केरला में दबोचा लाखों की ठगी वाला शातिर

कुल्लू। लाटरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। केस के मुताबिक 18 अगस्त को पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में लाहौल निवासी प्रेम चंद ने कहा था कि उसे किसी टेलीफोन पर राजेश नाम के एक व्यक्ति ने टेलीफोन पर सूचना दी थी कि उसे 25 लाख रुपए की ड्रा निकला है और उन्हें कस्टम ड्यूटी के तौर पर बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। उन्होंने बैंक में खाते में पैसे जमा कर दिए।…

Read More

दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला से मारपीट

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र ब्रो थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज के लिए की गई मारपीट में महिला घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रो क्षेत्र की छलोट निवासी नशेला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसका पति रूप सिंह उसके साथ आए दिन दहेज के लिए मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि 26…

Read More

टारिंग उखड़ने के मामले ने पकड़ा तूल

कुल्लू। भुंतर-रामशिला सड़क मार्ग से निर्माण के महज दो माह के भीतर टारिंग उखड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुल्लू मनाली में पर्यटन कारोबार को विकसित करने और लोगों को आवाजाही की सुविधा के लिए बिछाई गई टारिंग के इस तरह उखड़ जाने से सत्ता दल कांग्रेस ने ही कई सवाल उठाए हैं। भाजपा शासन काल में हुए इस टारिंग की जिला कांग्रेस कमेटी ने विजिलेंस जांच की मांग कर डाली है। लोनिवि ने इस 12 किलोमीटर के दायरे में तारकोल बिछाने पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च…

Read More

भूस्खलन से चार कार्यालयों को हुआ खतरा

सैंज (कुल्लू)। भारी भूस्खलन के चलते बिहाली स्थित चार कार्यालयों को खतरा हो गया है। पार्वती जल विद्युत परियोजना की ओर से आवंटित किए गए इन कार्यालयों में कार्यरत 50 अधिकारी और कर्मचारी खौफ के साए में काम कर रहे है। बिहाली में स्थित कंपनी के भू-अर्जन, यांत्रिकी विभाग के अलावा एनएचपीसी के कार्यालयों के ठीक ऊपर वाली पहाड़ी से दो दिन से चट्टानें गिर रही हैं। कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि चट्टानें सीधी कार्यालयों के ऊपर आ रही है, जिससे यहां काम करना जोखिम भरा हो…

Read More

छुट्टी वाले दिन ड्यूटी पर बुलाने से प्राध्यापक खफा

कुल्लू। जिला कुल्लू प्राध्यापक संघ अवकाश के दिन भी स्कूल बुलाने से खफा है। संघ ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की रणनीति को भेदभाव पूर्ण बताया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रधान भीम कटोच की अध्यक्षता में मंगलवार को डीसी कुल्लू शरभ नेगी और शिक्षा उपनिदेशक उच्च जगदीश चंद से मिला। संघ के प्रेस सचिव समीर ने बताया कि हाल के दिनों में प्रशासन ने खराब मौसम के चलते स्कूली बच्चों को अवकाश दिया, मगर अध्यापकों को स्कूलों में…

Read More

आखिर कहां गायब हो गया डिप्लोमा!

केलांग। बेरोजगारी के इस दौर में मुश्किल से हाथ आई नौकरी भी छूट जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के कारण ऐसे ही एक युवक की नौकरी खतरे में पड़ गई है। करीब पांच साल पहले सिविल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय कोर्स पास आउट करने के बावजूद युवक को तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभी तक डिप्लोमा जारी नहीं किया है। आखिर यह डिप्लोमा कहां गायब हो गया है यह एक बड़ा सवाल है। डिप्लोमा के साथ इस युवक का सुनहरा भविष्य जुड़ा है।…

Read More

जान जोखिम में डाल दर्रा लांघ रहे लोग

कुल्लू। दिसंबर माह से बंद पड़ा 10,281 फीट जलोड़ी दर्रा पर जाड़े के दिनों पैदल आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। भारी बर्फ के बीच दर्रा आर-पार करने के कारण डेढ़ दशक में आधा दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, दर्रा को आर पार करती बार किसी तरह की घटना न घटे, इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी लोगों को अलर्ट कर रखा है। प्रशासन ने बर्फ से लदी संवेदनशील जगहों पर न जाने और किसी तरह की पैदल आवाजाही न करने की हिदायत पहले ही दे…

Read More

बिना आधार के नहीं बनेगा राशन कार्ड

कुल्लू। खाद्य एवं आपूर्ति निगम की ओर से इन दिनों जिला में राशन कार्ड बनाने की मुहिम की है, लेकिन पंचायतों में बनाए जा रहे राशन कार्ड के लिए उपभोक्ता का आधार कार्ड अनिवार्यता के आधार पर मांगा गया है। जिले में अभी तक कई लोगों को आधार कार्ड नहीं बने हैं, इस कारण हजारों लोगों के नए राशन कार्ड लटक सकते हैं। जिला भर में इस बार 80 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाए जाने की योजना है। इस कारण लोगों के लिए राशन कार्ड बनाना मुसीबत बन…

Read More

ब्यास की लहरों में बिछुड़ गए दो जोड़े

सेऊबाग (कुल्लू)। जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें ब्यास की उफनती लहरों ने एक झटके में तार-तार कर दीं। उन्हेें क्या मालूम था कि जिस राफ्ट में वे सवार होकर सदानीरा ब्यास की लहरों से अठखेलियां करने जा रहे हैं, वहीं लहरें जिंदगी पर भारी पड़ने वाली हैं। महज 12 दिन पहले ही अलीगढ़ के सौरभ और ललिता ने सात जन्मों तक एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाई थीं। शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को राफ्ट पलटने से हादसे में सौरभ ने अपनी 22 साल…

Read More

नेपाल से ‘डॉन’ आपरेट कर रहा चरस का धंधा

पतलीकूहल (कुल्लू)। चरस के साथ पकड़े गए हरियाणा के तस्करों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। हवालात में पहुंचते ही आरोपियों ने इस गोरखधंधे से जुडे़ स्याह पर्दे के पीछे की हकीकत को बयान करना शुरू कर दिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फोजल घाटी से ले जाई जा रही चरस को वे नेपाल में बैठेधंधे के सरगना के आदेश पर प्रदेश से बाहर ले जा रहे थे। चरस के इस…

Read More