मैड़ी (ऊना)। ज्वार में एक टाटा सूमो की बस से भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया, जहां अधिकांश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजे गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग…
Read MoreCategory: Himachal News
मेरा रंग दे बसंती चोला… से जगाई देशभक्ति
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इसमें गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। छात्रों ने मेरा रंग दे बसंती चोला… दादी अम्मा, दामी अम्मा सहित देश भक्ति गीत पेश किए। पहाड़ी, पंजाबी गानों से छात्रों ने दर्शकों को नचाया। राकेश कालिया ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अमर गाथा का विमोचन किया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य…
Read Moreअंधेरे में डूबा रहा ऊना शहर
ऊना। भारी बारिश के बीच बुधवार शाम करीब छह बजे एकाएक शहर में बत्ती गुल हो गई। बारिश और हाड कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच घरों में चल रहे हीटर और ब्लोर आदि भी बंद हो गए। लोगों को इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी रही। बीच-बीच में बारिश तेज भी होती रही। इससे ऊना शहर में सन्नाटा सा पसरा रहा। भारी बारिश के कारण जिला मुख्यालय ऊना, अंब, बंगाणा, चिंतपूर्णी, गगरेट, मैहतपुर, संतोषगढ़ व हरोली समेत तमाम इलाके शीत…
Read Moreस्वां चैनलाइजेशन बढ़ाने पर सहमति
ऊना। स्वां तटीकरण योजना के तीसरे चरण के काम को तेजी प्रदान करने के लिए पंजाब के आईपीएच विभाग के प्रधान सचिव सर्वेश कौशल के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टीम ने नंगल में हिमाचल के आईपीएच विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज़) विनोद चौधरी एवं अधीक्षण अभियंता (ड्रेनेज़) बराड़ और हिमाचल के इंजीनियर इन चीफ (प्रोजेक्ट) एमएस कंवर, अधीक्षण अभियंता स्वां तटीकरण प्रोजेक्ट एनएम सैनी एवं अधिशाषी अभियंता हरिंद्र भारद्वाज शामिल हुए। बैठक में पंजाब के अधिकारियों ने संतोषगढ़ से आगे…
Read Moreशराब के नशे में पहुंचते हैं कुक
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में नर्सिंग स्कूल में पढ़ रही प्रशिक्षु नर्सों को घटिया किस्म का खाना खिलाने के मामले की जांच के दौरान कई खुलासे हुए। प्रशिक्षु नर्सों ने अपने बयान में कहा कि हॉस्टल में खाना बनाने वाले कर्मचारी नशे की हालत में हॉस्टल में आते हैं, वहीं छात्राओं को कमेंट भी करते हैं। अगर विरोध करें तो तमाचा मारने की बात करते हैं। अगर ड्यूटी से लेट पहुंचे तो खाना तक नहीं मिलता है। जो खाना रोज मिलता है उसमें कभी चावल कच्चे होते हैं तो कभी…
Read Moreकिन्नौर में 14 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
रामपुर बुशहर/सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लगभग 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते जिला के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति सोमवार करीब12:30 बहाल हुई जिसके चलते सोमवार को सरकारी कार्यालय के काम भी प्रभावित हुए। वहीं रामपुर में भी लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। आलम यह है कि सुबह सात बजे के बाद हर रोज बिजली के कट लग रहे हैं जिसके चलते सरकारी नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों…
Read More‘पहले आओ, पहले पाओ’ नियम पर भत्तों का भुगतान
भोरंज (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मांग की कि विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को यात्रा भत्ता, चिकित्सा बिलों का भुगतान पहले आओ, पहले पाओ नियम के अनुसार होना चाहिए जिससे कि कर्मचारियों के बीच बढ़ रहे आक्रोश को शांत किया जा सके। महासंघ के खंड भोरंज के प्रधान देश राज बरबाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव अनिल कुमार, अतिरिक्त महासचिव अशोक ठाकुर, उपप्रधान हेमराज चौहान, भगवान दास ने बताया कि उप मंडल भोरंज के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है। महासंघ…
Read Moreबीबीएन में नकारी हड़ताल, शेष जगह परेशानी
बीबीएन में नकारी हड़ताल, शेष जगह परेशानी सोलन। प्रदेशव्यापी टैक्सी और पिकअप यूनियन की हड़ताल का जिला सोलन में मिला जुला असर देखा गया। बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में हड़ताल के बावजूद रोजाना की तरह व्यावसायिक वाहन चले। वहीं कंडाघाट, सोलन, धर्मपु़र और कसौली में हड़ताल का असर देखने को मिला। परवाणू में टैक्सी यूनियन की हड़ताल रही, पिकअप यूनियन पर हड़ताल का असर देखने को नहीं मिला है। सोलन में टैक्सी यूनियनों ने हिमाचल नंबर की टैक्सियों को रोककर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। इससे कालका से शिमला…
Read Moreतीस दिन में पानी-बिजली की एनओसी
शिमला। हिमाचल के प्लानिंग एरिया में भवन नियमों के मुताबिक बनने के बाद टीसीपी से पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक कनेक्शन लेने को तीस दिन में एनओसी मिलेगा। इसके लिए भवन मालिकों को महीनों टीसीपी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आपकी भूमि प्लानिंग एरिया में आती है या नहीं? इसका पता करने को महज तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। आवेदक को एक सादे कागज में आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के नियमों में…
Read Moreदस कर्मचारी पदोन्नत, काले बिल्ले उतारे
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय की जेसीसी ने बुधवार प्रशासन की ओर से दस कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद काले बिल्ले उतार दिए। इसके साथ ही धरने और विरोध रैली को जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि इस बार कर्मचारी प्रशासन के किसी आश्वासन पर नहीं बल्कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही आंदोलन टालेंगे। अपने धरने और विरोध प्रदर्शन को प्रशासन के साथ सफल बैठक के बावजूद बुधवार को जारी रखा। वीरवार को भी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं की मांगों पर…
Read More