को ठप कर देंगे। मंडी में पानी की नियमित आपूर्ति न होने के कारण सेब उत्पादकों, कारोबारियों और मजदूरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडी में रोजाना दो हजार से अधिक वाहन सेब लेकर पहुंच रहे हैं। पल्लेदार यूनियन का दावा है कि मंडी को पानी का एकमात्र कनेक्शन दिया गया है।…
Read More