सैंज में बर्तन की दुकान राख

कुल्लू। जिला कुल्लू की उप तहसील सैंज में भड़की आग से एक दुकान स्वाह हो गई है। सैंज पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। सोमवार सुबह बाजार में भड़की आग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सैंज में एक बर्तन की दुकान में अचानक भड़की आग से हजारों का सामान राख हो गया। सोमवार सुबह आग लगते ही सैंज बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों…

Read More

पदों की गरिमा को भी समझे युकां : गौत्तम

कुल्लू। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड कांग्रेस पर अनापशनाप बयानबाजी करने पर ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और युवा कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। कहा कि बयान देने से पहले उन्हें अपने पदों की गरिमा समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के वक्तव्य देने से इन नेताओं को पहले वस्तुस्थिति जान लेनी चाहिए। मनमोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ब्रिगेड एक सामाजिक संगठन की तर्ज पर काम करता है। संगठन ने न तो कभी टिकट की मांग की है और न…

Read More

जिला में मटमैले पानी की सप्लाई

भल्याणी (कुल्लू)। जिला के लोग मटमैले पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। लोगों ने इससे किसी भयंकर बीमारी फैलने का अंदेशा भी जताया है। भल्याणी निवासी सुंदर सिंह, ढालपुर निवासी देवी दयाल ठाकुर, लोअर ढालपुर निवासी प्रेम सिंह, शीशामाटी निवासी बाला राम ठाकुर, ऊझी के घनश्याम शर्मा, दोहरानाला के दया नंद ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब दो दिन से मटमैला पानी आ रहा है। कई बार पानी में कीड़े भी निकल रहे हैं। मणिकर्ण के जगमोहन…

Read More

भुवनेश्वरी मंदिर में लाखों की चोरी

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के देवालयों में हो रही चोरी की वारदाताें से देव समाज के लोग सहम उठे हैं। ताजा घटनाक्रम में भेखली गांव स्थित भुवनेश्वरी मंदिर से चोर लाखों रुपये के आभूषणों समेत दानपात्र को उड़ा ले गए। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद ने कहा है कि शनिवार सुबह जब वह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो देखा मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है।…

Read More

कुल्लू में बनेगा बाह्य सराज भवन

कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एलआर गुलशन ने जिला मुख्यालय में बाह्य सराज भवन बनाने का समर्थन किया है। वीरवार देर शाम महासंघ के उपाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में इस मसले को प्रतिनिधिमंडल ने आनी के विधायक खूब राम आनंद से परिधि गृह कुल्लू में मुलाकात की। उन्होेंने विधायक खूब राम आनंद के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने आनी-निरमंड क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय में बाह्य सराज भवन बनाने का समर्थन किया। गुलशन ने कहा कि साल…

Read More

साढ़े नौ सौ परिवारों को नोटिस

काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ नगर परिषद और आईपीएच महकमे ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे करीब साढ़े नौ सौ परिवारों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसमें सीवरेज कनेक्शन तत्काल लेने की हिदायत दी है। नोटिस में तय अवधि के बाद भी अगर कनेक्शन नहीं लिए जाते हैं तो ऐसे लोगों के पानी और बिजली तक के कनेक्शन काटने का प्रावधान भी नियमों में तय है। जिला प्रशासन ने नगर परिषद और आईपीएच महकमे को ब्यास नदी को…

Read More

मीडिया मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

कुल्लू। मीडिया मंच कुल्लू की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर बाल कृष्ण शर्मा और रोशन ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को परिधि गृह कुल्लू में हुई बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मनमिंद्र अरोड़ा ने की। सुरेश शर्मा, भागचंद कमल उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा, डीआर गौतम और कमलेश वर्मा सचिव और प्रियंका राजपूत को महिला सचिव चुना गया है। अजय राणा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। धनीराम सह मीडिया प्रभारी, मंच के अब तक के सभी पूर्व प्रधानों को…

Read More

हजारों की सुरक्षा 19 कर्मियों के भरोसे

आनी (कुल्लू)। आनी में जनता की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था राम भरोसे है। यहां पुलिस थाना में स्टाफ की भारी कमी है। आनी ब्लाक की 32 पंचायतों की करीब 63 हजार लोगों की सुरक्षा के लिए वर्तमान में यहां सिर्फ 19 पुलिस कर्मी तैनात हैं। डीएसपी समेत तेरह पुलिस कर्मियों के पद खाली पड़े हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आनी की करीब साढ़े तीन हजार आबादी पर मात्र एक पुलिस कर्मचारी तैनात है। वैसे तो आनी थाना में डीएसपी समेत कुल 32 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं।…

Read More

पुलिस ने गिरफ्तार किया टेंपो चालक

आनी (कुल्लू)। आनी के करंथल के पास मासूम बच्ची को कुचलने के बाद फरार टेंपो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। मेडिकल जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी रोहित मृगपुरी ने इसकी पुष्टि की है। आनी की निगान-श्वाड़ सड़क पर करंथल के पास वीरवार शाम तेज रफ्तार टेंपो ने दो वर्षीय बच्ची को कुचल दिया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो वर्षीय आरती अपनी मां के साथ थी। घटना के बाद टेंपो चालक…

Read More

प्रभा अध्यक्ष और किशन होंगे उपाध्यक्ष

बंजार (कुल्लू)। पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेस समर्थित दस पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर लिए हैं। क्षेत्रीय संतुलन को मद्देनजर रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए सैंज क्षेत्र के वार्ड तीन धाउगी की प्रभा पालसरा का नाम सुझाया गया। पंस अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। उपाध्यक्ष पद के लिए सराज क्षेत्र के वार्ड 15 से किशन ठाकुर नाम तय किया गया है। पंचायत समिति बंजार में 15 सदस्य हैं।…

Read More