बनीखेत के मयंक-सिहुंता के तरुण अव्वल

डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष, साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा के महासचिव चेतन भटनागर ने बताया कि नवंबर माह में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के नवमीं कक्षा के मयंक राज तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता के तरुण वर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विशुद्ध गुणवत्ता के आधार पर आधारित परीक्षा में आठवीं कक्षा में नवंबर विद्यालय बकलोह कैंट के सौरभ रावत पहले, जबकि कुमारी मिशमा जेफट्रिसा दूसरे स्थान पर रही। दसवीं कक्षा से केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के राघव ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुणवत्ता व निर्धनता के आधार पर आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा आठवीं कक्षा में रावमापा ककीरा के नीरज कुमार, रावमापा नैनीखड्ड की सुरेखा, रावमापा समोट की शीतल तथा सक्षम, रावमापा चुवाड़ी के अर्जुन, किडस कैंपस स्कूल चुवाड़ी के अनिकेत ठाकुर, रावमापा ददरियाड़ा के रोहित कुमार तथा पल्लवी, रावमापा रूल्याणी के निखिल, राउपा गुनियाला के साहिल शर्मा, रावमापा किहार के काजल, रामापा बंजवाड़ की सुमित्रा देवी, रामापा घ्रोण की ममता, रामापा बिरवारी के अमित कुमार, रावमापा डियूर की मीना ठाकुर, रावमापा भलेई की अवंतिका तथा प्रिया ठाकुर, रावमापा बलेरा के अक्षय कुमार, रावमापा रायपुर के वीरेंद्र सिंह, तथा राउपा गरनोटा के आकाश वर्मा ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। नवमीं कक्षा में केंद्रीय विद्यालय बकलोह के तनुष धीमान तथा इतिषा, रावमापा गरनोटा के विजय, रावमापा नैनीखड्ड के काजल तथा ममता, रावमापा चुवाड़ी की अनिता तथा इंद्र सिंह, किडस कैंपस स्कूल चुवाड़ी के निशांत ठाकुर, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की संध्या तथा अविनाश, रावमापा धुलारा की किरण वालिया, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता के शिवम महाजन, रावमापा (कन्या) सिहुंता की पूजा देवी तथा श्वेता, राउपा ददरियाडा के रोहित ठाकुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल रावमापा डलहौजी की मोनिका, रावमापा भांदल के सूरज, रावमापा डियूर के मोहम्मद अरवाज तथा अल्ताफ अहमद, रावमापा मंजीर की शालू बेगम, रावमापा सलूणी के आशीष, रावमापा बगढार के अजय, रावमापा बलेरा की शालू, रावमापा रायुपर की लक्ष्मी तथा वेनू देवी और रावमापा समोट के आशीष ने परीक्षा उत्तीर्ण की। दसवीं कक्षा में हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के आकाश ठाकुर, रावमापा समोट के कुशल कुमार, राउपा गुनियाला के सूरज कुमार, रावमापा डियूर के अभिषेक शर्मा, राउपा सुरंगानी की मनीषा कुमारी, रावमापा सलूणी के रीना देवी, रावमापा बगढार की अनुराधा, रावमापा रायपुर के रमन कुमार, विपिन कुमार तथा नितिश कुमार ने गुणवत्ता व निर्धनता के आधार पर आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। रजत पदक से सम्मानित होने वाले13 प्रतिभागियों में आठवीं कक्षा से केंद्रीय विद्यालय बकलोह की तनवी पठानिया तथा सूर्य पीटी, किडस कैंपस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के सौरभ, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता के अंकित ठाकुर तथा रामापा धुत्ता के धर्मेश कुमार, वहीं नवमीं कक्षा में केंद्रीय विद्यालय बकलोह की शिवांगी कसवाल, केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के सौरभ ठाकुर धीरज शर्मा तथा शुभम ठाकुर, रावमापा चुवाड़ी के ललित शर्मा, रावमापा समोट के अशीष तथा अनुराधा, जबकि दसवीं कक्षा में किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की कृति महाजन ने परीक्षा उत्तीर्ण की। भटनागर ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तमाम प्रतिभागी परिषद के वार्षिक सम्मेलन में सम्मानित किए जाएंगे।

Related posts