डाडासीबा (कांगड़ा)। सर्व शिक्षा अभियान जैसी महत्वाकांक्षी योजनाआें पर केंद्र और प्रदेश सरकारें करोड़ों रुपए व्यय कर रही हैं, लेकिन कुछ सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें स्वयं गुरुजी लापरवाह हैं। लापरवाही भी इस हद तक है कि आधी छुट्टी से पूर्व ही स्कूल में ताले जड़ दिए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड डाडासीबा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डाडासीबा में शनिवार को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जब खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं। दोपहर साढ़े बारह बजे स्कूल में ताले लटके पाए गए।…
Read MoreCategory: Kangra
जिप की बैठक में आधे से ज्यादा बीडीओ नदारद
धर्मशाला। जिला परिषद की शुक्रवार को धर्मशाला में हुई बैठक में आधे से ज्यादा अधिकारी नदारद रहे। 15 विकास खंडों से महज छह बीडीओ की उपस्थिति से बैठक में खूब बवाल मचा। अधिकारियों की इस उदासीनता के चलते जिला परिषद सदस्यों ने एडीसी कांगड़ा से गैरहाजिर रहने वाले बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उनसे जवाब तलब करने के लिए कहा। वहीं, 13वें वित्त आयोग के तहत बीते वर्ष जिला परिषद कांगड़ा को मिले 15 करोड़ में से अभी तक साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च नहीं हो पाए…
Read Moreलोन के बदले दिया सोना निकला नकली
पालमपुर (कांगड़ा)। गोल्ड लोन स्कीम के तहत एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। कई लोगों ने पालमपुर स्थित एक बैंक में सोना देकर लोन ले लिया। लेकिन बैंक को दिया गया यह सोना नकली निकला है। अपने स्तर पर हुई छानबीन के बाद बैंक ने अब पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्र बताते हैं कि इस प्रक्रिया में कई लाखों का गोलमाल सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार पालमपुर में एक बैंक से कई दिन पहले लोगों ने गोल्ड लोन…
Read Moreमहिला ने जहर निगला, मौत
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक विवाहिता ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पुलिस में ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने पर मामला दर्ज करवाया है। महिला की पहचान कमलेश कुमारी उर्फ बबली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की माता सुती देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी कमलेश कुमारी की शादी करीब बीस वर्ष पूर्व करतार सिंह के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि…
Read Moreरमेहड़ में शिलान्यास पट्टिका तोड़ डाली
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत पंचायत रमेहड़ में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लगाई गई शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी गई है। पंचायत प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने रमेहड़ पंचायत में सिंबल चौक से लेकर दलित बस्ती तक बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया था। इस रास्ते के लिए प्रवीण शर्मा ने उस समय रमेहड़ ग्राम पंचायत प्रधान…
Read Moreसकड़ी की कोमल का सपना हुआ सच
बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा की एक और बेटी ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। यहां बात हो रही है बैजनाथ उपमंडल के बाबा काठक (सकड़ी) गांव की 25 वर्षीय कोमल भूरिया की। एमईएस में सेवाएं दे रहे सुरेश चंद भूरिया की बेटी कोमल भूरिया ने फरवरी 2011 में सीडीएस की परीक्षा दी थी और जून 2011 में परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अप्रैल 2012 से मार्च 2013 तक चेन्नई स्थित आफिसर ट्रेनिंग एकडेमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोमल भूरिया की प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के भटिंडा स्थित आर्मी स्कूल…
Read Moreकहीं बेरंग न कर दें होली के रंग
धर्मशाला। होली के त्योहार को लेकर जरा सावधान हो जाइए, चूंकि होली के रंग कहीं आपके चेहरे को बेरंग न कर दें। सस्ते रंगों की आड़ में बाजार में खतरनाक केमिकल वाले कलर तथा मिलावटी कलर पहुंच चुके हैं। चंद पैसों के मुनाफे की आड़ में कई दुकानों में होली के खतरनाक रंग बिक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं पर तो नजर रखता है। लेकिन हैरानी की बात है कि महकमा रंगों की गुणवत्ता को जांचने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रहा। ऐसे में…
Read Moreफैक्टरी से सरकारी आटे के 125 बैग बरामद
देहरागोपीपुर/ गरली/ रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस ने मंगलवार को परागपुर के निकट गांव मूहीं में स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारकर अवैध तौर पर रखे आटे से भरे बैग बरामद किए। इसके अलावा कई खाली बैग भी पकड़े। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मूहीं गांव में स्थित फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में अवैध तौर पर सरकारी आटे के बैग रखे हुए हैं। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम तैयार करके फैक्टरी का अचानक निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से फैक्टरी परिसर से आटे से भरे 40-40 किलों के…
Read Moreअस्पताल प्रबंधन की अपील खारिज
धर्मशाला। राज्य उपभोक्ता फोरम ने एक निजी अस्पताल की अपील को खारिज कर निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। फोरम ने अस्पताल प्रबंधन को उपभोक्ता को 72 हजार रुपए हर्जाना भरने का फैसला सुनाया है। उपभोक्ता के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनय सोनी ने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत कर्मचारी बख्शी चंद कटोच की पत्नी जीवन लता 2011 में पठानकोट में एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल में लाया गया।…
Read Moreसर्टिफिकेट फर्जीवाड़े में टीजीटी बर्खास्त
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में स्थित एक निजी बीएड कालेज से शुरू हुआ सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा अब परत-दर-परत उधड़ने लगा है। शिक्षा विभाग ने इस बहुचर्चित फर्जीवाड़े से जुड़े एक अन्य टीजीटी को बर्खास्त कर दिया है। हैरत की बात है कि महज बीए पास उक्त फर्जी अध्यापक ने पहले बीएड और फिर लगातार एमए अंग्रेजी, एमएड और पीएचडी तक की फर्जी डिग्रियां बना लीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंबल बस्सी में बतौर टीजीटी तैनात कृष्ण गोपाल के सर्टिफिकेट जाली साबित होने पर उच्च शिक्षा विभाग ने उसे पद…
Read More