दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला से मारपीट

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र ब्रो थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज के लिए की गई मारपीट में महिला घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रो क्षेत्र की छलोट निवासी नशेला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसका पति रूप सिंह उसके साथ आए दिन दहेज के लिए मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि 26 फरवरी को भी उसके पति ने दहेज के लिए मारपीट की है और वह घायल हो गई है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि ब्रो पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ भांदंस की धारा 498 ए व 323 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts