
चंबा। जिला चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में जहां हल्का हिमपात हो रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर के समय हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद तेजी से बारिश शुरू हो गई। इस कारण मुख्यालय में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों मेें दुबके रहे। दोपहर बाद लगातार बारिश होने के कारण कूली भी सारा दिन बेकार बेकार बैठे रहे। काम की तलाश में वह जगह-जगह बैठे रहे, लेकिन कोई क ाम नहीं मिला। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए स्थानीय कारोबारी व कूलियों को आग का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय निवासी अजय कुमार, दिनेश कुमार, पीयूष, रोहित, नरेंद्र सिंह, रमजान, जोगिंद्र, विजय कुमार और सन्नी ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण जिलावासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
