एक नोट-कमल को वोट अभियान 27 से

शिमला। मिशन मोदी के लिए हिमाचल भाजपा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक नोट-कमल को वोट’ की शुरुआत 27 जनवरी को करेगी। 27 जनवरी को शिमला में भाजपा प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज और सुरेश भारद्वाज, हमीरपुर में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल तथा जिला प्रभारी विरेंद्र कंवर, पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, ऊना में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, बिलासपुर में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा, मंडी में विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, देहरा जिला में रविंद्र रवि और जिला प्रभारी…

Read More

करोड़ों के प्लान पर आज मुहर!

शिमला। प्रदेश में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की राज्य स्तरीय काउंसिल की पहली बैठक वीरवार को धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास के लिए 850 करोड़ के प्रोजेक्ट पर मुहर लग सकती है। प्रदेश के 72 कॉलेजों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, दो इंजीनियरिंग कॉलेजों के विकास सहित नए संस्थान खोलने का प्रस्ताव इस प्लान में शामिल है। परिषद की मंजूरी के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर केेंद्र को 30 जनवरी से पहले दिल्ली…

Read More

सरकार के पास क्या 55 हजार भी नहीं!

शिमला। क्या हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग के पास 55 हजार रुपये भी नहीं। राज्य स्तरीय एनसीसी कैंप न होने से यह सवाल खड़ा हो रहा है। बजट की कमी से एनसीसी के कई कैडेट राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह में हिस्सा लेने से चूक गए हैं। सरकारी तंत्र की उदासीनता का खामियाजा इन्हें सीधे तौर पर भुगतना पड़ा है। सवाल है कि यदि केंद्र ने बजट नहीं दिया तो क्या राज्य सरकार अपनी प्रतिभाओं के लिए 55 हजार रुपये भी खर्च नहीं कर सकती थी। शिक्षा विभाग ने दो टूक…

Read More

दुकानदारों के पास फंसे गोहर पंचायत के 2 लाख

गोहर (मंडी)। गोहर बाजार में करीब 20 दुकानदारों ने पंचायत के करीब दो लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। कुछ दुकानदार कई दशकों से पंचायत की दुकानों का किराया अदा नहीं कर रहे। इनमें कुछ दुकानदारों ने तो दुकानों को आगे सबलेट तक कर रखा है। इस मामले को रविवार को हुई ग्रामसभा की बैठक मेें भी उछाला गया था लेकिन दुकानदार टस से मस नहीं हुए। पंचायत ने अनेक बार डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए लेकिन फिर भी पंचायत की दुकानों पर कुंडली मारे बैठे इन…

Read More

पत्नी दूरभाष पर बोली प्रेमी से कर ली है शादी

गोहर (मंडी)। जंजैहली से लापता एक विवाहिता महिला को जब पुलिस के पीओ सेल ने कांगड़ा में बरामद किया तो महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। पीओ सेल ने फोन पर महिला की बात पति से करवाई तो महिला ने अपने पति को फोन पर अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी रचा देने की बात कह डाली। हालांकि घर में महिला की दो वर्ष की बेटी भी है। बीते 12 दिसंबर 2013 को जंजैहली के छम्याच गांव की एक महिला घर से अचानक लापता हो गई थी। पति…

Read More

बरठीं-झंडूता में थमे टैक्सियों के पहिए

झंडूता/ बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता और बरठीं में टैक्सी ऑपरेटरों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल जारी रखी। यूनियन ने सरकार द्वारा प्रस्तावित टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय का विरोध किया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो वह टैक्सी ऑपरेटर 27 जनवरी को उग्र आंदोलन करेंगे। शिव शक्ति टैक्सी ऑपरेटर यूनियन झंडूता ने प्रस्तावित टैक्स वृद्धि के निर्णय के चलते मंगलवार को भी हड़ताल रखी। इससे क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यूनियन प्रधान रविंद्र शर्मा, उपप्रधान…

Read More

कांता की नियुक्ति, सुनीता को मिली पदोन्नति

घुमारवीं (बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने संगठन में भी फेरबदल शुरू कर दिया है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी के गृह हलके में महिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष को पदोन्नत जिला कार्यकारिणी में सचिव का दायित्व सौंपा है तो पंतेहड़ा पंचायत की प्रधान कांता देवी को ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इस नियुक्ति को कई नजरिए से देखा जा रहा है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि दोनों ही नियुक्तियां हाईकमान को विश्वास में लेने के बाद की गई है। घुमारवीं विधानसभा…

Read More

बनीखेत के मयंक-सिहुंता के तरुण अव्वल

डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष, साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा के महासचिव चेतन भटनागर ने बताया कि नवंबर माह में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के नवमीं कक्षा के मयंक राज तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता के तरुण वर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विशुद्ध गुणवत्ता के आधार पर आधारित परीक्षा में आठवीं कक्षा में नवंबर विद्यालय बकलोह कैंट के सौरभ रावत पहले, जबकि कुमारी मिशमा जेफट्रिसा दूसरे स्थान पर रही। दसवीं कक्षा से…

Read More

ज्वालामुखी मंदिर में पांडुलिपियों के संरक्षण पर सवाल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 200 वर्ष पुरानी पाकिस्तान से लाई गई पांडुलिपियों को मोदी भवन से हटा दिया गया है। इन पांडुलिपियोें में दीमक लग गई थी। अब सवाल यह भी उठा है कि शेष बची पांडुलिपियों की सुध अब कौन लेगा।  17 जनवरी के अंक में प्रमुखता से पांडुलिपियों की दुर्दशा के मुद्दे को प्रकाशित किया था। इसके बाद भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अरुण कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिला भाषा अधिकारी मंदिर में पांडुलिपियों का जायजा लें…

Read More

टैक्सी ऑपरेटरों ने जलाया बाली का पुतला

कुल्लू/मनाली/पतलीकूहल। हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के ब्रांच ऑफिस में टैक्स बढ़ाने को लेकर ऑपरेटरों में काफी रोष है। लिहाजा, हड़ताल के तीसरे दिन ऑपरेटरों ने ऑफिस इंचार्ज राकेश नुकरपा की अगुवाई में एक रोड शो की शक्ल में रैली निकाली। रैली में बाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । इतना ही नहीं, ऑपरेटरों ने परिवहन मंत्री जीएस बाली का पुतला भी जलाया। ऑफिस इंचार्ज राकेश नुकरपा का कहना है कि जब तक टैक्स बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक यूनियन चैन से नहीं बैठेगी। उधर,…

Read More