टीएमसी में खुलेगा कार्डियक यूनिट

पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में गैर कृषकों को जमीन नहीं बेची जाएगी। स्टांप पेपरों की कमी को भी दूर किया जाएगा। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैर कृषकों को जमीन नहीं बेची जाएगी। चाहे वह जमीन कैसी भी हो। इस नियम को सरकार सख्ती से लागू करेगी। हालांकि उन्होंने इसमें हिमाचली व गैर हिमाचली का जिक्र नहीं किया।स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को एम्स के स्तर…

Read More

प्रतिबंधित तंबाकू की खेप पकड़ी

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के अंतर्गत पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू की बड़ी खेप पकड़ी है। कंडवाल में नाके के दौरान एक निजी वाहन से यह खेप बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस हेडकांस्टेबल वीर सिंह, नरेश कुमार, परविंद्र कुमार ने कंडवाल सड़क मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक गाड़ी नंबर एचपी 19ए-0039 को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी की…

Read More

नूरपुर के बिंद्रावन में दबोचे दो शिकारी

नूरपुर (कांगड़ा)। वनमंडल नूरपुर के अंतर्गत गांव बिंद्रावन में नूरपुर पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से सगे भाइयों को शिकार सहित दबोचने में सफलता हासिल की। इनसे कक्कड़ की दो खालें और 15 किलो मीट पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को डीएफओ नूरपुर को सूचना मिली थी कि बिंद्रावन के जंगल में अवैध शिकार हो रहा है। इस संदर्भ में डीएफओ संजय सेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को साथ लेकर बिंद्रावन के जंगलों में लगभग 4.30 बजे दबिश दी और पाया कि जंगल के…

Read More

कांग्रेस निर्मित विस भवन में बैठेगी सरकार

धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी कहलाने वाले धर्मशाला में विधानसभा की शुरुआत ऐतिहासिक और रोचक है। कांग्रेस ने अपने पूर्व कार्यकाल में यहां स्थित डिग्री कालेज में विधानसभा का सत्र कराकर इतिहास रचा था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ही नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने 2005 में कालेज के हाल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन किया तो यहां की फिजाओं में सियासी गरमाहट आ गई। दरअसल इस सत्र के दौरान ही तपोवन में विधानसभा के आलीशान भवन के निर्माण की नींव रख दी गई थी। कांग्रेस सरकार ने अपने…

Read More

बृज बिहारी बुटेल हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष

धर्मशाला: कांग्रेस विधायक दल (सीपीएल) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल को विधानसभा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है और वह आज से शुरू चार दिवसीय शीतकालीन सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन के लिए कल यहां सीपीएल की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें दून के विधायक राम कुमार को छोड़कर पार्टी के सभी चयनित विधायकों ने हिस्सा लिया था। कुमार ज्योति हत्या मामले में फरार चल रहे हैं। हालांकि बैठक में एक पक्ष ने बुटेल के नाम पर असहमति…

Read More

बीपीएल को डिपुओं में मिलेगा आटा : बाली

नगरोटा बगवां/कांगड़ा : प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों (बीपीएल) को अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं में गंदम के स्थान पर आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने गांव सरोत्री में श्री चामुंडा प्राइवेट बस ऑप्रेटर यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दी। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरोत्री में शीघ्र ही आईटीआई को कार्यशील बनाकर 5 ट्रेड आरंभ किए जाएंगे, वहीं नगरोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के घर-द्वार…

Read More

आपका विधायक आपके द्वार’ होगा शुरू

धर्मशाला। प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी परिवारों को अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से गंदम की जगह आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह कहना है परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली का। वह रविवार को नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के गांव सरोत्री में श्री चामुंडा प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को घर द्वार निपटारे…

Read More

अनदेखी पर सरकार से करेंगे शिकायत

बैजनाथ (कांगड़ा)। आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच वर्कर्स यूनियन (इंटक) की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में महासचिव गुरदास राम और प्रधान सुरजीत कुमार भंडारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने का फैसला लिया गया। मांगपत्र की अनदेखी किए जाने की सूरत में संबंधित अधिकारियों की शिकायत संगठन के माध्यम से सरकार से करने पर सहमति जताई गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि गत पांच वर्षों में यूनियन ने मांगों को लेकर जो भी मांगपत्र…

Read More

आज से धर्मशाला में सरकार

धर्मशाला। हिल्स क्वीन शिमला से प्रदेश सरकार सोमवार दोपहर तक खेल नगरी धर्मशाला पहुंचेगी। मंत्री-विधायकों समेत विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी धर्मशाला पहुंचेंगे। 8 जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के इस्तकबाल को जिला के प्रवेश द्वार विधानसभा क्षेत्र देहरा, ज्वालामुखी, कांगड़ा से धर्मशाला तक जगह-जगह सड़कों पर तोरणद्वार लगे हैं। विधानसभा भवन तपोवन को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं सड़कों पर तारकोल बिछा दिया गया है। इसके अलावा जगह-जगह…

Read More

कर्मचारी नेताओं पर साधा निशाना

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर ने तथाकथित नेताओं पर हमला बोला। कहा कि इन नेताओं ने कर्मचारियों को गुमराह कर पूर्व सरकार के सामने मांगों को पहुंचने ही नहीं दिया। यही नहीं उन्होंने अपनी कुर्सी की खातिर कर्मचारियों को राजनीति के आधार पर भी बांट दिया। उन्होंने पूछा कि वह कर्मचारी नेता आज कहां हैं, जो पूर्व सरकार के दौरान कर्मचारियों को 6600 करोड़ रुपए के लाभ देने की बात करते थे। लेकिन सच्चाई यह है…

Read More