कुल्लू। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर के तहत भुंतर शहर में कल विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 फरवरी को भुंतर सहित पारला भुंतर, शमशी, मौहल, शाढ़ाबाई, बजौरा, बगीचा, दियार, कमांद, शाट, छनीखोड और जलूग्रां में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता गुलाब सिंह कौंडल ने दी। उन्होंने बताया कि भुंतर स्थित उच्च-क्षमता की 33/11 केवी लाइन की रिपेयर के चलते यह पावर कट लगेगा। उन्होंने बताया कि यह तमाम रिपेयर कार्य उपभोक्ताओं के हित में किया जा रहा है।
Read MoreCategory: Kullu
सेब से महंगी है क्रिमसन नाशपाती
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी के बागवान यूरोपियन नाशपाती के दीवाने हो गए हैं। बागवान आजकल बागीचों को संवारने में जुटे हैं। इसके साथ ही बागवान नाशपाती की विभिन्न किस्मों की कलमें भी लगा रहे हैं। इसमें यूरोपियन किस्म की नाशपाती स्टार क्रिमसन बागवानों की पहली पसंद बनी हुई है। बने भी क्यों न इस नाशपाती की खासियत ही ऐसी है की हर कोई बागवान इसे अपने बागीचे की शोभा बनाना चाहता है। सेब सीजन में इसका रेट कई बार सेब से अधिक रहता है। यह अधिक समय तक तरोताजा भी…
Read Moreअवैध कटान मामले में गार्ड निलंबित
काईस (खराहल)। खराहल घाटी के तांदला बीट के चेलगन के जंगलों में हुए अवैध कटान के मामले में विभाग ने फारेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई ड्यूटी में कोताही बरतने पर की है। विभागीय जांच में अवैध कटान मामले में वन रक्षक की लापरवाही सामने आई है। अवैध कटान मामले में वन रक्षक को सस्पेंड करने के साथ तय हुआ है कि अगर काटे गए पेड़ों की लकड़ी कम पाई गई तो उसकी रिकवरी भी गार्ड से होगी। रेंज आफिसर कुल्लू हरदयाल भारती इसकी पुष्टि…
Read Moreबागीचे लगाने पर 75 फीसदी अनुदान
कुल्लू। जलवायु परिवर्तन के चलते निचले क्षेत्रों से खिसक रही सेब बेल्ट के कारण मायूस बागवानों के लिए बड़ी राहत है। इन इलाकों के बागवान अनार ही नहीं बल्कि अब स्ट्राबेरी और किवी की बागवानी भी कर सकेंगे। घाटी में हालांकि अनार के बगीचे बड़े पैमाने पर लगाए गए हैं। लेकिन फलदार पौधों के दो और विकल्प मिलने से बागवान अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। बागवानी महकमे ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। उद्यान विभाग कुल्लू की तरफ से स्ट्राबेरी, अनार और किवी के बागीचे लगाने…
Read Moreकराटे के गुर सीख रहीं एक हजार युवतियां
कुल्लू। कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्राें की युवतियों को अपनी रक्षा करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत जिला के 30 स्कूलों में युवतियों को कराटे के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए सर्वशिक्षा अभियान ने निहाल कराटे स्कूल के सैनसाई निहाल, सैनसाई दिलीप शर्मा, दिनेश, नरेश, हेमंत ठाकुर और यशपाल, दुनी चंद, प्रकाश, महेश्वर और ओमप्रकाश को कराटे प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया है। अक्तूबर 2012 से शुरू हुए इस शिविर का समापन फरवरी माह…
Read Moreभाजपा अध्यक्ष पद को जोड़तोड़ शुरू
सैंज (कुल्लू)। भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हो गई है। 21 फरवरी को होने जा रहे जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए लाबिंग शुरू कर दी है। मनाली विस के विधायक गोविंद ठाकुर और बंजार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर का नाम जिलाध्यक्ष की दौड़ में प्रमुखता से लिया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर जिन जिलों में अध्यक्षों के चुनाव अभी हैं, उनमें अधिकतर सिटिंग विधायकों को तरजीह दी है। लेकिन बंजार…
Read Moreरघुवीर को बनाएं बोर्ड या निगम का अध्यक्ष
केलांग। निगम और बोर्ड में ताजपोशी को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच लाहौल-स्पीति कांग्रेस को भी खास उम्मीद है। हलके से पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद की है। लाहौल पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, गौशाल के प्रधान देव प्रकाश, मूरिंग के प्रधान रोशन मान, सिस्सू के पूर्व प्रधान जगदीश, मूलिंग के पूर्व प्रधान सोनम राम, पूर्व बीडीसी सदस्य किशन लाल, पूर्व उप प्रधान त्रिलोकनाथ पंचायत बुद्धि सिंह, पूर्व प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य वीर…
Read More95000 की नकदी और सामान समेट ले गए चोर
कुल्लू। निरमंड के सभौर में चोर तीन घरों से हजारों का सामान और नगदी ले उड़े। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सभौर निवासी गुरध्यान ने निरमंड थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि पिछली रात को उसके और गांव के दाता राम, पूरन चंद के घर के ताले तोड़कर चोर सोने चांदी के आभूषण और 28 हजार की नगदी उड़ा ले गए। पुलिस ने गुरध्यान की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि…
Read Moreहिमपात से जिला में नौ करोड़ की क्षति
कुल्लू। हिमपात और बारिश से अब तक सरकारी महकमों को नौ करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। मौसम भले ही अब कुछ खुल चुका हो लेकिन ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। जिला में आधा दर्जन सड़कें अभी बंद पड़ी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने से आसमान से बरसी ताबड़तोड़ बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने कुल्लू जिला में नौ करोड़ की संपत्ति पानी में धो डाली है। इसमें सबसे…
Read Moreन्यूनतम दस हजार वेतन करे सरकार
कुल्लू। केंद्रीय श्रम संगठन के आह्वान पर कुल्लू में भी 20 और 21 फरवरी को हड़ताल होगी। यह जानकारी सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल में सीटू की संबंधित यूनियनें शामिल हाेंगी। इस दिन सभी हाइडल प्रोजेक्ट और आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन जिला मुख्यालय में रैली निकालकर डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगी। हाइडल प्रोजेक्टों की साइटों पर प्रदर्शन होगा। 21 फरवरी को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन होगा। इसमें यूनियनें, इंटक,…
Read More