रोहड़ू। रोहड़ू से नारकंडा जा रही परिवहन निगम की बस टिक्कर से नौ किलोमीटर आगे लंबीधार में पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस एचपी 10 बी 7609 करीब पौने बारह बजे टिक्कर से आगे लंबीधार में अचानक सड़क से बाहर निकल गई और पलटकर पेड़ से टकरा गई।…
Read MoreCategory: Himachal News
घुसपैठ का जवाब अब यहां से देगा भारत
भारतीय सीमा पर बार बार हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने और इस पर निगरानी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। मंत्रालय जल्द ही हिमाचल के जिला स्पीति में एयरपोर्ट बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है। सीमा पार से बार-बार घुसपैठ और तिब्बत में रेल लाइन बिछने से चिंतित होकर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने स्पीति के रंगरीक में सामरिक लिहाज से एयरपोर्ट बनाने की जरूरत जताई थी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को पत्र भी…
Read Moreउच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट में बदलाव
धर्मशाला। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा की वेबसाइट को बदल दिया गया है। वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके चलते कांगड़ा जिला के स्कूल मुखिया और अन्य लोग उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी नई वेबसाइट से ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग उपनिदेशक कांगड़ा देश राज शर्मा ने बताया है कि तकनीकी कारणों से विभाग की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। कार्यालय के सभी कार्य नई वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीडीएचईकांगडा.कॉम के माध्यम से होंगे।
Read More‘अपनी आजादी के लिए चीन से खुद लड़े तिब्बत’
सेंटर फॉर पॉलिसी अल्टरनेटिव सोसाइटी के चेयरमैन एवं स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने कहा है कि तिब्बत को अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। कोई बाहरी शक्ति तिब्बत की लड़ाई नहीं लड़ेगी। वह केवल तिब्बत को बाहरी शक्तियां केवल बल दे सकती हैं। भारत ने तिब्बती लोगों को रहने के लिए जगह दी है और समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है। समय-समय पर चीन के साथ तिब्बत की स्वतंत्रता के मुद्दे पर बात भी करता है। धर्मशाला दौरे पर आए स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने मंगलवार…
Read Moreआग की लपटों ने उसे दी दर्दनाक मौत
कुल्लू जिला के सुमली में हुई आगजनी की घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। जबकि ढाई मंजिल का लकड़ी से बना घर भी जल कर स्वाह हो गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग चाह कर भी ईश्वर को नहीं बचा सके। हादसे के समय ईश्वर अपने कमरे में सो रहा था। मंगलवार को समूचे सुमली गांव में सायर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया…
Read Moreतनाव में आकर महिला ने निगला जहर, मौत
ऊना जिला के उपमंडल के तहत पंतहेड़ कस्बे में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। करीब चार साल पहले उक्त महिला की शादी जिला कांगड़ा के गांव बह ढोंटा में हुई थी। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले ही विवाहिता ससुराल से अपने मायके पंतेहड़ आई हुई थी।…
Read Moreपद 26, आवेदन 5600
ऊना। पंचायत सहायकों के 25 पदों के लिए ऊना जिला में थोक में आवेदन पहुंचे हैं। मात्र 25 पदों के लिए 5600 ने आवेदन किया है। पंचायत सहायक के 25 पदों में 13 पद सामान्य वर्ग से भरे जाएंगे। इनमें चार पद भूतपूर्व सैनिकों के, दो पद गरीबी रेखा से नीचे, एक पद खिलाड़ी वर्ग के लिए भरा जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच पद भरे जाएंगे, जिसमें एक पद गरीबी रेखा से नीचे भरा जाएगा। अनुसूचित जति के छह पद भरे जाएंगे, जिसमें एक पद विकलांग और एक पद…
Read Moreसमाज के ‘ठेकेदारों’ के आगे विभाग नतमस्तक
ऊना। एक तरफ 21वीं सदी में देश महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून की धाराओं में बदलाव की बयार है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के सीमांत जिला ऊना की एक पंचायत के आदेश पर एक महिला को महज इसलिए प्रताड़ित कर दिया गया कि उसने अपने ही गांव के युवक से शादी कर ली। हद तो तब हो गई जब पंचायत द्वारा सामाजिक बहिष्कार के बाद सरकारी विभाग ने भी पंचायत के तुगलकी फरमान पर मुहर लगाते हुए इस मामले की जांच कराने…
Read Moreबीस करोड़ से बनेगा यहां कॉलेज भवन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर दौरे के दूसरे दिन ननखड़ी में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉलेज की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने सब पढ़ें सब बढ़ें का नारा भी दिया । उन्होंने ननखड़ी क्षेत्र को साडा के तहत लाने की भी घोषणा। ताकि क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जल्द ही सीवरेज से जोड़ा जाएगा। साडा अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर की देखरेख में ही सभी विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की आधारशिला…
Read Moreजीप खाई में गिरी, तीन की मौत
जिला कुल्लू में अवेरी के समीप मंगलवार देर रात एक जीप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश पुत्र भगत राम उम्र 36 वर्ष गांव बजराह, चालक बबलू पुत्र ज्ञान दास उम्र 27 वर्ष…
Read More