हंसी-मजाक में मर्डर करने वाला रिमांड पर

नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में हंसी-मजाक में मर्डर के मामले में दबोचे गए आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया था, जहां से आरोपी को 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ों में गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में दबोचे गए आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को आज 3 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: अदालत में…

Read More

बाइक की टक्कर से PWD कर्मचारी की मौत

सोलन: बुधवार को सड़क किनारे कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सलोगड़ा के नजदीक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत जाबली निवासी अमरनाथ सड़क पर कार्य कर रहा था कि इस दौरान एक बाइक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार से आई और अमरनाथ को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमरनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अंजुम…

Read More

खाते की जानकारी देना बाप-बेटी को पड़ा महंगा

मानपुरा: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लोगों के  खाते से पैसे निकालने का क्रम जारी है। अब शातिरों ने झाड़माजरी स्थित वाटर एटीएम पर लगे गार्ड खरगु राम व उसकी बेटी शिल्पा के  खाते से धोखे से 14 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम गार्ड खरगु राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक महिला का फोन आया कि आपका एटीएम कार्ड खराब हो चुका है जिसे चालू करवाना पड़ेगा जिसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें उसने उनके एटीएम कार्ड व उनकी बेटी के एटीएम कार्ड के बारे में…

Read More

बोनस मांगने पर मजदूरों को मिल रही धमकी

नाहन: औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को किस प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। समय-समय पर मजदूर संगठनों द्वारा उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रही है लेकिन फिर भी अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में मजदूर उन्हें मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की आज भी मांग कर रहे हैं। अधिकतर इकाइयों में तो मजदूरों का पीएफ व ईएसआई ही नहीं काटा जाता। इसी कड़ी में आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में स्थित एक औद्योगिक इकाई के मजदूरों ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की…

Read More

मंत्री ने दिवाली से पहले HRTC कर्मचारियों को दिया तोहफा

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को लंबित डीए की किस्त जारी कर दी गई है। कर्मचारियों को दिवाली के पहले यह किस्त प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही अगली किस्त कर्मचारियों को नियमित रूप से मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कहा है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाएगी। शिमला में एच.आर.टी.सी. के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की 137वीं बोर्ड मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि महंगाई भत्ते पर एकमुश्त 18 करोड़ रुपए का…

Read More

घटे सीमैंट के दाम, मगर फिर भी घर बनाना महंगा

शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनीषा नन्दा की अध्यक्षता में प्रदेश की 3 अग्रणी सीमैंट कंपनियों एस.सी.सी. लिमिटेड, जे.पी. सीमैंट तथा अम्बुजा सीमैंट के प्रतिनिधियों के साथ खुले बाजार में कीमतों की बढ़ौतरी के मामले पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सरकार के प्रयासों से सभी तीनों मुख्य सीमैंट कंपनियों ने खुले बाजार में प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर हाल ही में सीमैंट के मूल्यों में 5 रुपए…

Read More

मोदी को अलग से सौंपेंगे मांग पत्र : वीरभद्र सिंह

मंडी : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू से मंडी वापस पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को होने वाली रैली के लिए पड्डल मैदान मंडी में किए गए सुरक्षा व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया लेकिन सरकारी मंच के बगल में बने रैली के मंच को देखकर उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ रैली और हम आगे क्यों जाएं और वहां से वापस सॢकट हाऊस चले गए।इस  अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री का प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हैं लेकिन जहां तक मांगों का सवाल है, मैं अलग…

Read More

फिल्मों में एक्टिंग के सवाल पर क्या बोले आदित्य नारायण

> कुल्लू: पार्श्व गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का अभी फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है। वे म्यूजिक पर ही फोकस रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक अपने पिता से गीत-संगीत की शिक्षा-दीक्षा लेने वाले आदित्य नारायण ने कहा कि उनका शुरू से गायकी का शौक रहा है। वह अभी ‘यारा’ वीडियो एलबम बना रहे हैं। हिमाचल की वादियों में होगी शूटिंग जानकारी के मुताबिक आदित्य एलबम के शूटिंग के लिए एक सप्ताह हिमाचल में ही…

Read More

जॉबकार्ड का इस्तेमाल कर बेरोजगारों की मजदूरी से कूट रहे हैं मोटी चांदी

नाहन: केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक परिवार के व्यक्ति को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। एक तौर से यह एक कल्याणकारी योजना है, जो बेरोजगारों को 100 दिन 18 से 60 वर्ष तक के ग्रामीणों को दे रही है। लेकिन असल में इस योजना का दुरुपयोग हो रहा है। जमीनी स्तर पर यह योजना पंचायत के पदाधिकारियों व कुछ उनके ठेकेदारों तक सीमित होकर रह गई है। पंचायत की मिलीभगत के चलते इस योजना में ठेकेदारी प्रथा चली हुई है। पंचायत के कुछ…

Read More

महिला की दुकान में घुसकर कर दी पिटाई

शिमला :कृष्णा नगर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ओल्ड स्लाटर हाऊस कृष्णा नगर की रहने वाली निर्मला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कृष्णा नगर में उसकी अपनी दुकान है। शनिवार को 5 बजे के करीब अंकुश नामक व्यक्ति उसकी दुकान में घुसा और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके बाद उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More