देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लाक देहरा में चल रहे विकास कार्यों के लिए अब संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जवाबदेही तय कर दी गई है। अब सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक को हर माह विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौंपनी होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस पर बहानेबाजी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक देहरा ब्लाक में हाल ही में पदभार संभाल चुके बीडीओ मुनीष कुमार ने सभी पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्रामीण रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने…
Read MoreCategory: Kangra
मतलब निकल गया है तो पहचानते नहीं
धर्मशाला। पूर्व उद्योग मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को जोधामल सराय धर्मशाला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री मालविका पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय की फोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर मल्यार्पण किया। कपूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तथा आम जनमानस की कोई परवाह नहीं कर रही। वहीं स्थापना…
Read Moreनेता बनाए नहीं जाते, इनका निर्माण होता है
पालमपुर (कांगड़ा)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद शांता कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर पार्टी को मजबूत करना होगा। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में गांधी परिवार के ही नेता बन रहे हैं। नेता बनाए नहीं जाते, नेताओं का निर्माण होता है। अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं। भाजपा के स्थापना दिवस पर पालमपुर में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना 33 साल का कार्यकाल बेहतर तरीके से…
Read Moreथुरल में दस लाख की चोरी
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी थुरल के अंतर्गत गांव काना स्वां से शातिर चोर दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। शिकायत मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। साथ ही डाग सक्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत है। पुलिस के अनुसार थुरल पंचायत की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी जगदीश चंद ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज…
Read Moreइंश्योरेंस कंपनी को 1.87 लाख हर्जाना
धर्मशाला। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 1.87 लाख हर्जाना भरने के आदेश हुए हैं। जिला कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष राकेश कैंथला ने उपभोक्ता के पक्ष में यह अहम फैसला सुनाया है। निजी अस्पताल द्वारा बरती गई लापरवाही पर यह गाज गिरी है। उपभोक्ता की पत्नी की एक आपरेशन के बाद मौत हो गई थी। उपभोक्ता के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता एसके सोनी के अनुसार तहसील रैत के गांव नौशहरा निवासी पूर्व सैनिक जगदीश चंद की पत्नी वर्ष 2010 में बीमार हुई थी। सैनिक परिवार होने के चलते जगदीश…
Read Moreबाइक खंभे से टकराई, एक की मौत
भवारना (कांगड़ा)। दरंग में वीरवार रात एक बाइक के बिजली के खंभे से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे एक व्यक्ति और एक बच्चे को चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव हैंजा निवासी बलवंत सिंह (35) मिस्त्री का काम करता था। वह वीरवार रात बाइक पर कांगड़ा की ओर जा रहा था। दरंग में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर…
Read Moreस्पाइस जेट की टेस्ट फ्लाइट रद
गगल (कांगड़ा)। हवाई सेवाएं प्रदान करने वाली स्पाइस जेट कंपनी की शुक्रवार को गगल एयरपोर्ट पर आने वाली टेस्ट फ्लाइट किन्हीं कारणों से रद हो गई है। इससे कांगड़ा जिला में नियमित हवाई सेवाओं की उम्मीदों को जोर का झटका लगा है। करीब डेढ़ माह पूर्व ट्रायल लैंडिंग के उपरांत शुक्रवार को नियमित सेवाओं की उम्मीद जगी थी। लेकिन सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं। गगल हवाई अड्डा निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी के अधिकारियों ने दिल्ली से फोन पर जानकारी दी है कि किन्हीं कारणों से…
Read Moreकंप्यूटर शिक्षक संघ ने मांगी अनुबंध नीति
धर्मशाला। जिला कांगड़ा कंप्यूटर शिक्षक संघ की बैठक में कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं व मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। वीरवार को धर्मशाला पुलिस मैदान में मुख्य सलाहकार सुशील ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कंप्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध नीति के तहत शामिल किया जाए। सुशील ने कहा कि करीब 10 साल से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के साथ विभाग व सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read Moreडबल से भी ज्यादा बढ़ा दी एडमीशन फीस
खुंडियां (कांगड़ा)। क्षेत्र में कुछेक निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हो गए हैं। वे करें भी तो क्या? एक साल के भीतर ही कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों को विश्वास में लिए बगैर फीस दोगुनी कर दी है। जहां पिछले साल दाखिला फीस 800 से 1200 के बीच थी, उसे एकाएक बढ़ाकर 2000 से 3000 रुपए तक कर दिया गया है। हालांकि एकाएक दोगुना की गई फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक भी लामबंद होना शुरू हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि निजी स्कूलों ने मनमाने…
Read Moreमेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई दुराचार की पुष्टि
धर्मशाला। दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान को शुक्रवार को एक और बड़ी राहत मिल गई। फोरेंसिक विज्ञान विभाग से क्लीन चिट मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग से भी आरोपी जवान को लगभग क्लीन चिट मिल गई है। टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल और क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से मिली मेडिकल रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल रिपोर्ट में साफ लिखा हुआ है कि पीड़ित लड़की के साथ न तो दुराचार हुआ है और न ही शरीर पर चोट के कोई…
Read More