धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पुलिस की अनावश्यक भीड़ नहीं होगी। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा को लेकर 581 पुलिस जवानों में से अब केवल 395 जवान ही तैनात होंगे। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर ने 186 जवानों को स्टेडियम से हटाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुलिस जवानों को मैच का लुत्फ उठाने के बजाय ड्यूटी निभाने के आदेश हैं। स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों को सुरक्षा कर्मियों की भीड़ की वजह से परेशानी न हो इसके लिए…
Read MoreCategory: Kangra
अंग्रेजों ने मैकलोडगंज में मिटाई थकान
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले वन-डे मैच को लेकर दोनों टीमें दो दिन पहले ही धर्मशाला पहुंच गई हैं। सीरीज पर कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मैदान में खूब पसीना बहाया। वहीं, इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों ने लगातार तीन मैचों में हार के बावजूद पूरा दिन धौलाधार की वादियां निहारीं। इंग्लिश खिलाड़ियों ने दोपहर बाद पूरा दिन मैकलोडगंज की वादियों में बिताया। शुक्रवार को खिलाड़ी मैदान में एक पल के लिए भी नहीं उतरे। एलिस्टर कुक पहली मर्तबा वन-डे की मेजबानी कर रहे धर्मशाला…
Read Moreयात्रा से लौटे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा
मैकलोडगंज। तिब्बेतयन बौद्ध धार्मिक गुरु दलाईलामा अपनी दक्षिण भारत की यात्रा को संपन्न करके लिटिल ल्हासा मैकलोडगंज वापस लौट आये हैं। तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी सोनम दोरजे ने बताया कि तिब्बती अध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो ने अपनी बौद्ध धार्मिक यात्रा के दौरान बीते माह दिसंबर से दक्षिण भारत के मडंगौड, बनारस के बौद्ध मठों का दौरा करके वहां के बौद्ध धार्मिक अनुयायियों को बौद्ध धर्म के पर अपने प्रवचन दिए हैं। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के शुक्रवार को पर्यटन नगरी लौटने पर तिब्बती एवं विदेशी बौद्ध समर्थकों ने धर्मगुरु के दर्शन…
Read Moreन्यूगल खड्ड पर नहीं होगा अवैध खनन
पालमपुर (कांगड़ा)। अब इलाके के गांव पनापर में न्यूगल खड्ड पर अवैध खनन नहीं होगा। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए खड्ड को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। अब यहां पर कोई अवैध खनन करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार पनापर में न्यूगल खड्ड पर चल रहे अवैध खनन को लेकर एसडीएम पालमपुर के पास पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थी। इस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। यहां न्यूगल खड्ड पर चलने वाले अवैध खनन को…
Read More180 स्कूलों ने नहीं भेजी प्रश्नपत्रों की डिमांड
धर्मशाला। नवमी और ग्याहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस मर्तबा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डालेगा। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को प्रश्न पत्रों की मांग भेजने के आदेश भी जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कई स्कूलों ने प्रश्न पत्रों की डिमांड नहीं भेजी है। स्कूलों को प्रश्न पत्रों की मांग शिक्षा बोर्ड कार्यालय में जमा करवानी है। जिला कांगड़ा के अभी तक 180 स्कूलों ने प्रश्न पत्रों की मांग विभाग को नहीं सौंपी है। जबकि बोर्ड और विभाग ने दिसंबर माह केअंत…
Read Moreपर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा पौंग
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार ने कहा कि पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना को मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उठाया जाएगा। उन्होंने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे प्रदेश सरकार में वन मंत्री थे तो पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र से 1800 करोड़ रुपये की योजना मंजूर करवाई थी। इसमें पठानकोट एयरपोर्ट से सीधा पौंग डैम और रैंसर गढ़ी…
Read Moreवन डे मैच और गणतंत्र को कांगड़ा में अलर्ट
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कांगड़ा में अलर्ट जारी हो गया है। पुलिस विभाग ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस बटालियनों से तेरह सौ से अधिक पुलिस जवान धर्मशाला बुला लिए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा जिला के बार्डर एरिया नूरपुर, कंडवाल, डमटाल, कंदरौड़ी और चक्की खड्ड समेेत अन्य सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वहीं जिलाभर के तमाम होटलों में आने-जाने वालों लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि 26…
Read Moreसड़क से जुड़ेंगे लंघाणा, मावा और धारकलां
लंघाणा (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि फारेस्ट क्लीयरेंस सहित कई कारणों से इन गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है। पठानिया ने बताया कि लंघाणा, मावा, धारकलां, सिंबलबल्ला, कलरू और चलाईं (परगोड़) गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। लंघाणा के लिए ततवानी से सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इस सड़क की दूरी चार किलोमीटर से भी कम है।…
Read Moreमारपीट के आरोपी को दो वर्ष की कैद
इंदौरा (कांगड़ा)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौरा पंकज की अदालत ने घर में घुस कर मारपीट करने के कथित आरोपी को 2 वर्ष साधारण कारावास तथा 3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। सहायक जिला न्यायवादी उदय सिंह ने बताया कि पूर्ण सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी इंदपुर ने अपने भाई जगीर सिंह के खिलाफ 19 अप्रैल 2007 को थाना इंदौरा में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी अनुसार इस तिथि को रात 10.30 बजे के करीब जब पूर्ण सिंह अपने साले के साथ अपने घर के आंगन में बैठा…
Read Moreधर्मशाला में जुटे कवि और साहित्यकार
धर्मशाला। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में वीरवार को धर्मशाला के बचत भवन में काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवियों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध साहित्यकार डा. परमानंद ने किया। प्रसिद्ध साहित्यकार डा. गौतम व्यथित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर डा. परमानंद एवं डा. गौतम व्यथित ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण करना समय की आवश्यकता बन गई है। क्योंकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख होने…
Read More