प्रापर्टी के लिए बेटे ने कर दी बाप की हत्या

कुल्लू। दस दिन पहले जिस बुजुर्ग की लाश मिली थी उसका कातिल कोई और नहीं उसका अपना बेटा निकला। कराड़सू में एक बेटे ने प्रापर्टी के लिए अपने बाप को ही मौत के घाट उतार दिया। लिहाजा, साजिश का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी को कोर्ट ने 16 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त को भी…

Read More

बीटेक छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी

हरोली (ऊना)। क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में बीटेक की छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आए दिन मिल रही जानलेवा धमकियों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धमकी देने वाला युवक पीड़ित छात्रा का ही सहपाठी है। बताया जा रहा है कि वह आए दिन छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है, जिससे छात्रा काफी…

Read More

एथलेटिक्स में रोहडू ओवर आल चैंपियन

रोहडू। रामपुर में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रोहडू की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं पर कब्जा किया है। रोहडू खंड के जोन समन्वयक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एथलेटिक्स में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू की छात्राओं ने ओवर आल चैंपियन का खिताब हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई ने विजय हासिल की है। लोकनृत्य में रोहडू स्कूल प्रथम रहा है। मार्च पास्ट में रोहडू स्कूल विजयी रहा। बैडमिंटन में आराधना पब्लिक स्कूल विजेता बना। वालीबाल में रोहडू…

Read More

जीप खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत

पुलिस थाना जुब्बल में कुड्डू के समीप बुधवार देर रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। जब बलैरो कैंपर नंबर एचपी 10-1109 सराजी से कुड्डू की ओर जा रही थी कि कुड्डू के समीप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने वीरवार सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में कुड्डू निवासी 25 वर्षीय प्रदीप और नेपाली मूल के 25 वर्षीय…

Read More

एनएच की खस्ता हालत पर बिफरी भाजपा

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कीखस्ता हालत पर किन्नौर भाजपा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष बलदेव नेगी और पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ रिकांगपिओ चौक पर हल्ला बोला। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तेजवंत ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते चार माह का समय पूरा होने के बाद भी उरनी ढांक के पास एनएच बहाल नहीं हो पाया है। इससे पूर्व भाजपा शासन काल के दौरान जिले पर पारछू का कहर टूटा था, उस समय जिला किन्नौर के 18…

Read More

सावड़ा-कुड्डू प्रोजेक्ट के श्रमिकों निकाली रोष रैली

रोहड़ू। सावड़ा कुड्डू परियोजना के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हाटकोटी कैंची से हिमाचल पावर कारपोरेशन कार्यालय तक जुलूस निकाल पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। परियोजना में सीटू से संबंधित मजदूर 107 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। अब मजदूरों ने शिमला में लेबर कमिश्नर और हिमाचल पावर कारपोरेशन के एमडी कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। मजदूरों का आरोप है कि दो साल से कामगारों को दीवाली बोनस नहीं मिला है। हैड रेस टनल और पटेल इंजीनियरिंग में कार्यरत मजदूरों की कई मांगों को लंबे…

Read More

सात साल में सीवरेज से नहीं जुड़ पाया रोहड़ू

रोहडू। नगर को सीवरेज से जोड़ने का कार्य सात साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही योजना अभी तक पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। अभी भी सीवरेज लाइन का तीस प्रतिशत कार्य शेष है। इस कारण रोहड़ू के सैकड़ों घर सीवरेज सुविधा से महरूम हैं। रोहडू नगर को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य जून 2007 में शुरू हुआ था। 8.15 करोड़ की इस योजना का काम सात साल बाद भी करीब 70 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।…

Read More

डेढ़ करोड़ से संवरेगी गानवी सड़क

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से गानवी सड़क के सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। जल्द ही सड़क को चौड़ा कर इसे पक्का करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। रामपुर ब्लॉक के पंद्रहबीस क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सड़क कई दशकों से पक्की नहीं हो पाई थी। ज्यूरी-गानवी सड़क पंद्रहबीस क्षेत्र की पांच पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। लेकिन दशकों से यह सड़क कच्ची है। इस बारे में रामपुर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अभियंता केके कौशल का कहना…

Read More

महिला को पीटने वाले तीन युवक रिमांड पर

कोटखाई (शिमला)। चैथला गांव में महिला को खेतों में घसीट कर डंडों से पीटने वाले तीन युवकों की अग्रिम जमानत को न्यायालय ने रद्द कर दिया है। न्यायालय ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवकों को पुलिस रिमांड पर भेजने पर चैथला गांव के ग्रामीणाें ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को चैथला गांव के तीन युवकों संदीप, मनोज व कृष्ण चंद ने शारदा देवी को खेतों में घसीटा व डंडों से उस पर वार किए। तीनों युवक मौके पर से…

Read More

सरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांगी

रोहड़ू। मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक लोनिवि रेस्ट हाउस में हुई। इसमें मिड-डे-मील वर्करों की लंबित पड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वर्कर 14 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे तथा पीटीए शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मियों की तर्ज पर लाभ देने की मांग भी करेंगे। यूनियन की प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे…

Read More