बदलते मौसम में वायरल की दस्तक

नूरपुर (कांगड़ा)। गर्मियों की शुरूआत और बदलते मौसम में लोगों को बुखार ने गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दिन में गर्मी होती है और रात को ठंड। गर्मियों के दस्तक देते ही खासकर वायरल फीवर (बुखार), टाइफाइड, डायरिया तथा पीलिया के मरीजों की औसत से कहीं ज्यादा तादाद होने से आगामी दिनों में यह आंकड़ा ऊपर चढ़ सकता है। नूरपुर सिविल अस्पताल की बात करें तो 15 से 20 बुखार और टाइफाइड से पीड़ित मरीज रोजाना इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि…

Read More

बैजनाथ भाजपा के पांच सदस्यों को नोटिस

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के पांच सदस्यों को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप को लेकर नोटिस जारी हुए हैं। विस चुनाव के उपरांत मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने पार्टी प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी के विरुद्घ कार्य करने को लेकर शिकायत पार्टी हाईकमान को सौंपी गई थी। उस शिकायत पर हुई कार्रवाई के चलते भाजपा के पांच सदस्यों को भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ…

Read More

जयसिंहपुर बाजार में बनेगी पार्किंग

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर बाजार में आने वाले दिनों में लोगों को वाहन पार्किंग की समस्या नहीं आएगी। जयसिंहपुर व्यापार मंडल ने बाजार में पार्किंग बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस बाबत मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। नवनियुक्त जयसिंहपुर व्यापार मंडल की पहली बैठक में फैसला लिया गया है कि जयसिंहपुर बाजार में पार्किंग न होने से लोगों को वाहन पार्क करने के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार में गलत ढंग से हो रही वाहन पार्किंग से जाम की स्थिति बन जाती है। इसकी…

Read More

सीएम से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ से बिलिंग घाटी के रास्ते पर 11 मार्च को कार दुर्घटना में जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा के हार सुगनेहड निवासी 30 वर्षीय अनिल की मौत को मृतक के परिजन हत्या बता रहे हैं। मामले की जांच को लेकर परिजनों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अनिल के परिजनों ने मुख्यमंत्री, पुलिस के उच्च अधिकारियों, मानवाधिकार आयोग व मंडी-कांगड़ा के जिलाधीशों से मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को बेनकाब करने की गुहार लगाई है। परिजन प्रेम सिंह ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि घटना के…

Read More

सुधेड़ के बाशिंदों को मिलेगी सड़क सुविधा

धर्मशाला। सुधेड़ के बाशिंदों को जल्द ही सड़क सुविधा मिलने वाली है। कालापुल के समीप आंखनखोला-वाया धार इलाके से सुधेड़ पंचायत को सड़क से जोड़ने की योजना है। वन विभाग ने सड़क निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत क्लीयरेंस प्रदान कर दी है। हरी झंडी मिलने के उपरांत अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। 1.05 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए इसी माह के अंत में टेंडर आमंत्रित करने का…

Read More

सूमो पेड़ से टकराई, चालक समेत पांच घायल

पालमपुर (कांगड़ा)। कालू दी हट्टी के पास एक टाटा सूमो के पेड़ से टकराने पर पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार महिलाएं व चालक है। चालक की गंभीर हालत को देख उसे टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मनियाड़ा में स्कूल टीचर तैनात चार महिलाएं एक टाटा सूमो में सवार होकर स्कूल जा रहीं थी। जब टाटा सूमो कालू दी हट्टी के थोड़ा ऊपर पहुंची तो वह एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में इसमें बैठीं अनीता कुमारी, बीवा सूद,…

Read More

रिटायरमेंट एज बढ़ने से चहकी एसोसिएशन

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला के प्राध्यापक वर्ग की सेवानिवृत्ति आयु के 58 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने के मामले को कैबिनेट व प्रदेश के वित्तीय विभाग की मंजूरी मिलने से संस्थान की लेक्चरर एसोसिएशन में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. संजीव शर्मा और महासचिव डा. जर्म सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव स्वास्थ्य अजी रजा रिजवी, डायरेक्टर आयुर्वेद अमित कश्यप, ओएसडी डा. दिनेश का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सरकार ने आईजीएमसी, टीएमसी व डेंटल कालेज…

Read More

मार्च भी बीता, नहीं मिलीं दालें और तेल

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में इस बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली वाला तेल और दालें नहीं पहुंचीं। मार्च माह के राशन की सप्लाई नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं सरकारी महकमे राशन की सप्लाई न आने के पीछे ग्लोबल टेंडरिंग का तर्क दे रहे हैं। उचित मूल्य की दुकानों पर सस्ता राशन न मिलने से गरीब लोगों को खुले बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले में करीब साढ़े चार लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं।…

Read More

ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद

पंचरुखी/अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके में शनिवार को हुई भारी बारिश व ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि इलाके का मशहूर सलियाणा छिंज मेला भी बारिश में धुल गया। इससे दुकानदारों व आयोजकों को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मौसम में आए अचानक बदलाव ने पंचरुखी इलाके में तबाही मचा दी। बारिश के साथ इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कें व खेत सफेद हो गए। सड़कों पर जाम की नौबत आ गई। इलाके में हुई ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए…

Read More

धर्मशाला में खुलेगी आडियोलाजी यूनिट

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के सबसे पुराने अस्पताल धर्मशाला में अब विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आडियोलाजी यूनिट खोलने को हरी झंडी मिल गई है। नेशनल प्रोग्राम फार प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल आफ डेफनेस के तहत इस यूनिट की स्थापना होने जा रही है। इस यूनिट में लोगों के बहरेपन की जांच होगी तथा विषय विशेषज्ञों के द्वारा उपचार किया जाएगा। इस यूनिट में 12 लाख की लागत से आधुनिक मशीनों व उपकरणों की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग इस…

Read More