धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांगड़ा-होली सुरंग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे खासकर भरमौर क्षेत्र के जनजातीय लोगों को वर्ष भर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। सीतलु नाग मंदिर, सती माता मंदिर कढ़ा तथा नडाल क्षेत्र के किलका माता मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीएम वीरवार को प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड की धर्मशाला में हुई 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को राज्य हस्तशिल्प…
Read MoreCategory: Himachal News
बरोट और मुल्थान शेष विश्व से कटे
धर्मशाला। लगातार बारिश और हिमपात के चलते बरोट और मुल्थान शेष विश्व से कट गए हैं। यहां पर संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। अब मौसम के खुलने के बाद ही सड़कें यातायात के लिए बहाल हो पाएंगी। वहीं, इन इलाकाें में लाइट भी गुल है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिला भर में शीतलहर तेज हो गई है। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में भी बर्फबारी जारी है। कांगड़ा के बरोट और मुल्थान में एक फुट तक बर्फबारी…
Read Moreस्मैक के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
कुल्लू। कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र में दो विदेशी नागरिकों को स्मैक के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी कुल्लू की ब्रांच ने पतलीकूहल क्षेत्र में छापामारी करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब दो नाइजीरियन विदेशी नागरिकों को तलाशी के लिए रोका तो सीआईडी टीम ने उनके कब्जे से 37 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Read Moreकुल्लू के रघुनाथ मंदिर में लाखों की चोरी
कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता रघुनाथ मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने 40 किलो चांदी और 165 ग्राम सोने समेत करीब 23 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने भगवान रघुनाथ, माता सीता, हनुमान और नरसिंह की मूर्तियां चुराने का भी प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक चोरी मंगलवार रात दस से सुबह चार बजे के बीच हुई है। चोर मंदिर के पीछे की दीवार और मंदिर के ऊपर बने टाले की छत के एक कोने से तोड़कर अलमारी के सहारे नीचे उतरे। यहां से भगवान रघुनाथ के…
Read Moreसैलानी बढ़े पर पर्यटन स्थल जस के तस
कुल्लू। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले आज 43 वर्ष हो गए हैं। लेकिन, कुल्लू-मनाली का पर्यटन आज भी पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। हालांकि, इस अवधि में घाटी के पर्यटन को जहां खूब पंख लगे, वहीं सैलानियों की संख्या भी साल दर साल बढ़ती गई। 43 वर्ष पहले घाटी में मात्र गिने चुने सैलानी ही सैर सपाटे को आते थे। आज घाटी में आने वाले सैलानियों की संख्या तीस लाख के पार पहुंच गई है। लेकिन, हैरान भरा है कि घाटी में सैलानी तो बढ़े लेकिन…
Read Moreकुल्लू में हिमफेड के स्टोर खाली
कुल्लू। जिला कुल्लू में खाद नहीं मिलने से कृषि संबंधी सभी काम ठप पड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि अगर समय पर मांग अनुरूप खाद नहीं मिली तो आने वाली फसलें गेहूं, जौ, मटर और साग सब्जी को भारी नुकसान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू में 12-32-16 खाद का टोटा चल रहा है। इन दिनों किसान हरी-भरी फसलों की ग्रोथ के लिए 12-32-16 खाद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हिमफेड के स्टोर खाली हैं। खाद न मिलने से फसलों की ग्रोथ रुक गई है। प्रगतिशील किसान…
Read Moreअलेउ-दो प्रोजेक्ट के विरोध में महिलाएं
नाली। अलेउ महिला मंडल मोर्चा ने अलेउ परियोजना-दो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलेउ महिला मंडल प्रधान कमला देवी, उपप्रधान चेतना देवी और सचिव लता ठाकुर ने कहा है कि गत दिनों जो प्रोजेक्ट का डैम टूटा है, उसका निर्माण नियमों को ताक में रख कर किया गया है। यही नहीं, परियोजना प्रबंधन की ओर से अलेउ गांववासियों के साथ किए गए वायदों का भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने अगर अलेउ पंचायत और अन्य संगठनों को साथ लेकर डैम नहीं बनाया तो अलेउ…
Read Moreराष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश को चार पदक
कुल्लू। कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप 2014 में कुल्लू के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीते। कुल्लू के पिरड़ी निवासी गिमनर सिंह ने सिंगल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया। टीम वर्क में भी पिरंडी निवासी गिमनर सिंह, नवीन कुमार और लवेश कुमार ने कांस्य पद हासिल किया। भोपाल (मध्यप्रदेश) में 15 से 20 जनवरी तक चली कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप में देश भर से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल काइकिंग एवं केनोइंग संघ के सचिव पीएस गुलेरिया की अध्यक्षता में हिमाचल टीम का गठन…
Read Moreगरीबी ऋण सात फीसदी 7 दर पर
ऊना। जिले में इस वर्ष से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शुरुआत की जाएगी। मिशन का उद्देश्य गरीबों को उपयोगी स्वरोजगार एवं कौशल विकास आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर निर्धनता कम करना है। योजना में गरीब परिवारों को सात प्रतिशत की दर से ऋण मुहैया करवाया जाएगा। उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि योजना के क्रियान्वयन के लिए हर पंचायत के हर वार्ड में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। जिन गांवों में पहले समूह बनाए गए हैं, उन्हें…
Read Moreपर्यटन के रूप में विकसित होगा ललड़ी
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव को टूरिज्म सर्किट के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं जलाशय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी में एक करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया जाएगा। वह ललड़ी गांव में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। अग्निहोत्री ने गांववासियों की मांग पर शमशानघाट की चाहरदीवारी, सत्संग तथा हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग के निर्माण की…
Read More