मोदी की रैली में पानी की बूंद-बूंद को तरस जाएंगे लोग, जानिए वजह?

< मंडी  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होगी कि बिना इजाजत परिंदा भी पर नहीं मार सकेेगा। प्रधानमंत्री तीन स्तरीय सुरक्षा पहरे में रहेंगे। मंच के साथ व आसपास एस.पी.जी. कमांडो, उसके बाद सी.आई.डी. और तीसरे चरण में पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। वहीं रैली में आम जनता को भी कई बंदिशों से गुजरना पड़ेगा। दरअसल रैली में आम जनता सहित कोई भी पानी की बोतल तक लेकर अंदर नहीं जा सकेगा। न ही खाने-पीने का सामान अंदर ले जाने की…

Read More

अब डाक्टर बनने का सपना हुआ महंगा

शिमला: प्रदेश में डाक्टर बनने का सपना पाले छात्रों को जोर का झटका लगने वाला है। सरकार इस क्षेत्र की फीस दोगुनी  करने जा रही है जिससे निम्र व मध्यम वर्ग के छात्रों  को निराशा हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई अब महंगी हो जाएगी। इसके तहत आईजीएमसी शिमला और टीएमसी. कांगड़ा की फीस में लगभग दोगुना तक फीस बढ़ौतरी का प्रस्ताव है। इस तरह सरकारी क्षेत्र में चल रहे मैडीकल कालेजों की फीस राज्य में खुल रहे नए मैडीकल कालेजों के बराबर होगी यानी आईजीएमसी शिमला व…

Read More

केन्द्रीय मंत्री नड्डा 4 दिवसीय हिमाचल दौरे पर

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के 4 दिवसीय हिमाचल प्रवास को देखते हुए फिर सियासत गरमा गई है। उनका यह दौरा 3 संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा एवं मंडी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में भाग लेने के अलावा संसदीय क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। पहले उन्होंने अपने प्रवास के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र को चुना और अब वे शेष 3 संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री…

Read More

आरोप साबित करे धूमल राजनीति से लूंगा सन्यास : सुक्खू

शिमला: भूमि खरीद मामले में न्यायिक जांच करने की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मांग पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुप्पी तोड़ दी है। सुक्खू ने धूमल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि धूमल उन पर लगाए गए जमीन के बेनामी सौदों के आरोप को सिद्ध करें। अगर धूमल आरोप साबित कर देते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे अन्यथा आरोप झूठे निकलने पर धूमल राजनीति से तुरंत संन्यास ले लें। सुक्खू ने कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति से इस तरह…

Read More

प्रतिबंध के बावजूद विदेशी पर्यटक ने भरी उड़ान, जान पर पड़ी भारी

जोगिंद्रनगर: पैराग्लाइडिंग पर चल रहे प्रतिबंध की अनदेखी एक विदेशी पर इतनी भारी पड़ी कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि द्रंग विधानसभा के तहत झंटीगरी के फूलाधार में एक विदेशी की उड़ान के समय नियंत्रण खो देने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंगलैंड निवासी इयान मीकोम्स हाल ही में टूरिस्ट वीजा के तहत भारत आया था तथा आज अन्य 2 विदेशियों के साथ फूलाधार में शौकिया तौर पर उड़ान भरने गया था। इस दौरान अन्य 2 विदेशियों ने तो सफलतापूर्वक उड़ान भर ली लेकिन…

Read More

जमीनी विवाद में फंसे सुक्खू, CM वीरभद्र भी जांच कराने को हैं तैयार

हमीरपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजनीतिक चाल में फंसते नजर आ रहे हैं। नादौन में एक जमीनी विवाद में उनका नाम सामने आने पर यहां नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने बीजेपी की चार्जशीट में उनका नाम शामिल करने की बात कह डाली थी तो अब हमीरपुर पहुंचे वीरभद्र सिंह ने भी कह दिया है कि सरकार को जांच कराने कोई गुरेज नहीं है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की डी.पी.आर. कोई खिलौना नहीं है कि 2 मिनट में बन जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र भूतल…

Read More

मोदी के बाद अमित शाह भी करेंगे हिमाचल का दौरा

सोलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नवंबर महीने में हिमाचल का दौरा करेंगे और चारों संसदीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र का यह सम्मेलन सोलन में 20 से 23 नवम्बर के बीच होगा, जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ लेवल एजैंट भाग लेंगे। इसी तरह के सम्मेलन प्रदेश के 3 अन्य संसदीय क्षेत्र हमीरपुर, मंडी व कांगड़ा में भी होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस दौरे की तैयारियों…

Read More

नगर निगम ने की वायदा खिलाफ करना होगा इंतज़ार

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में नगर निगम 15 सेरूटीन सप्लाई देने के अपने वायदे से एक फिर पलट गया है। आम जनता को अभी नियमित पानी की आपूर्ति के लिए और इंतजार करना होगा। निगम की इस वायदा खिलाफी का खमियाजा शहर की आम जतना को भुगतान पड़ेगा। जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि 15 अक्तूबर से शहर में पानी की राशनिंग खत्म कर दी जाएगी और आम जनता को रूटीन में सप्लाई दी जाएगी लेकिन निगम ने जनता को एक बार फिर गुमराह किया है निगम की इस वायदा…

Read More

मोदी हिमाचल को देगे विशेष तोहफे : रामस्वरूप

> मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश को सौगातें देने के लिए प्रदेश की योजनाओं की जानकारी मांग ली है। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कि18 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और ऐसे में प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री के दौरे से ढेरों उम्मीदे हैं। प्रधानमंत्री भी नहीं चाहेंगे कि जिस प्रदेश के साथ उनका इतना गहरा नाता रहा है उस प्रदेश के लोगों को वह…

Read More

मेरी चिंता छोड़ अपने घर को संभालें सत्ती : वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को उनकी चिंता करने की बजाय अपने घर को संभालना चाहिए। उन्होंने सत्ती को सलाह दी कि वे अपने विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में भेजें, क्योंकि उनकी कुर्सी भी अब जाने वाली है। प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ती को दिन में सपने देखना बंद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जिस तरह के शगूफे छोड़ रही है, उससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनको…

Read More