लंज विद्युत सब स्टेशन में चोरों की सेंध

धर्मशाला। लंज स्थित प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सब स्टेशन में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के विद्युत उपकरण चुरा लिए हैं। वारदात की बड़ी वजह सब स्टेशन में अरसे से चौकीदार का पद खाली होना बताया जा रहा है। शातिरों ने पहले तो स्टोर का ताला तोड़ा और उसमें रखे इलैक्ट्रिसिटी कनेक्टर के रोल चुरा लिए। इसके अलावा चोरों ने खुले में रखे भारी भरकम तीन अन्य रोल पर भी हाथ साफ किया है। चुराए गए रोल लगभग तीन लाख कीमत के बताए जा रहे हैं। बिजली…

Read More

केवल सिंह पठानिया को त्याग का तोहफा

धर्मशाला। वीरभद्र सिंह के करीबी युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को वीरभद्र में निष्ठा और त्याग का तोहफा आखिर मिल ही गया। केवल सिंह पठानिया वीरभद्र सिंह की मौजूदा सरकार में कांगड़ा से किसी निगम के पहले वाइस चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। छात्र राजनीति से सक्रिय सियासत में शामिल हुए केवल सिंह अपनी जुझारू छवि के चलते ही एचआरटीसी के उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। साथ ही वीरभद्र सिंह ने केवल को उपाध्यक्ष के पद से नवाज कर कांगड़ा में सियासी संतुलन भी साधा है। जिला के वरिष्ठ…

Read More

विस सचिव ने लिया प्रबंधों का जायजा

धर्मशाला। तपोवन में आठ जनवरी से शुरू हो रहे बारहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन 9 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। जबकि तीसरे दिन विस उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीं, सभी नव निर्वाचित विधायक सत्र के पहले दिन विधानसभा में शपथ लेंगे। विस सचिव बलवीर तेगटा ने बताया कि नौ जनवरी को ही राज्यपाल द्वारा सदन में अभिभाषण दिया जाएगा। सत्र की तैयारियों को लेकर वीरवार को तेगटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गईं। तेगटा ने…

Read More

वीरभद्र को सौंपेंगे काली भेड़ों की सूची

कांगड़ा। मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने कहा कि ओबीसी को आरक्षण पहले भी कांग्रेस सरकार ने ही दिया था और आगे भी कांग्रेस ही देगी। कांगड़ा में पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि ओबीसी को आरक्षण दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। चौधरी सुरेंद्र काकू के नेतृत्व में ही विधानसभा का पूरा विकास होगा। उन्हाेंने कहा कि कांगड़ा विस क्षेत्र में विकास के मामले में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। जिन काली भेड़ों ने इन चुनावों में कांगड़ा विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के…

Read More

आईपीएच और नप आमने-सामने

पालमपुर (कांगड़ा)। पानी के बिल को लेकर आईपीएच महकमे और नगर परिषद आमने-सामने आ गए हैं। कई सालों से पानी का बिल जमा न करवाने पर नप पर आईपीएच विभाग का करीब दो करोड़ से ऊपर पैसा बकाया हो गया है। बिल का पैसा न आता देख विभाग हरकत में आ गया है। लेकिन बिल को लेकर नप भी मुखर हो गई है। नप का दावा है कि शहर को पानी देने वाली स्कीम अभी तक नप को नहीं सौंपी गई है। इसका काम भी अभी अधूरा पड़ा है। यह…

Read More

तबादलों के डर से उच्चाधिकारी सहमे

धर्मशाला : प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में आते ही बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस सरकार ने 29 आईएएस तथा 6 एचएएस अधिकारियों को तबादले के निर्देश जारी कर दिए। प्रदेश में नई सरकार के आते ही सभी उच्चाधिकारियों को तबादले की चिंता सता रही है। आजकल किसी भी विभाग में उच्चाधिकारियों के साथ बात होती है तो उनसे अधिकतर यही सुनने को मिलता है कि अब तो वह नई सरकार के सत्ता में आने पर तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। कई उच्चाधिकारी तो…

Read More

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

धर्मशाला। दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। रविवार को कोतवाली बाजार के संगम पार्क में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने शांति सभा का आयोजन कर बाजार बंद रखा। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और लोगों ने युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान रविकांत सोनू, महासचिव नरेंद्र जंबाल, जिला परिषद सदस्य प्रेम सागर, अशोक नरूला ने कहा…

Read More

दिल्ली बैठे लोगों ने रोका मिशन रिपीट : चौधरी

धर्मशाला। भाजपा मंडल धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर के बयान को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कपूर का यह कहना कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए वह जिम्मेवार नहीं हैं। यह सत्य से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे भाजपा के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि प्रेम कुमार धूमल दोबारा मुख्यमंत्री बनें। इसके चलते उन्होंने धूमल के खिलाफ काम कर पार्टी को गर्त में डल दिया। वहीं धूमल गुट के कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित…

Read More

संजय समर्थकों का शांता पर हमला

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जवाली हलके से निर्दलीय प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया के समर्थकों ने हलके के सिद्घाथा की पंचायत खरोटा में बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की। बैठक में संजय भी उपस्थित रहे। बैठक में शामिल पंचायत समिति उपाध्यक्ष घनश्याम शम्भू, वासा पंचायत प्रधान बरिन्द्र गुलेरिया, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पीसी विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, खब्बल से अर्जुन ठाकुर, बरियाल से गुरदयाल सिंह गुलेरिया, कटोरा से कुलदीप सिंह, कथोली से पवन धीमान, नगरोटा सूरियां से पवन गुलेरिया, जवाली से अनूप ठाकुर, अमित कुमार, सुलक्षण शर्मा, अशोक गुलेरिया, भरमाड़ से…

Read More

नगरोटा भाजपा से बाहर होंगी काली भेड़ें

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हार के मंथन में जुटी कांगड़ा भाजपा के नगरोटा मंडल में भी सियासी विस्फोट की तैयारी हो गई है। मंडल ने चुनाव में दगा देने वाली कथित काली भेड़ों को पहचान कर उन्हें बाहर करने की सिफारिश की है। विधानसभा चुनाव में नगरोटा भाजपा ने हार का मंथन करते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा है, जो पार्टी का मुखौटा पहन कर आजाद प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में जुटे रहे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पार्टी के प्रत्याशी रहे मंगल चौधरी के निवास पर…

Read More