पुलिस ने दबोचा दुराचार का आरोपी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के एक गांव की नाबालिग युवती से दुराचार कर फरार हुआ आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को रविवार सुबह धमांदरी बस स्टॉप से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बंगाणा निवासी 31 वर्षीय विनोद जुलाई 2013 को 17 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गया था। युवक ने नाबालिगा के साथ कई बार दुराचार भी किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया…

Read More

जायदाद के लिए पिता को रस्सी में बांधकर पीटा

शिमला जमीन जायदाद की खातिर दो बेटों ने अपने पिता को बेरहमी से पीट डाला। बेटों ने पहले तो पिता को रस्सी में बांध दिया फिर उसे डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह पिता इनके चंगुल से बच निकला। मामला हिमाचल के जिला शिमला के रामपुर का है। यहां की महोग पंचायत के कुठेहड़ के गांव में दो बेटों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित भगतराम की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार…

Read More

सुन्नी में तूफान, बारिश से फसलें बर्बाद

सुन्नी। बारिश और तूफान से सुन्नी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बुधवार और वीरवार को हुई बारिश के चलते किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ आए तूफान ने फसलें तबाह कर दी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम पंचायत रयोग के साथ लगते गांव पटूखर, रौला, कांगरी और बागा में हुआ है। यहां बीते दिन हुई बारिश के…

Read More

सेब ढुलाई के लिए दूसरे दिन भी नहीं मिले ट्रक

रोहड़ू। सेब ढुलाई के लिए ट्रकों की कमी दूसरे दिन भी पूरी नहीं हुई है। क्षेत्र के बागवान ट्रकों की तलाश में सड़कों पर भटक रहे हैं। ट्रकों की कमी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने भी कसरत शुरू कर दी है। क्षेत्र की ट्रक ऑपरेटर यूनियन में ट्रकों की मांग लगातार बढ़ती जा रहा है। बागवानों का सेब गोदामों तीन दिन से जमा हो रहा है। बागवान महेंद्र चौहान, सूरत राम और प्रदीप कुमार ने कहा कि तीन दिन से ट्रकों के लिए यूनियन के चक्कर काट रहे…

Read More

चार घंटे हड़ताल पर रहे डाक्टर

भरमौर/चंबा। भरमौर अस्पताल में बीती रात हुए जमकर हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने हड़ताल कर डाली। उसी दौरान भरमौर-हड़सर मार्ग पर सड़क हादसे में मारे गए दो युवकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के अस्पताल लाया गया था। बीती रात हुए हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी बात का लेकर शुक्रवार सुबह भरमौर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर डाली। इसके चलते करीब चार घंटे तक काम ठप रहा। बताया जा रहा है कि रात को कुछ लोगों…

Read More

कल से धर्मशाला में होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप

भारतीय डाक विभाग की 29वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2014-15 का आगाज शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में होगा। पांच दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर की 18 पुरूषों और 11 महिलाओं की टीमें भाग लेंगी। इसमें डेढ सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए डाक विभाग के क्षेत्रीय खेलकूद बोर्ड अध्यक्ष एवं चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला एएन नंद ने बताया कि डाक विभाग की अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजवानी का मौका हिमाचल को…

Read More

पानी के 10 हजार कनेक्शन कटेंगे

नूरपुर (कांगड़ा)। आईपीएच ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कस दिया है। नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन्हें सात दिन का समय दिया गया है। बकाया भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा। सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग ने नूरपुर में डिफाल्टर पेयजल उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की जारी सूची में नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब दस हजार उपभोक्ता डिफाल्टरों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। यह उपभोक्ता विभाग के लाखों रुपयों पर…

Read More

81वें जन्मदिन पर भावुक हुए शांता कहा पुराना जमाना याद आता है

पालमपुर (कांगड़ा)। राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देख चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार अपने 81वें जन्मदिन पर भावुक दिखे। पुराने साथियों को याद किया और अतीत में खो गए। 1953 में 19 साल की उम्र में कश्मीर आंदोलन से जनसंघ के जरिये अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शांता कुमार ने कहा कि भाजपा को खून-पसीने से सींचने वाले कई लोग अब नहीं हैं। बस यादें बाकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शपथ ग्रहण के दौरान भाषण में भाजपा के इन नेताओं को याद किया। प्रदेश की सक्रिय…

Read More

दीक्षांत समारोहः इन 32 छात्रों को मिले मेडल

कृषि विवि पालमपुर में 12वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। समारोह में 279 कृषि स्नातकों को डिग्री दी गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को कृषि और संबधित क्षेत्रों से 15 हजार करोड़ की आय प्राप्त होती है। कृषि महाविद्यालय से निकलने वाले कृषि स्नातक प्रदेश के कृषि परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समारोह में सत्र 2006-07 से 2013-14 तक परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ रहे 32 छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। विवि के कुलपति डा. केके कटोच ने कहा…

Read More

जेई पर हमला करने वाला गिरफ्तार

कुल्लू। पहनाला में बिजली बोर्ड के जेई पर खुखरी से हमला कर उसे अगवा करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुल्लू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी क्षेत्र के सिकंदर को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के…

Read More