नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्य समाप्त हो गया है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एसबी इस्लाम ने बताया कि इस बार पौंग झील में 113 प्रजातियों के एक लाख 23 हजार प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया है। पक्षी गणना में 80 कर्मचारियों व विशेषज्ञों की 23 टीमें लगाई गईं थीं। एसबी इस्लाम के मुताबिक पौंग झील में वार हैडेड गूज 34 हजार, लार्थन पिनटेल 21 हजार, कूटस 14 हजार, कामन पोचार्ड 12 हजार, टफटड डक 8 हजार, लिटल कार्मोंनेंट 7…
Read MoreCategory: Kangra
धूमल की शिलान्यास पट्टिका तोड़ डाली
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की बही पंचायत में मेला ग्राउंड के समीप पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। आईपीएच विभाग ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2001 में करीब 32 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सकडी बही उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट्टिका बही गांव के मध्य में…
Read Moreफोरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
धर्मशाला। फोरेंसिक टीम ने धर्मशाला के सिविल लाइन में हुई चोरी के मामले में वीरवार को शातिरों के फिंगर प्रिंट सहित अन्य सुबूत जुटाए। टीम ने दिन भर चोरों के संभावित रास्ते और तरीकों की तहकीकात की। साथ ही पुलिस ने भी अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए इसमें लोगों के बयान लिए हैं। वहीं, डाग स्क्वायड की मदद से भी चोरों को ट्रैक करने की कोशिश की गई। फोरेंसिक विशेषज्ञ सहायक निदेशक डा. सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मामले से संबंधित सभी जरूरी सुबूत जुुटा लिए गए हैं। लैब…
Read Moreमैकलोडगंज में चला अतिक्रमण पर चाबुक
मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर अतिक्रमण को बढ़ावा देने वालों पर शुक्रवार को नप का चाबुक चला। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी में जगह-जगह सड़कों के किनारे फड़ियां लगाकर यातायात में बाधा बनने वालों परप नप धर्मशाला ने शिकंजा कसा है। नगर परिषद धर्मशाला के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, नप उपाध्यक्ष ओंकार सिंह नैहरिया, नगर परिषद अभियंता जेएस राणा व कनिष्ठ अभियंता त्रिलोक भट्ट और सफाई पर्यवेक्षक जेके ठाकुर की अगुवाई में नप की लेबर ने रेहड़ी-फड़ी पर लगाए सामान को ट्रकों में भरकर नप कार्यालय…
Read Moreलापरवाही पर बख्शे नहीं जाएंगे
शाहपुर (कांगड़ा)। विकास कार्यों को लेकर हिसाब लेने फील्ड में उतरे सांसद डा. राजन सुशांत ने स्पष्ट कहा कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बाकायदा सम्मानित करने की योजना बनाई जाएगी, लेकिन लापरवाही साबित होने पर बख्शा नहीं जाएगा। सांसद निधि के लेखे-जोखे को लेकर राजन सुशांत अब पूरी तरह से फील्ड में उतर गए हैं। शुक्रवार को सांसद ने शाहपुर विस क्षेत्र के ब्लाक रैत की पंचायत शाहपुर, गोरडा, प्रेई व राजोल का दौरा किया। शाहपुर पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य में हो रही…
Read Moreबैजनाथ और पपरोला बनेंगे नगर परिषद
बैजनाथ (कांगड़ा)। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि बैजनाथ व पपरोला को जल्द ही अलग-अलग नगर परिषद बनाए जाने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश विभाग को दे दिए गए हैं। अभिनंदन समारोह के उपरांत बीड़ पहुंचने पर उन्होंने कहा कि चौबीन चौक पर बंद पडे़ कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में समस्त कांगड़ा में विकास को गति प्रदान की जाएगी । कहा कि बैजनाथ व पपरोला के लिए बाईपास की प्रपोजल 2010-11 में भेजी गई थी…
Read Moreपंचायतों में विकास कार्यों पर ब्रेक
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में सरकारी सीमेंट की सप्लाई बंद है। सीमेंट के अभाव में जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पर ब्रेक लग गई है। सबसे ज्यादा असर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम पर पड़ रहा है। सीमेंट के बिना जहां नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं, वहीं निर्माणाधीन कार्य भी बंद होने की कगार पर हैं। मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को योजना के अंतर्गत कार्यदिवस पूरे करने में दिक्कतें आ रही हैं। विकास खंड रैत की ग्राम पंचायतें कलियाड़ा, रिहलू, बंडी, घरोह,…
Read Moreचामुंडा में युवक का सिर फोड़ा
धर्मशाला। पुलिस चौकी योल के अंतर्गत कुछ अज्ञात युवकों ने बैजनाथ के रहने वाले एक युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान लिए। घायल युवक की पहचान वरुण कुमार निवासी गांव लंघू तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गत रात्रि वह चामुंडा आया था। ुछ युवकों ने अकारण मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।…
Read Moreअभिभावकों का शोषण, स्कूलों का पोषण
धर्मशाला/जोगिंद्रनगर : स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक ही किताब को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों में बच्चों से अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। निजी स्कूल अपने रसूख व तामझाम के हिसाब से बच्चों के अभिभावकों को लूट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार की लगाम इन स्कूलों पर नहीं कसी जा रही है। निजी स्कूलों के लिए कोई फीस स्ट्रक्चर न होने के चलते मनमाने दामों पर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। फीस को लेकर निजी स्कूल खुद भी एकमत नहीं हैं। एक स्कूल…
Read Moreहवाई सेवाओं की कमी बनी रोड़ा
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर महंगी टिकटों के अनसोल्ड रहने का एक प्रमुख कारण हवाई सेवाओं में कमी मानी जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर भी गगल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं। विमानन कंपनी किंगफिशर की सेवाएं बंद होने से गगल एयरपोर्ट पर पिछले एक लंबे समय से सन्नाटा छाया हुआ है। हवाई सेवा न होने से 27 जनवरी को होने वाले इस एक दिवसीय मैच को लेकर देश के अन्य राज्यों से आने वाले दर्शकों की संख्या भी कम रहने की…
Read More