सिविल लाइन धर्मशाला में भीषण अग्निकांड

धर्मशाला। जिलाधीश कार्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सिविल लाइन में रविवार देर सायं भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल विभाग धर्मशाला की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने को जुटी रहीं। दमकल विभाग की एक अन्य गाड़ी कांगड़ा से मौके पर बुलाई गई। रात करीब पौने आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मकान पूरी तरह से जल चुका था। मकान के भीतर रखे टेलीविजन, फ्रिज, बेड, कपड़े समेत अन्य सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया।…

Read More

योल में गुरुद्वारे और मंदिर में चोरी

योल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी योल के तहत शातिर चोर यहां गुुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से ब्लोअर और नकदी उड़ा ले गए। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की शिकायत पर पुलिस चौकी योल में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार आधी रात को चोर गुरुद्वारा सिंह सभा में घुसकर गुरुद्वारे में रखा ब्लोअर और करीब तीन हजार रुपये की नगदी ले उड़े। चोरी का पता रविवार सुबह चला। गुरुद्वारा प्रबंधन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। 18 जनवरी…

Read More

धर्मशाला में दबोचा तिब्बती युवक

धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत अवैध रूप से रहने वाले एक तिब्बती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तिब्बती को गिरफ्तार कर फारेन एक्ट-14 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान करमा नंगयाल निवासी तिब्बत के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्ति को रविवार को धर्मशाला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तिब्बती युवक को चौदह दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। एसएचओ धर्मशाला रमेश चंद्रोटिया ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस जानकारी के अनुसार तिब्बती रेफ्यूजी करमा नंगयाल का रजिस्ट्र्रेशन…

Read More

ट्रैक्टर चालक पर छेड़छाड़ का आरोप

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शाम को दुकान बंद करके घर जा रही एक महिला के साथ एक ट्रैक्टर चालक ने रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। पुलिस चौकी रानीताल ने महिला की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव बनखंडी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह बगलामुखी मंदिर में दुकान करती है। रोजाना की तरह वह सोमवार देर शाम दुकान बंद करके घर जा रही थी। पीड़ित महिला के घर का रास्ता जंगल से होकर जाता है। इसी दौरान वहां…

Read More

युवक ने कबूली हत्या की बात

गगल/कांगड़ा। पुलिस चौकी गगल के अंतर्गत इच्छी में बाइस वर्षीय युवती अर्चना महाजन की हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक को मंगलवार को कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। डीएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने आरोपी युवक को कोर्ट से रिमांड मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार अर्चना महाजन (22) की 11 जनवरी को गांव इच्छी…

Read More

सास, ससुर और ननद पर एफआईआर

पालमपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव इलाके की धुपक्यारा पंचायत में हुई एक विवाहिता की मौत में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने सुसर, सास व ननद पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ससुर प्रीतम और ननद सपना को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को धुपक्यारा पंचायत के गांव न्यारा में एक महिला की मौत हो गई थी। यह महिला अपने घर में रविवार रात…

Read More

होल्टा कैंप में सैनिक की संदिग्ध मौत

पालमपुर (कांगड़ा)। आर्मी कैंप होल्टा में एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लिया है। इसके उपरांत अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव वापस सेना को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार होल्टा सेना कैंप पालमपुर में सोमवार रात एक सैनिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। बताया जाता है कि सेना में तैनात नायक कृष्ण कुमार पुत्र महावीर (38), गांव भाकूरा, तहसील आरा जिला भोजपुर (बिहार) सोमवार रात सोया था। लेकिन जब वह मंगलवार सुबह नहीं उठा तो दूसरे…

Read More

अब गगल के चैतड़ू में मिली किशोरी की लाश

गगल/धर्मशाला। पुलिस चौकी गगल के अंतर्गत गांव चैतड़ू में एक किशोरी की लाश मिली है। गांव में खड्ड के किनारे पड़ी यह लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी। सूचना मिलते ही गगल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। मृतक लड़की की पहचान सुमित्रा (15) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। डीएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता काफी समय से गगल में मजदूरी करते हैं। बताया जा…

Read More

भाजपा ने किया मेरा उत्पीड़न : राही

धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर कई मामले बनाए। बोर्ड के अधिकारियों व प्रिंटर्स तक पर दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, किताबों की भूमिका पर उनका नाम मिटाने को भाजपा सरकार ने जो चौदह लाख रुपए खर्चे, उसकी रिकवरी तक उन पर डाली गई। यहां जारी बयान में राही ने कहा कि उनके बेटे के संस्थान तक को बंद करवा दिया गया। लेकिन अब वह खुश हैं कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की फिर से बागडोर…

Read More

परंपराओं को संजोए रखें : वीरभद्र

देहरागोपीपुर/ परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को धरोहर गांव परागपुर में राज्यस्तरीय लोहड़ी मेले का उद्घाटन सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने लोहड़ी उत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परागपुर प्राचीन गांव है। इसलिए सभी को यहां की परंपराओं को संजोकर रखना होगा, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक यहां की परंपराओं को देख सकें। जिसने भी एक साथ लोहड़ी…

Read More