दस कर्मचारी पदोन्नत, काले बिल्ले उतारे

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय की जेसीसी ने बुधवार प्रशासन की ओर से दस कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद काले बिल्ले उतार दिए। इसके साथ ही धरने और विरोध रैली को जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि इस बार कर्मचारी प्रशासन के किसी आश्वासन पर नहीं बल्कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही आंदोलन टालेंगे। अपने धरने और विरोध प्रदर्शन को प्रशासन के साथ सफल बैठक के बावजूद बुधवार को जारी रखा। वीरवार को भी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं की मांगों पर बुधवार को राम स्वरूप हंस को डिप्टी रजिस्ट्रार, जय प्रकाश शर्मा को सहायक रजिस्ट्रार, कंवर सिंह को अनुभाग अधिकारी और दलीप सिंह और नरेंद्र कुमार को वरिष्ठ सहायक बनाया है। बुधवार को धरने के दौरान डा0 हितेश्वर सिंह ठाकुर, अशोक शर्मा, बिशन सिंह चंदेल, गीता राम ठाकुर, राजेश ठाकुर, देविंदर शर्मा, राज कुमारी ठाकुर, प्रेम प्रकाश नेगी, लाभ चंद शर्मा, मोहन लाल, शशि कुमार, मदन गोपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, चाँदी राम, वरयाम सिंह बैंस, तेज राम शर्मा, अर्जुन ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद थे।

Related posts