कुल्लू। पेंशनरों को आयकर रिटर्न की दो-दो कापियां जिला कोष कार्यालय में भी जमा करवानी होगी। यह जानकारी जिला कोषा अधिकारी वाईएस ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि आयकर के दायरे में आने वाले पेंशनरों को आयकर रिटर्न की छाया प्रतियां जिला कोष कार्यालय कुल्लू में जमा करवानी होंगी। ठाकुर ने बताया कि सभी पेंशनर और पेंशनरों के आश्रित जिन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों और ग्रामीण बैंकों की शाखाओं के माध्यम से पेंशन मिलती है उन्हें यह दस्तावेज 20 मार्च से पहले जमा करवाने होंगे। वर्ष 2009-10, 2010-11 और 2011-12 की आयकर…
Read MoreCategory: Kullu
लोनिवि के नियमों पर ठेकेदार भड़के
कुल्लू। लोक निर्माण महकमे के नए नियमों को लेकर विरोध के स्वर उठना शुरू हो चुके हैं। लोनिवि ने सरकारी ठेकेदारों के पंजीकरण और नवीनीकरण को लेकर नए नियम और शर्तें तय की हैं। इसमें लाखों रुपये के वर्कडन की शर्त भी शामिल है। ठेकेदारों का कहना है कि कुछ लोगों को पिछले साल कार्य ही नहीं मिले हैं ऐसे में वर्कडन की शर्त पूरा करना उनके लिए संभव नहीं। लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रवक्ता एवं बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नोरबू थोलगपा ने भी विभाग के नए नियमों का विरोध…
Read Moreलाहौल में फंसे लोगों को राहत जल्द
केलांग। जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात के चलते फंसे मरीजों और जरूरतमंदों को बाहर निकालने के लिए कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार जल्द ही मौजूदा हेलीकाप्टर के अलावा एक और अतिरिक्त चौपर की सेवाएं लोगों को बाहर निकालने के लिए ले सकता है। बर्फबारी और वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार अभी तक पर्याप्त उड़ानें नहीं हो पाई हैं। पांगी-किलाड़ समेत लाहौल स्पीति के करीब बीस हेलीपेडों से करीब एक हजार लोगों ने सीट के लिए आवेटन कर रखे हैं। इसमें भुंतर…
Read Moreमकानों को नियमित करवाए सरकार
कुल्लू। जिला कुल्लू मकान नियमितीकरण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजकर मकानों को नियमित करने की मांग की। शनिवार को समिति ने डीसी कुल्लू शरभ नेगी के माध्यम से यह ज्ञापन सीएम को भेजा। ज्ञापन में नगर नियोजन विभाग से एनओसी न मिलने तथा पंचायतों को टाउन प्लानिंग से बाहर रखने का मसला उठाया है। संघर्ष समिति के प्रधान इंद्र देव शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में सीएम से आग्रह किया है कि विशेष नीति बनाकर एनओसी दिलवाई जाए। कहा कि कुल्लू में 2002 से बनाए गए…
Read Moreबिना यात्री उठाए काजा से लौटा हेलीकाप्टर
केलांग/काजा। जनजातीय क्षेत्रों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई हेलीकाप्टर सेवा अब मनमानी के चलते लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शुक्रवार को भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ान समिति प्रभारियों के साथ हुए विवाद के बाद शनिवार को भी पायलटों की हरकत से लोग परेशान दिखे। ताजा घटनाक्रम में भुंतर एयरपोर्ट से काजा-लोसर के लिए हुई संयुक्त उड़ान के दौरान हेलीकाप्टर के पायलट काजा हेलीपेड से यात्रियों को बिठाए बिना ही वापस लौट आए। हेलीपेड पर मौजूद एडीसी काजा हिमेस नेगी भी पायलटों…
Read Moreकहीं डूब न जाए करोड़ों का कारोबार
कुल्लू। विंटर सीजन में भारी घाटा उठाने के बाद अब कारोबारियों को समर सीजन से उम्मीद है। लेकिन भुंतर एयर पोर्ट पर हवाई सेवाएं शुरू न होने से पर्यटन व्यवसायी चिंतित हैं। भुंतर में करीब आठ माह से हवाई सेवाएं बंद पड़ी हैं। पर्यटन कारोबार से हजारों लोग सीधे रूप से जुड़े हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में हवाई सेवाएं बंद रहने से करीब 30 फीसदी पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। मनाली के पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि भुंतर एयरपोर्ट पर जुलाई माह से हवाई सेवाएं बंद पड़ी…
Read Moreबंजार अस्पताल को मिलेगा नया भवन
बंजार (कुल्लू)। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि बंजार विस क्षेत्र के रुके पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। बंजार घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार होगी। कर्ण सिंह ने यह बात शनिवार को बजंार दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र की खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर बंजार मुख्यालय में नए अस्पताल भवन का निर्माण होगा। विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। विस क्षेत्र के पीएचसी गुशैणी और थाटीबीड़ में भी आधार भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।…
Read Moreविश्व धरोहर बने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
कुल्लू। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। द-सराज हिमदर्शन इको-टूरिज्म को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान बीरबल ठाकुर व कुल्लू होटल एसोसिएशन पूर्व टैक्सी यूनियन प्रधान युवराज बौद्ध ने कहा कि जिला के मणिकर्ण, बंजार और सैंज घाटियों में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर घोषित करना अति आवश्यक हैं। यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की दृष्टि, वन्य प्राणी, जड़ी-बूटियाें और विभिन्न प्रकार के वनों के कारण विश्व विख्यात है। ऐसे मेें इसे विश्व धरोहर का दर्जा मिलना चाहिए।…
Read Moreखाद्य विभाग ने रायसन व पतलीकूहल में मारी रेड
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊपर से मिले आदेशों के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग सुस्ती छोड़ आक्रामक मुद्रा में आ गया है। विभाग ने नियमों को ताक पर रख कर अपनी कारगुजारियां जारी रखने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए बाकायदा एक उड़न दस्ते का गठन किया गया है। वीरवार को उड़न दस्ते ने बुधवार को रायसन और पतलीकूहल में कुछ टी स्टालों और ढाबोें पर रेड मारी। रेड के दौरान उक्त दुकानों पर नियमों के खिलाफ कमर्शियल सिलेंडर के बजाए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।…
Read Moreकुल्लू अस्पताल में शराबियों का हुड़दंग
कुल्लू। यहां क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शराबी और शरारती तत्वों के हो-हल्ला व हुड़दंग से मरीज व तीमारदार खासे परेशान हैं। शराब के नशे में धुत लोगों के शोर-शराबे से मरीज रात भर सो नहीं पाते। परेशान मरीज और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से रात के समय कड़ी सुरक्षा करने की मांग की है। क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में रात के समय शराबी बिना किसी कारण अस्पताल में घुसने पर हुड़दंग मचाने लगे हैं। तीमारदारों द्वारा शोरगुल न करने की बात कहने पर वह उनसे ही उलझ जाते हैं। ऐसे वाक्य…
Read More