
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ददरियाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक अशोक शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी ददरियाड़ा सड़क के संबर्धन पर दस करोड़ 24 लाख, बलोह से फगोट नई सड़क के लिए तीन करोड़ 85 लाख का बजट प्रावधान हो चुका है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं फगोट से रायपुर सड़क की डीपीआर तैयार हो चुकी है। ददरियाड़ा से चुवाड़ी सड़क पर नौ किलोमीटर सड़क पर फिर से तारकोल डाली जाएगी। ददरियाड़ा स्कूल भवन जो अधूरा है उसके लिए दो लाख की राशि का प्रावधान करने के लिए आश्वासन दिया। उन्हाेंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 11 हजार की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी अमित मेहरा, विजय कंवर, ओमकार चंबयाल, राजीव कौशल, साड़ल पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह, रायपुर पंचायत के प्रधान जयकरण आदि सहित उपमंडल स्तर के अधिकारी मौजूद थे अंत में मुख्य अतिथि ने साल भर उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले मेधावी बच्चों अक्षय कुमार, कनुप्रिया, स्वरूप, पवन कुमार, नम्रिता, अंकित, राजकुमार को देक र सम्मानित किया
