चाकू लगने से ढाबा मालिक की मौत

कांगड़ा : मनाली के ढाबा मालिक की अचानक चाकू लगने से टांडा में मौत हो गई। मृतक खुशी राम (49) पुत्र प्रकाश चंद निवासी मनाली के परिजनों ने डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में पुलिस अधिकारी को दिए बयान में बताया कि मृतक मनाली में ढाबा चलाता था । 26 दिसम्बर को ढाबा में काम करते समय चाकू उसके पेट में घुस गया जिसके बाद उसे मनाली में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसको…

Read More

शिक्षा अभियान पर खर्च होंगे 67.80 करोड़

धर्मशाला : जिला में सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत चालू वित्त वर्ष में 67 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त केआर भारती ने सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न स्कूलों में 3 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 116 कमरों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 78 कमरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों में 7 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि व्यय करके 56112 मीटर…

Read More

डेढ़ साल बाद भी प्रोग्रेस जीरो

धर्मशाला। कांगड़ा जिले की पचास फीसदी पंचायतों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जीरो है। 13वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद द्वारा जारी बजट की पहली किस्त को अधिकांश पंचायतें खर्च नहीं कर पाई हैं। जिला परिषद कांगड़ा की शनिवार को धर्मशाला में हुई त्रैमासिक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई। जिला परिषद के उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि जून 2011 में 13वें वित्तायोग के तहत कांगड़ा जिला की विभिन्न पंचायतों में राशि मुहैया करवाई गई। लेकिन अफसोस का विषय है कि पचास फीसदी पंचायतें पहली किस्त को…

Read More

कांगड़ा में अंतर्कलह से ही हारी भाजपा

कंडवाल (कांगड़ा)। विस क्षेत्र नूरपुर में भाजपा की हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए भाजपा मंडल नूरपुर की बैठक भाजपा कार्यलय जसूर में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलबाग गुलेरिया ने की। गुलेरिया ने कहा कि नूरपुर तथा अन्य क्षेत्रों में भाजपा की हार का ठीकरा किसी एक व्यक्ति विशेष पर ठीकरा फोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में भाजपा की हार भाजपा नेताओं की अंतर्कलह से हुई है, जिसका मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने काह कि यदि जिला कांगड़ा में बागियों को भाजपा के…

Read More

विभागों के बाद अब बोर्डों पर नजर

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद अब नेताओं की नजर बोर्ड और निगमोें पर टिक गई है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा ने इस मर्तबा रिकार्ड दस सीटें जीतकर कांग्रेस की झोली में डाली हैं। ऐेसे में कांगड़ा को अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की ताजपोशी की उम्मीद है। खासकर वीरभद्र सिंह के करीबियों में सत्ता को लेकर जंग शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक लालबत्ती की रेस में कई निर्वाचित विधायक शामिल हैं तो वरिष्ठता के लिहाज…

Read More

एसएचओ बैजनाथ लाइन हाजिर

धर्मशाला। पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत तहतपुलिस की मोटरसाइकिल जलाने के मामले में एसएचओ बैजनाथ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन शुक्रवार तक पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लग पाई है। गौरतलब है कि गत दिवस एक मामले की तफ्तीश में एसएचओ बैजनाथ बाइक पर गांव पहलून गए हुए थे। इस दौरान सड़क पर अज्ञात शरारती तत्वों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। लेकिन पुख्ता सूत्रों के मुताबिक मामले की तफ्तीश के अलावा…

Read More

होटल मैनेजर ने किया सुसाइड

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज स्थित एक निजी होटल के मैनेजर ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। होटल मालिक की सूचना पर पुलिस थाना मैकलोडगंज की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया तथा छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान विवेक शर्मा निवासी परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार…

Read More

बाली और सुजान को बड़ा जिम्मा

फतेहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा की झोली से निकली जीत के बाद तीनों मंत्रियों को इसका इनाम भी बड़ा मिला है। नगरोटा बगवां के विधायक जीएस बाली को परिवहन के अलावा इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उधर, फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया को भी दो अहम विभाग कृषि एवं ऊर्जा सौंपे गए हैं। वहीं धर्मशाला से युवा विधायक सुधीर शर्मा को यूडी (अर्बन डेवलपमेंट), टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) और हाउसिंग विभाग की कमान सौंपी गई है। इससे एक बात तय हो गई है कि…

Read More

कत्ल में मां-बेटे को उम्रकैद

धर्मशाला। हत्या का आरोप तय होने के बाद फास्ट ट्रैक अदालत धर्मशाला ने मां और बेटे को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। एफटीसी के न्यायाधीश डीआर ठाकुर ने शुक्रवार को अपने अहम फैसले में दोनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की 302 और 34 आईपीसी के अलावा आईपीसी 201 में भी तीन साल के सश्रम कारावास के आदेश दिए हैं। मामले की पैरवी असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर गीतरंजन भारद्वाज ने की। उन्होंने बताया कि धार इलाके के तिनबड़ के साथ लगते लौंगटू गांव में हुई दिल…

Read More

टैगोर सदन का दबदबा

पालमपुर (कांगड़ा)। डीएवी स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदन खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। समापन समारोह जेएल बुटेल चेयरमैन स्थानीय प्रबंध कर्मी समिति की अध्यक्षता में बास्केटबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच जेसी कटोच ने किया। प्रधानाचार्य वीके यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। खेलों में टैगोर सदन ने पहला, आर्यभट्ट ने दूसरा व दयानंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। एलकेजी की मेंढक दौड़ में देवांश वालिया ने पहला, नीतिक्षा गुलेरिया ने दूसरा, आयुष ने तीसरा, खिलौना दौड़ में शब्द ने पहला, सुमित कटोच ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, 25 मीटर…

Read More