रघुवीर को बनाएं बोर्ड या निगम का अध्यक्ष

केलांग। निगम और बोर्ड में ताजपोशी को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच लाहौल-स्पीति कांग्रेस को भी खास उम्मीद है। हलके से पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद की है।
लाहौल पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, गौशाल के प्रधान देव प्रकाश, मूरिंग के प्रधान रोशन मान, सिस्सू के पूर्व प्रधान जगदीश, मूलिंग के पूर्व प्रधान सोनम राम, पूर्व बीडीसी सदस्य किशन लाल, पूर्व उप प्रधान त्रिलोकनाथ पंचायत बुद्धि सिंह, पूर्व प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य वीर सिंह, ध्यान सिंह समेत कांग्रेस केलांग ब्लाक के अध्यक्ष नोरबू पांस, उदयपुर ब्लाक के अध्यक्ष दिलीप सिंह, एसटी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जय राम, जिला कांग्रेस कमेेटी के पूर्व अध्यक्ष बुध राम, स्पीति से पूर्व जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य दोरजे छोपेल, कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष डबला बौद्ध सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अपील की है कि ठाकुर रघुवीर सिंह को किसी बोर्ड या निगम का अध्यक्ष बनाया जाए। सुरेश कुमार ने कहा कि सीटिंग विधायक होने के बावजूद ठाकुर रघुवीर सिंह का दो मर्तबा विधानसभा टिकट काटा गया बावजूद इसके उन्होंने इसका विरोध न कर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम किया।

Related posts