मंडी। सीटू से संबंधित परचून फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन सात फरवरी को शिमला में अधिवेशन कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेगी। यह फैसला यूनियन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीटू के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिले के सब्जी विक्रेताओं ने शिरकत की। बैठक में फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार फल एवं सब्जियों के रेट निर्धारण बारे दो महीनों से अलग-अलग जिलों में फैसला ले रही है। यूनियन की मांग है कि…
Read MoreCategory: Himachal News
पांच साल से बंद गाहर सिंचाई योजना
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत के लगभग एक दर्जन गांवों के लिए बनी सिंचाई योजना पांच वर्षों से बंद पड़ी है। सीर खड्ड से बनी इस योजना में अब पानी नहीं आ रहा। परिणामस्वरूप किसानों के खेत प्यासे हैं। बिना सिंचाई फसलें मुरझाने लगती है। लिहाजा, ग्रामीण कृषि कार्य छोड़ने को विवश हो गए हैं। लगभग 20 साल पहले गाहर पंचायत के लिए सीर खड्ड से सिंचाई योजना का निर्माण हुआ था। 220 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए बनी यह योजना 2009 में सीर…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद पांगी के लिए हुई फ्लाइट
सुलतानपुर (चंबा)। लंबे इंतजार के बाद पांगी घाटी के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई। वीरवार को मौसम साफ होने के कारण किलाड़ से प्रदेश सरकार का हेलीकाप्टर 20 लोगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित हैलीपैड पर पहुंचा। वहीं चंबा से भी 21 यात्रियों का दल पांगी जाने के लिए तैयार खड़ा था, मगर इनमें से 18 यात्री सवार होकर पांगी पहुंचे। सामान अधिक होने के कारण चार यात्री अपने घर पहुंचने से वंचित रह गए हैं। हेलीकाप्टर में एक समय में लगभग 21 यात्री सवार हो सकते हैं, लेकिन…
Read Moreविद्युत बोर्ड के खंभे चोरी के मामले में पांच धरे
चंबा। विद्युत बोर्ड के खंभों को चोरी करके ठिकाने लगाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने करीब ढाई लाख रूपए की चोरी के सामान सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बिजली बोर्ड अधिकारी ने वीरवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने परेल स्थित बोर्ड के स्टोर से खंभे चुरा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू की तो पुलिस टीम ने हरदासपुरा स्थित सोनू कबाड़ी के घर पर…
Read Moreहिमपात-बारिश से जमी जिंदगी
चंबा। जिला चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में जहां हल्का हिमपात हो रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर के समय हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद तेजी से बारिश शुरू हो गई। इस कारण मुख्यालय में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों मेें दुबके रहे। दोपहर बाद लगातार बारिश होने के कारण कूली भी सारा दिन बेकार बेकार बैठे रहे। काम की तलाश में वह जगह-जगह बैठे रहे, लेकिन कोई…
Read Moreचौगान की मरम्मत को मिले एक लाख रुपये
चंबा। स्थानीय चौगान को एक बार फिर से हराभरा करने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद को जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की मदद दी है। इसकी मरम्मत का जिम्मा इस बार फिर नगर परिषद के पास है। जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए नगर परिषद को एक लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से चौगान को समतल करने और अच्छी किस्म की घास उगाने की बात कही जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि चौगान की मरम्मत…
Read Moreददरियाड़ा स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ददरियाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक अशोक शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी ददरियाड़ा सड़क के संबर्धन पर दस करोड़ 24 लाख, बलोह से फगोट नई सड़क के लिए तीन…
Read Moreस्वाइन फ्लू से कैसे निपटेगा विभाग
धर्मशाला। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज समेत जिला के अधिकतर अस्पतालाें में स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। अस्पतालाें में मॉस्क तक नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर सेवाएं दे रहा स्टाफ खुद बीमारी की चपेट में आ सकता है। हालांकि तमाम अस्पतालों ने सीएमओ कांगड़ा के पास इसे लेकर डिमांड दे डाली है। मास्क की सप्लाई अस्पतालाें तक नहीं पहुंच पाई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि भी…
Read Moreकाम बराबर, लेकिन भत्तों में विसंगति
डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की पुलिस अकादमी डरोह में काम कर रहे प्रशिक्षक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कई वर्षों से प्रशिक्षक भत्तों से महरूम रहना पड़ रहा है। प्रदेश पुलिस विभाग ने वर्ष 2008 में प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए धर्मशाला के सकोह में पुलिस अकादमी की स्थापना की थी। इस अकादमी में अधिकारी रैंक के पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है। दो वर्ष तक अकादमी का काम सकोह में केवल कागजों में चलता रहा, लेकिन धरातल पर अकादमी के सभी काम…
Read Moreनूरपुर के निजी अस्पताल, डाक्टर के खिलाफ केस
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ ऑपरेशन में लापरवाही बतरने और महिला की जान खतरे में डालने के आरोप में भादंसं की धारा 336 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित महिला के सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान डाक्टर ने कॉटन और स्पंज गर्भाशय में ही छोड़कर टांके लगा दिए थे। पुलिस के मुताबिक जिला चंबा की चुवाड़ी तहसील के गांव मनौता की वनीता (22) पत्नी अंग्रेज सिंह को डिलीवरी के लिए एक जनवरी को प्रसव पीड़ा के…
Read More