
नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में हंसी-मजाक में मर्डर के मामले में दबोचे गए आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया था, जहां से आरोपी को 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है।
एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ों में गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में दबोचे गए आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को आज 3 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है।
बता दें कि हाल ही में शुक्रवार को पुलिस को जोहड़ों में बिहार निवासी रघुनाथ मंडल का शव संदिग्ध हालत में मिला था जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि पंजाब निवासी जसविंद्र सिंह ने हंसी-मजाक के दौरान रघुनाथ मंडल को धक्का दे दिया जिससे उसे गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

