पत्नी दूरभाष पर बोली प्रेमी से कर ली है शादी

गोहर (मंडी)। जंजैहली से लापता एक विवाहिता महिला को जब पुलिस के पीओ सेल ने कांगड़ा में बरामद किया तो महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। पीओ सेल ने फोन पर महिला की बात पति से करवाई तो महिला ने अपने पति को फोन पर अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी रचा देने की बात कह डाली। हालांकि घर में महिला की दो वर्ष की बेटी भी है। बीते 12 दिसंबर 2013 को जंजैहली के छम्याच गांव की एक महिला घर से अचानक लापता हो गई थी। पति ने इस बारे में अपनी पत्नी की लापता होने की रिपोर्ट गोहर थाना में दर्ज करवाई। इस पर पीओ सेल ने महिला का पता लगाया और कांगड़ा के एक गांव से महिला को ढूंढ़ निकाला। मगर महिला ने वापिस घर जाने से मना कर दिया। इस कारण पीओ सेल को खाली लौटना पड़ा। पीओ सैल के इंचार्ज प्रभाकर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts