जनता दूसरे दिन भी हुई परेशान

रामपुर बुशहर। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में दूसरे दिन भी निजी वाहन ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। वहीं ऑपरेटरों ने दूसरे दिन पुराने बस अड्डे से लेकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिनभर न तो टैक्सियां चलीं, न ही निजी बसें। पिकअप और ऑटो सेवाएं भी बंद रही। इसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें पेश आई। दिन भर बस अड्डे में लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि ऑटो न चलने से खनेरी अस्पताल, चूहाबाग, पिपटी, नोगली, खोपड़ी सहित…

Read More

हिमपात से रोहड़ू-शिमला मार्ग फिर बंद

रोहड़ू। हिमपात से खड़ापत्थर में रोहड़ू शिमला मुख्य मार्ग फिर बंद हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर बुधवार को दोपहर बाद बस सेवा बंद हो गई है। कड़ाके की ठंड में लोगों को दिन भर सफर के दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार को शिमला मार्ग पर सनाभा के समीप हिमपात में फिसलन के कारण कई घंटे जाम लगा रहा। खड़ा पत्थर में बर्फ जमने के बाद हिमपात से रोहड़ू शिमला मार्ग पर बसें व छोटे वाहन बंद हो गए। रोहड़ू से शिमला के लिए भेजी गई…

Read More

मोदी रैली को भाजपा ने कसी कमर

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में 16 फरवरी को भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा आलाकमान ने मंगलवार को सुजानपुर में रैली की तैयारियों का जायजा लिया और रैली को सफल बनाने के लिए बैठक कर जिम्मेवारियां बांटी। प्रदेश संचालन समिति की बैठक रैली के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक में रैली के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेवारियां तय की गईं। स्वागत समिति का संयोजक…

Read More

पदोन्नति की शर्त हटाई जाए

सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिन अध्यापकों ने 19 मई 2011 से पहले एमए कर ली है, उनको पदोन्नति के समय अंकों की प्रतिशतता की शर्त न लगाई जाए। संघ के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव कमल राज अत्री, मुख्य पैटरन अजय शर्मा, मुख्य सलाहकार नरेंद्र पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिली मोहम्मद, उपाध्यक्ष संजीव चोपड़ा, पुरुषोत्तम ठाकुर, संजय राणा, भवानी ठाकुर, क्रांति शर्मा, जगदेव ठाकुर, प्रेस सचिव संसार चंद राणा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्यास देव, राकेश शर्मा, प्यार चंद,…

Read More

मोटर की चपेट में आने से मौत

हमीरपुर। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर गुद्धवीं पंप हाउस में मोटर की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सोमवार देर सायं घटी। मृतक की पहचान बफड़ी निवासी प्यार चंद (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। प्यार चंद सोमवार देर सायं गुद्धवीं पंप हाउस में नाइट ड्यूटी के लिए गया। ठंड के कारण उसने शाल ओढ़ रखी थी। बताया जा रहा है कि शाल मशीन की चपेट में आ…

Read More

कारोबारी के भाई की तलाश में अज्ञात नकाबपोश!

कारोबारी के भाई की तलाश में अज्ञात नकाबपोश! परवाणू (सोलन)। अज्ञात नकाबपोशों ने टोटल हेल्थ केयर मेडिसिन कंपनी परवाणू के गेट में पहुुंचकर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसी कंपनी के मालिक को एक करोड़ की चौथ न देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कारोबारी ने इसकी लिखित सूचना परवाणू थाना में दी है। शिकायत में कंपनी के मालिक सुशील कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक में सवार दोनो नकाबपोश गेट पर पहुंचे और कंपनी के गेट पर लगी छोटी…

Read More

कसौली में हुई थी थरुर और सुनंदा के रिश्ते की शुरू आत

कसौली (सोलन)। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और उनकी दिवंगत पत्नी सुनंदा थरूर का हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली से काफी गहरा नाता रहा है। दोनों के रिश्तों की शुकुआत कसौली से ही हुई थी। सुनंदा के साथ 15 जुलाई 2010 को दोनों कसौली पहुंचे थे और आर्मी हॉली-डे होम में रुके थे। इस दौरान दोनों तीन दिन आर्मी होली-डे होम होटल में ही ठहरे थे। होटल कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान वे होटल में ही कैद रहे और कहीं घूमने नहीं गए। कहा तो यहां तक…

Read More

दीदग के पास 33 केवी लाइन बर्फ से क्षतिग्रस्त

नौहराधार (सिरमौर) बीती शनिवार तड़के हुई बर्फबारी का असर क्षेत्र में रविवार दिन भर दिखा। बर्फ के चलते अभी भी नौहराधार क्षेत्र के तकरीबन 5 महत्वपूर्ण सड़क मार्ग रविवार को भी पूरी तरह से बंद रहे। इसके चलते नौहराधार-हरिपुरधार, हरिपुरधार-संगड़ाह, हरिपुरधार-कुपवी, संगड़ाह-गत्ताधार, रोनहाट-हरिपुरधार जैसे मार्गों पर बस सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं। उधर रविवार को क्षेत्र के जिन सड़क मार्गों पर वाहन सेवाएं बहाल हुई हैं उनमें नौहराधार-राजगढ़, नौहराधार-टौंडा, नौहराधार-संगड़ाह-पालर, रोनहाट-नेरवा-चौपाल, रोनहाट-शिलाई, नाहन- देवना थनगा मुख्य रुप से शामिल हैं। लोनिवि संगड़ाह मंडल के अधिशाषी अभियंता यशपाल कौशल ने बताया…

Read More

लग्जरी टैक्स का दायरा बढ़ा

शिमला। हिमाचल में आबकारी एवं कराधान विभाग ने लग्जरी टैक्स और उसका दायरा बढ़ा दिया है। इसमें होटलों के अलावा अब रेस्तरां, हाउस बोट, बार, टेंट, मैरिज पैलेस, लॉन और गार्डन को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने टैक्स लगाने के फार्मूले को भी बदल दिया है। पहले विभाग की ओर से तय रेटों पर ही होटलियरों को लग्जरी टैक्स अदा करना होता था, लेकिन अब पर्यटन विभाग की ओर से तय और वास्तव मेें वसूली गई राशि में से जो भी अधिक होगा, उस पर…

Read More

जिले में वाहनों के पहिए जाम

मंडी। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में जिला भर में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल सफल रही। मंडी व सुंदरनगर में ऑटो रिक्शा के पहिए जाम रहे, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा टैक्सी, पिकअप व ट्रक भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते पैकेट बंद दूध, ब्रेड व पनीर की सप्लाई प्रभावित रही। मंडियों से सब्जी की सप्लाई नहीं हो पाई। तीन दिवसीय हड़ताल पर कमर्शियल वाहन मालिक अड़े हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में…

Read More