सरकाघाट : 33 केवी भद्रवाड़ सब स्टेशन में रख-रखाव व मुरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मी हैल्पर सीता राम अचानक विद्युत की आपूर्ति चालू होने के कारण करंट लगने से झुलस गया। घायल कर्मी को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रात: सवा 10 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बंद नहीं हुई थी। हैल्पर सीता राम गलती से कार्य में लग गया, जिस कारण वह करंट लगने से झुलस गया।
Read MoreCategory: Himachal News
समय पर एम्बुलैंस न मिलने से हुई मौत
नेरचौक : नागरिक अस्पताल रत्ती में एक वृद्ध महिला मरीज को एम्बुलैंस सुविधा समय पर न मिलने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को नेरचौक निवासी जीत राम अपनी वृद्ध मां की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल रत्ती ले गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। मरीज को ले जाने के लिए जब अस्पताल से एम्बुलैंस की मांग की गई तो पता करने पर बताया गया कि एम्बुलैंस का चालक छुट्टी पर है। फिर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने…
Read Moreचालक को 6 ने मिलकर पीटा
सुजानपुर : सरकारी बस चालक से आधा दर्जन लोगों ने ड्यूटी समय पर मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने बस से चालक को बाहर भी खींचा और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। चालक पवन कुमार पुत्र अमीचंद निवासी ऊटपुर की शिकायत पर इसके बारे में सुजानपुर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह हमीरपुर डिपो में करीब 4 वर्षों से बतौर चालक कार्यरत है। 17 अक्तूबर को वह भराईयां दी धार वाया रियाह सुजानपुर रूट पर बस (नं. एच.पी.67-1033)…
Read Moreजो हमें छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं : अनुराग
नूरपुर : बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जसूर में आयोजित एक रैली में कहा कि भारत को कोई भी कम नहीं आंके क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री मोदी है तथा देश में भाजपा का शासन काल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का केवल एक ही उद्देश्य है देश की तरक्की लेकिन जो देश की तरक्की में बाधक बनेगा, उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ठाकुर ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली है तब से पड़ोसी देशों से अपने…
Read Moreमहिला पर बेरहमी से दराट से किया हमला
बीबीएन : दून हलके की पुलिस चौकी कुठाड़ में महिला पर दराट से वार करने का मामला दर्ज किया गया है। चौकी के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि अरविंद नाम के एक व्यक्ति ने भलोरी गांव की एक महिला शांति देवी के सिर पर दोपहर करीबन 2 बजे हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कुठाड़ अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे सीएचसी चंडी भेज दिया। पुलिस ने धारा 451, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज करके…
Read Moreफिल्म ने एक हफ्ते में कमाए 113 करोड़, धर्मशाला में हुई थी शूटिंग
धर्मशाला : बाबागिरी से हीरोगिरी में किस्मत आजमा रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तीसरी फिल्म एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट ने महज चंद रोज में पहले सप्ताह 113.62 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट के साउंड डिजाइनर, स्क्रिप्ट राइटर, संगीत निर्देशक, कास्टिंग निर्देशक से लेकर फिल्म निर्देशक तक सारे काम खुद गुरमीत राम रहीम ने किया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को देश भर में करीब 3000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई बाबा की फिल्म की शूटिंग पिछले साल शहीद स्मारक…
Read Moreआदित्य नारायण के गानों पर झूमा कुल्लू
> कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही। पाश्र्व गायक आदित्य नारायण ने मंच पर आते ही पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाने से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद गायक आदित्य ने इश्क किया, इश्क किया, पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है नया इंतजार, तेरी जिंदगी अब मेरी जिंदगी है व तेरे बिना अब हम जी न सकें इत्यादि गाने गाए। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग…
Read Moreएक स्कूल में 2 प्रिंसीपल, मचा बवाल
सुजानपुर: जहां गुरुओं का सम्मान करना सिखाया जाता है, उन्हीं गुरुओं की सरपरस्ती में अब स्कूल के 2 मुखिया आपस में लड़ाई-झगड़ा करें तो फिर भला बच्चे क्या सीखेंगे। ऐसा ही हो रहा है जिला के पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल जंगलबैरी में, जहां पर इन दिनों 2 प्रधानाचार्य तैनात हैं। बता दें कि अगस्त माह में यहां पर पहले एक ही महिला प्रधानाचार्य थीं मगर उसी माह यहां पर स्थानांतरित होकर एक अन्य प्रधानाचार्य आ गया, जिन्होंने यहां पर पदभार भी संभाल लिया, मगर पहले से तैनात…
Read Moreस्टोर में आग लगने से 2 लाख का नुक्सान
चम्बा: रविवार शाम को नगर के कसाड़का मोहल्ला के एक घर की ऊपरी मंजिल के स्टोर में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। राहत की बात यह रही है कि इस आग लगने की घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घर की ऊपरी मंजिल में करवाचौथ के व्रत का सामान दुकान के लिए रखा हुआ था, जोकि पूरी तरह से आग की इस घटना की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अतर सिंह पुत्र बिशन सिंह…
Read Moreऐतिहासिक मैच का गवाह बना धर्मशाला
> धर्मशाला: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ ही स्टेडियम के इतिहास के साथ ही भारतीय टीम के 900वें वनडे मैच की मेजबानी करने का अध्याय जुड़ गया है। इसके बाद आने वाले मैच में जब भी भारतीय टीम के मुख्य मैचों का इतिहास खंगाला जाएगा तो धर्मशाला स्टेडियम का नाम भी सामने आएगा। धर्मशाला में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच के साथ ही भारतीय टीम 900 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारतीय टीम धर्मशाला स्टेडियम में…
Read More