देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लंबे अरसे से अधर में लटकी सीयू के शीघ्र शिलान्यास होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि सीयू का एक हिस्सा देहरा में ही खुलेगा। सीएम की घोषणा के बाद उपमंडल देहरावासियों के चेहरे खुशी खिल उठे हैं। देखा जाए तो ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न यह जताने में कामयाब रहे हैं कि वह सीएम वीरभद्र सिंह के काफी करीब हैं। रत्न पहली बार विस चुनाव जीते हैं और सियासत की पिच पर पहली बार उतरने के बाद दमखम दिखा…
Read MoreCategory: Kangra
अंद्रेटा टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
अंद्रेटा/पंचरुखी (कांगड़ा)। कोर्ड संस्था की ओर से चलाए जा रहे युवती सशक्तिकरण कार्यक्रम में अंद्रेटा में कबड्डी मुकाबला करवाया गया। इसमें जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विवेकानंद जयंती के अवसर पर लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें खेले गए फाइनल मैच में अंद्रेटा टीम ने भरेड़ को टीम को हरा दिया। प्रतियोगिता में इलाके की करीब 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि यादवेंद्र गोमा ने कहा कि आज महिला अपने हुनर और क्षेत्र में सशक्त हों, इसके…
Read Moreपालमपुर का विकास प्राथमिकता : बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पालमपुर में पहली बार पहुंचे बृज बिहारी लाल बुटेल का ब्लाक कांग्रेस समेत कई कार्यकर्ताओं व लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सम्मान दिया है। वह लोगों की उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा के समय में अधूरे पड़े कामों को पूरा किया जाएगा। जबकि पालमपुर विस में कई नए विकास कार्य किए जाएंगे। इससे पहले शनिवार करीब साढ़े 11 बजे न्यू बस…
Read Moreसीटियों और सायरन से गूंजा धर्मशाला
धर्मशाला। प्रदेश की शीतकालीन राजधानी के नाम से विख्यात धर्मशाला शहर आजकल सीटियों और वीआईपी वाहनों में लगे सायरन से गूंज उठा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विस भवन तपोवन से लेकर धर्मशाला शहर तक सड़कों के किनारे हर कहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं। तपोवन से लेकर धर्मशाला सड़क मार्ग पर कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। वाहनों की ब्रेक लगते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी की सीटी बज रही है। वहीं लोनिवि…
Read Moreइस बार विरोध नहीं, स्वागत रैलियां
धर्मशाला। प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मर्तबा विरोध व रोष नहीं, बल्कि स्वागत रैलियों का दौर रहेगा। कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र होने के चलते हर कोई कर्मचारी संघ व अन्य सरकार के स्वागत की ही तैयारियों में हैं। कोई भी कर्मचारी संघ या संस्था शुरुआत में ही सरकार का विरोध कर अपने नुकसान के पक्ष में नहीं हैं। हर कोई सरकार को लुभाने में लगा हुआ है। ऐसे में सरकार का यह सत्र काफी हद तक शांतिपूर्वक रहने वाला है। मंगलवार को धर्मशाला स्थित तपोवन…
Read Moreजो भवन बनाया, उसी में ली शपथ
धर्मशाला। …यूं तो विधानसभा भवन में उन्होंने कई बार कदम रखा। कभी फर्नीचर के डिजायन पर पैनी निगाह तो कभी स्ट्रक्चर को देखते हुए इसे और बेहतर बनाने की जौहरी नजर। लेकिन पवन काजल आज उस वक्त भावुक हो गए, जब उन्होंने विधानसभा की दहलीज पर बतौर विधायक कदम रखा। कांगड़ा से युवा विधायक काजल ने विधानसभा में प्रवेश करने से पूर्व कुछ पल उस भवन को निहारा जिसे बनाते-बनाते उन्होंने यहीं विधानसभा की शपथ लेने का ख्वाब देखा था। हालांकि बतौर कांट्रेेक्टर विस परिसर में स्थित शिव मंदिर में…
Read Moreनूरपुर में 250 टेलीफोन डेड
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर नूरपुर के मध्य स्थित डूंगा बाजार में शातिर चोर टेलीफोन केबल उड़ा ले गए हैं। इससे मंगलवार सुबह लगभग 250 लैंडलाइन फोन ने काम करना बंद कर दिया। इसके अलावा शहर में इंटरनेट और फैक्स सेवाएं भी बंद हो गई हैं। टेलीफोन लाइनें कटने से मुख्य रूप से शहर के वार्ड नंबर 1, 2, 3 व 4 मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं साइबर कैफे, टूअर एंड ट्रैवल्स एजेंसियों तथा बुकिंग एजेंसियों समेत अन्य प्राइवेट संस्थान का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। चोरी की सूचना…
Read Moreपंचायत बालूग्लोआ का सहायक सस्पेंड
कांगड़ा। ड्यूटी में कोताही बरतने पर खंड विकास कार्यालय कांगड़ा के तहत कार्यरत एक पंचायत सहायक को निलंबित कर दिया गया है। महकमे ने पंचायत सहायक राजेंद्र कुमार को सस्पेंड किया है। पंचायत सहायक कांगड़ा खंड विकास के तहत पंचायत बालूग्लोआ में तैनात था। आरोप है कि यह सहायक पिछले कई दिनों से अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर था। इस पर महकमे ने पंचायत सहायक को चेतावनी भी दी। इसके बाद विभाग ने पंचायत सहायक को तीन नोटिस भी जारी किए। लेकिन पंचायत सहायक विभाग को जारी किए नोटिसों का…
Read Moreपटवारियों के 152 पद खाली
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ जिला कांगड़ा ने उम्मीद जताई है कि जिले में खाली पड़े पटवारियाें और कानूनगो के पदों को शीघ्र भरकर सरकार विभाग तथा लोगों को राहत पहुंचाएगी। संघ के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, महासचिव प्यारे लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व संगठन सचिव नारायण डोगरा ने कहा कि जिला कांगड़ा में पटवारियों के कुल 519 पदों मेें से इस समय 152 पद रिक्त पड़े हुए हैं। जबकि कानूनगो के 9 पद खाली होने के कारण न केवल राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर…
Read More31 मार्च तक पूरी होगी शाह नहर
धर्मशाला।387 करोड़ की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी शाह नहर सिंचाई योजना का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे फतेहपुर और जवाली निर्वाचन क्षेत्र के 92 गांवों की लगभग 16 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने सोमवार को यहां चंबा व कांगड़ा जिला के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए परियोजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्टोक्स ने कहा कि कांगड़ा पेयजल योजना के निर्माण कार्य में तेजी…
Read More