सीयू को लेकर देहरावासी फिर लामबंद

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में सीयू का अतिशीघ्र शिलान्यास करवाने के लिए उपमंडल देहरा की जनता एक बार फिर लामबंद हो गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जन संघर्ष मंच देहरा की बैठक लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नरोत्तम नरेश वालिया ने की। सबसे पहले वीरभद्र सिंह को छठी बार सीएम बनने पर बधाई दी गई। बैठक में चरचा का मुख्य विषय देहरा में केंद्रीय विवि का शीघ्र शिलान्यास करवाना रहा। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ज्वालामुखी के नवनिर्वाचित विधायक…

Read More

क्यों बंद हो रहे लैंडलाइन फोन?

धर्मशाला। भारत संचार निगम लिमिटेड की सलाहकार कमेटी की बैठक धर्मशाला के धौलाधार होटल में हुई। इसमें कमेटी के सदस्यों ने लैंडलाइन बंद होने व मोबाइल सिग्नल की समस्या पर अधिकारियों से जवाब तलब किए। बैठक टेलीकॉम जिला धर्मशाला के जीएम जेसी मनारिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें राजस्व जिला कांगड़ा व चंबा के सदस्यों ने भाग लिया व अपने क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं को रखा। कमेटी के सदस्यों की समस्याओं का बीएसएनएल अधिकारियों ने उचित निपटारा करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यत: लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या में…

Read More

दो विभागों के विवाद में फंसा वर्कशाप रोड

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्थानीय बस स्टैंड से एचआरटीसी वर्कशाप की ओर जाने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर भी यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। लेकिन इस सड़क की मरम्मत के लिए न तो लोनिवि और न ही नगर पंचायत देहरा ने कोई ठोस कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि दोनों विभागों के बीच इस सड़क को लेकर…

Read More

बैजनाथ में फूंक डाली थानेदार की बाइक

बैजनाथ (कांगड़ा)। थाना बैजनाथ के अंतर्गत गदियाड़ा में अज्ञात लोगों ने मामले की जांच को गए थानेदार की बाइक ही फूंक डाली। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर घटनास्थल की ओर रवाना हुए एसएचओ के जाने के 20 मिनट बाद ही शरारती तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस संदिग्ध घटना के बाद क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गरम है। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव गदियाड़ा के दमोदर दी हट्टी के समीप अज्ञात लोगों ने पुलिस की…

Read More

ढाई दर्जन बूथों पर पिछड़े धवाला

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लगातार तीन बार विस चुनाव में जीत हासिल कर चुके पूर्व मंत्री रमेश धवाला इस दफा सियासी पिच पर चौका मारने से चूक गए। वे कांग्रेस प्रत्याशी संजय रत्न से चुनाव हारे हैं। आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो रमेश धवाला को करीब ढाई दर्जन बूथों पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय रत्न से आधे वोट मिले। ज्वालामुखी हलके में कुल 92 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से करीब 30 बूथों पर धवाला को काफी कम वोट मिले। इन बूथों में उनके पक्ष में कम मतदान होना उनकी हार का…

Read More

राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर हो प्राधिकरण

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ ने प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित किए जाने वाले प्राधिकरण पर अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। परिसंघ के महासचिव संजय कपूर एवं प्रधान विनोद कुमार ने सरकार से मांग की है कि ट्रिब्यूनल को कर्मचारी हित में होने पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति ट्रिब्यूनल में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारी प्राधिकरण में न्यायिक सेवाओं से जुड़े न्यायाधीश एवं सदस्यों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगते रहे…

Read More

आम बोलचाल में हो हिंदी का प्रयोग

धर्मशाला। भारतीय खाद्य निगम अपना 97.3 फीसदी कार्य हिंदी में कर रहा है। निगम जल्द ही शत प्रतिशत कार्य को हिंदी में कर देगा। इस बात का खुलासा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश चंद्र ने धर्मशाला में हिंदी भाषा पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है, लेकिन आज भी पूरे भारत वर्ष में हिंदी नहीं बोली जाती। इस पर विचार करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने दक्षिण और पूर्व के राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनमें हिंदी भाषा को जानने वाले…

Read More

पहली जनवरी से छुट्टी पर रहेगा टीचिंग स्टाफ

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा का टीचिंग स्टाफ एक जनवरी से वार्षिक छुट्टियां मनाएगा। छुट्टियों का यह क्रम दो चरणों में होगा। एक जनवरी से 20 मार्च तक टीचिंग स्टाफ को छुट्टियां रहेंगी। हालांकिं टीएमसी में सौ सीटों की मान्यता को लेकर एमसीआई के निरीक्षण के चलते स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ को जरूरत पड़ने पर बारह घंटों के भीतर ड्यूटी पर हाजिर होने की भी बात कही है। कालेज प्रशासन को जरूरत महसूस हुई तो चिकित्सकों को एमसीआई के निरीक्षण में अपना सहयोग भी देना पड़ेगा। एमसीआई की…

Read More

डिफाल्टरों के नहीं बनेंगे राशन कार्ड

धर्मशाला। नगर परिषद धर्मशाला टैक्स डिफाल्टरों को राशन कार्ड जारी नहीं करेगी। साथ ही नगर परिषद ने पुराने राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया को भी रोक दिया है। नगर परिषद ने दो टूक कह दिया है कि हाउस टैक्स की अदायगी होने के बाद ही डिफाल्टरों को राशन कार्ड जारी होंगे। नगर परिषद धर्मशाला ने लंबे समय से हाउस टैक्स पर कुंडली मार बैठे डिफाल्टरों से टैक्स वसूलने को यह फैसला लिया है। नगर परिषद के इस फरमान से शहरवासियों में हड़कंप है। गौरतलब है कि…

Read More

लाटरी के झांसे में आए तो समझो लुटे

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मोबाइल पर लाटरी निकलने का फोन आए तो संभल जाएं। ऐसा करने वाला कोई ठग भी हो सकता है। आपकी सावधानी आपको लुटने से बचा सकती है। ऐसे ही एक मामले की शिकायत थाना देहरा में की गई है। देहरा निवासी जोगिंद्र पाल ने पुलिस में शिकायत पत्र देकर कहा है कि उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी 25 लाख की लाटरी निकली है। लेकिन लाटरी लेने के लिए उन्हें फीस के तौर पर 25 हजार रुपए बैंक खाता नंबर 30376712473 में जमा करवाने…

Read More