पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं सभा

अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी के लदोह गांव में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर कबीर समाज सुधार सभा ने कई सवाल उठाए हैं। सभा ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि युवक की मौत की जांच सही ढंग से नहीं हुई तो कंबीर पंथी सभा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी। सभा ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अब तक हुई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। सभा के जिला कांगड़ा महासचिव मिलाप चंद और पालमपुर तहसील के प्रधान कैप्टन धर्मवीर ने…

Read More

बिल का भुगतान करो वरना कटेगा कनेक्शन

नूरपुर (कांगड़ा)। समय पर बिजली का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड इस कंपकंपाती ठंड में झटका देने वाला है। नूरपुर सब डिवीजन के अंतर्गत सरकारी तथा गैर सरकारी उपभोक्ताओं को विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द बिल की अदायगी न होने पर बिजली का कनेक्शन काटने का मन बनाया है। गौरतलब है कि नूरपुर सब डिवीजन के अंतर्गत सैकड़ों घरेलू तथा कामर्शियल उपभोक्ताओं की कुल देनदारी 14 लाख 65 हजार 428 रुपए बनती है। अकेले नूरपुर नगर परिषद की देनदारी 65 लाख 74 हजार…

Read More

भितरघातियों के पुख्ता सबूत : अनूप

बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप कौल ने कहा कि कुछ लोग पार्टी में भितरघात की बात कर रहे हैं। जबकि वही लोग वीरभद्र के विरुद्घ दुष्प्रचार करते रहे और धर्मशाला में सुधीर शर्मा के विरुद्घ भी कार्य किया। इसके उनके पास पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा के माध्यम से इन तथ्यों को वीरभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में पार्टी के कार्यक्रमों से नदारद रहते हुए, भाजपा के…

Read More

खेतों में लगी कड़ाकी में फंसा तेंदुआ

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा की पंचायत जंबल बस्सी में खेतों में लगाई गई कड़ाकी में एक तेंदुआ फंस गया। उसे छुड़वाने में स्थानीय जनता व प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के करीब एक बजे खेत को पार करते समय तेंदुए की एक टांग तार में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने…

Read More

कृषि विवि व इकारडा मिलकर करेंगे शोध

पालमपुर : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर तथा सीरिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान केंद्र (इकारडा) कृषि क्षेत्र में शोध के लिए आपसी सहयोग करेंगे। सीरिया के अलेप्पो स्थित इकारडा व यूनिवर्सिटी में इस बारे सहमति बनी है। इकारडा विश्वभर के शुष्क क्षेत्रों में कृषि उत्पादन प्रणाली में निरंतरता बनाए रखने व इन क्षेत्रों के किसानों की आजीविका बढ़ाने के साथ उनके पोषण व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है। इकारडा ने हरमाया व इथोपिया विश्वविद्यालय के पीएचडी अध्येता फिकरुमैकोनेन को कृषि विश्वविद्यालय से अनुसंधान सांझेदारी के लिए…

Read More

स्कूलों में अध्यापकों की लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी

धर्मशाला : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान अब अध्यापक फरलू नहीं मार सकेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग स्कूलों में बायोमैट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगाने की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। यही नहीं, विभाग ने स्कूलों में अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर हर समय नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना बनाई है। इन दोनों अहम मुद्दों पर 18 दिसम्बर को होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। बायोमैट्रिक से हाजिरी लगने पर अध्यापकों को सुबह स्कूल शुरू होते ही अपने अंगूठे से हाजिरी…

Read More

महिला पंचायत प्रधान निलंबित

पालमपुर (कांगड़ा)। पंचरुखी विकास खंड के तहत एक पंचायत की महिला प्रधान को उसके पद से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर महिला के पति ने कब्जा किया था। जानकारी के अनुसार पंचरुखी विकास खंड के तहत आने वाली पंचायत सलियाणा की महिला प्रधान को बुधवार को एसडीएम पालमपुर ने शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनके पद से निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि महिला प्रधान के पति ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत लोगों ने 2011…

Read More

सुप्रीम कोर्ट से जगी न्याय की आस

पालमपुर (कांगड़ा)। कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के मामले मेें सुप्रीम कोर्ट की ओर से कड़ा संज्ञान लेने पर अब परिजनों के साथ पालमपुर और प्रदेशवासियों में भी इंसाफ की उम्मीद जग गई है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए शहीद कैप्टन सौरभ कालिया ने बलिदान दिया था। पाकिस्तान सेना ने एक घिनौना कृत्य कर उनको अमानवीय यातनाएं दी थीं। पिछले कई दिनों से सौरभ के मामले में पालमपुर व प्रदेश के अन्यलोगों ने प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ के जरिए एक जंग…

Read More

बारिश बनी वरदान पर खाद न मिलने से परेशान

गंगथ (कांगड़ा)। इलाके में रुक-रुक कर हो रही बारिश से बेशक किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। लेकिन खाद तथा बीज न मिल पाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी साफ दिख रही हैं। किसानों की मानें तो वे बिना खाद ही गेहूं की बिजाई करने पर मजबूर हैं। छोटे स्तर पर खेतीबाड़ी करने वाले गरीब किसान ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेची जा रही खाद नहीं खरीद पा रहे। खाद (डाया) की बोरी को 1300 रुपए तक बेची जा रही है। जबकि सब्सिडी पर…

Read More

बड़ा जिम्मा पर स्टाफ कम

धर्मशाला। कांगड़ा जिला पुलिस में अरसे से स्टाफ की किल्लत चल रही है। विभाग में कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल के करीब 200 पद खाली हैं। ऐसे में जिलेभर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा क्राइम रेट को कंट्रोल करना विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इसके अलावा जिला भर की खड्डों, नदी-नालों में होने वाले अवैध खनन पर नकेल कसने की जिम्मेवारी भी पुलिस पर है। वहीं अगर बीत चार माह पर नजर दौड़ाएं तो जिला के पुलिस थानों में सबसे ज्यादा चोरी तथा सड़क दुर्घटनाओं के…

Read More