500 चेकों में अटका करोड़ों का भुगतान

कुल्लू। श्रम संगठनों की दो दिन की हड़ताल से कुल्लू में हजारों लोग परेशान रहे। जिला कुल्लू में करीब सौ से अधिक बैंक शाखाओं के बंद रहने से करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है। एसबीआई के अनुसार दो दिन के भीतर बैंकों में कामकाज न होने के कारण बैंक क्लीयरेंस के लिए करीब पांच सौ से अधिक चेक पेंडिंग पड़े हैं। कुल्लू जिला में पीएनबी की 18 और एसबीआई की 8 शाखाओं समेत अन्य बैंकों की करीब 100 शाखाएं चलती हैं। इन सभी बैंक शाखाओं में दो दिन से काम…

Read More

हेलीकाप्टर उड़ान मामले में मचा घमासान

केलांग। हेलीकाप्टर सीट आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक मारकंडेय को आड़े हाथ लिया है। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सह संयोजक सोहन सिंह और बौद्ध संरक्षण सभा के सचिव दोरजे ठाकुर ने मारकंडेय को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर की लगातार उड़ानें करवा रही है। स्पीति घाटी के लिए इतनी उड़ानें नहीं हुई हैं, जितनी भाजपा पांच सालों में नहीं करवा सकी। सोहन सिंह ने कहा कि विधायक रवि ठाकुर…

Read More

लकड़ी के बीस तख्ते बरामद, आरोपी फरार

काईस (कुल्लू)। जिला कुल्लू के वनों में अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वन विभाग ने वीरवार रात को जिला मुख्यालय के साथ सटे काईस क्षेत्र में गश्त के दौरान एक वाहन से 20 तख्ते बरामद किए हैं। वन विभाग के बीओ राजेंद्र और गार्ड की इस छापेमारी में वाहन में बैठे तीन लोग मौके से फरार हो गए हैं। बीओ राजेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसमें बताया है कि वीरवार रात को वह गार्ड के साथ काईस रोड पर गश्त पर…

Read More

टेंपो ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

आनी (कुल्लू)। आनी के करंथल के पास तेज रफ्तार टेंपो ने एक मासूम बच्ची को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेता लेकर बैहना से श्वाड़ आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने दो वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को कुचलने के बाद टेंपो सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे दो लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर आनी पुलिस तुरंत मौके पर रवाना…

Read More

जिलाभर में छापेमारी 18 दुकानदारों के चालान

काईस (कुल्लू)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला भर में छापेमारी कर दुकानदारों से 49 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। छापेमारी के दौरान ढाबों, सब्जियों, चिकन, मीट विक्रेताओं तथा करियाना की कुछ दुकानों में अनियमितता पाई गई है। विभाग ने आवश्यक वस्तु नियम के तहत 18 दुकानदारों के चालान काटे हैं तथा मौके पर ही जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा बीस डिपो में भी अनियमितता पाई गई है। इन डिपो होल्डरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जवाब संतोषजनक न हुआ तो ऐसे डिपो होल्डरों पर भी कार्रवाई होना तय…

Read More

हेलीकाप्टर से निकाले बच्चे और मरीज

केलांग। घाटी में बर्फ के बीच फंसे मरीजों और स्कूली बच्चों के लिए हेलीकाप्टर देवदूत बनकर आया। बुधवार को मौसम खुलने पर हेलीकाप्टर ने स्पीति के काजा और लाहौल के स्तिंगरी-उदयपुर हेलीपेड के लिए दो उड़ानें भरीं। इन उड़ानों से काजा में फंसे एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों समेत मडग्रां की एक गंभीर बीमार महिला मरीज को कुल्लू लिफ्ट किया। 50 साल की कमला एक सप्ताह से उदयपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल थीं। वहीं देहरादून समेत मसूरी में अध्ययनरत स्पीति घाटी के बच्चे भी कई दिन से…

Read More

भत्तों की अदायगी करे शिक्षा महकमा

कुल्लू। जिला शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से यात्रा और दैनिक भत्तों का भुगतान जल्द करवाने की मांग की है। प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को टीए और डीए का भुगतान नहीं किया जा रहा। शारीरिक शिक्षकों को टूर्नामेंट के लिए हेड क्वार्टर से महीनों बाहर रहना पड़ता है। संघ का कहना है कि टीए और डीए का भुगतान भी साथ-साथ होना चाहिए। संघ का कहना है कि सरकार और विभाग के आदेशानुसार शिक्षक अपनी ड्यूटी खंड,…

Read More

पहले पत्नी को धुन दिया फिर पंखे से लटक गया

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के वार्ड नौ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगाें के मौके पर पहुंचने से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नप कुल्लू के वार्ड नौ स्थित लंकाबेकर निवासी रीता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने घर पहुंचकर पहले मारपीट शुरू कर दी। बाद में रीता देवी अपने सास-ससुर के कमरे में चली गई। थोड़ी देर…

Read More

अफीम तस्कर को दो साल की सजा

कुल्लू। सेशन कोर्ट ने बुधवार को अफीम के साथ पकड़े एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। बलदेव सिंह की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने बताया कि मनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी टिकापुर, होशियारपुर (पंजाब) दिसंबर 2010 को मनाली से कुल्लू की तरफ एक…

Read More

पंचायत चौकीदारों ने मांगी नियमित नौकरी

आनी (कुल्लू)। आनी के रघुवीर सिंह मैदान में पंचायत चौकीदार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौकीदार संघ के अध्यक्ष रामानंद सागर ने कहा कि पंचायत चौकीदार नियमित सेवाओं के लिए समय-समय पर सरकार से मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते संघ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब प्रदेश सरकार से आस है कि वह उनकी मांगों को जल्द…

Read More