बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर न्यास के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम ओपी ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में हुई। इसमें न्यास के तहत वर्ष भर किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गई और उन कार्यों को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से बजट की उपलब्धता पर विचार करते हुए उनकोे अंतिम रूप दिया गया। जनवरी 2013 से दिसंबर 2013 तक की अवधि के लिए पास किए गए बजट में न्यास की कुल आय एक करोड़ 44 लाख रुपए होने की उम्मीद की…
Read MoreCategory: Kangra
सिलेंडर में आग के बाद धमाका, सात झुलसे
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक घरेलू गैस सिलेंडर के अचानक आग पकड़ने से सात लोग गंभीर तौर पर झुलस गए। तीन लोगों को गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से गंभीर तौर पर घायलों को 5-5 हजार और अन्य घायलों को 2-2 हजार की फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीवना देवी पत्नी तिलक राज और तिलक राज पुत्र ठेंचू राम निवासी देहरा (वार्ड नंबर-4)…
Read Moreबीपीएल में शामिल होने को ग्रामसभाओं में गहमागहमी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के 760 ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। संवेदनशील पंचायतों में पुलिस की मौजूदगी में ग्राम सभाएं संपन्न हुई। ग्रामसभाओं में तनाव व नोंकझोंक का मुख्य कारण बीपीएल और आईआरडीपी सूची में से पुराने नाम काटने तथा नए परिवारों के नाम शामिल करना रहा। पंचायत खनियारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा सुरेश कुमार और एएसपी मोहित चावला ने स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देने के अलावा इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए…
Read Moreहृदयगति रुकने से दो लोगों की मौत
भवारना (कांगड़ा)। मौत का बुलावा कब, कहां और किस उम्र में आ जाए, यह किसी को पता नहीं। कुछ ऐसा ही हुआ दैहण पंचायत के प्रांगण में। ग्राम सभा का दरबार सजा था। पंचायत का कोरम भी पूरा हो चुका था। लोगों के समक्ष पंचायत कर्मचारियों द्वारा पूरी कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया जा रहा था कि अचानक ही सभा में लोगों के बीच बैठे विनोद कुमार 39 वर्ष को हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान गगन कुमार व गांव के लोग उसे…
Read Moreविनबा खड्ड में मिला अज्ञात शव
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के चोबू गांव के समीप विनबा खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने पूर्व प्रधान सुरेश राणा की सूचना पर घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया। इसके उपरांत शव को उपमंडलीय चिकित्सालय में शिनाख्त के लिए रख दिया है। अभी तक करीब 38 वर्षीय मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव खड्ड में औंधे मुंह पड़ा हुआ था और मृतक ने टी शर्ट व निक्कर पहनी हुई है। गांव में शनिवार देर…
Read Moreबसंतपुर में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर फोड़ा
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मंड क्षेत्र की पंचायत बसंतपुर के गांव त्यौड़ा में शरारती तत्वों ने सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल त्यौड़ा-1 में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़ डाला। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से इलाके में पीने की पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। लोगों ने इस घटना की सूचना रविवार सुबह विभाग के लाइनमैन महिंद्र सिंह को दी। उसने सूचना मिलने पर मौका देखा और इसकी सूचना बिजली बोर्ड के जेई मीलवां नवदीप को दी। कनिष्ठ अभियंता नवदीप ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। नवदीप ने पाया कि…
Read Moreबैजनाथ की चार पंचायतों में हुआ हंगामा
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में उपस्थित गांववासियों में आपसी नोक झोंक व बहसबाजी के मामले सामने आए हैं। चार पंचायतों पंतेहड, कुंसल, खडानाल व घरेड में हुई बहस की शिकायतें पुलिस में की गई हैं। पंतेहड पंचायत में कुल सात वार्डों के सदस्य ग्रामसभा में मौजूद रहे। सात नंबर वार्ड के पंच विनय धीमान ने पुरानी सूची को नकारते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करवाई और नई सूची बनाने का आग्रह किया। पंचायत प्रधान स्वर्णा देवी ने कहा कि उनके पास 178 परिवार पंजीकृत हैं…
Read Moreकुठमां में युवक ने फंदा लगा दी जान
गगल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी गगल के तहत गांव कुठमां में एक युवक का शव कमरे की छत से लटका मिला है। पंचायत प्रधान की सूचना पर पुलिस चौकी से आई टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विपिन कुमार (29) निवासी कुठमां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी करीब चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी तथा ढाई साल की एक बेटी छोड़ गया। पुलिस के अनुसार मृतक वाहन…
Read Moreमेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई दुराचार की पुष्टि
धर्मशाला। दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान को शुक्रवार को एक और बड़ी राहत मिल गई। फोरेंसिक विज्ञान विभाग से क्लीन चिट मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग से भी आरोपी जवान को लगभग क्लीन चिट मिल गई है। टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल और क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से मिली मेडिकल रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल रिपोर्ट में साफ लिखा हुआ है कि पीड़ित लड़की के साथ न तो दुराचार हुआ है और न ही शरीर पर चोट के कोई…
Read Moreहिमानी चामुंडा रोपवे का निर्माण अगले माह से
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्य पर्यटन स्थलों पर रोपवे और स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटन उद्योग को बड़े पैमाने पर विकसित किया जा सके। वह शनिवार को कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित सामुदायिक भवन में स्वर्ण जयंती शहरी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्धन एवं पात्र महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा मकलोडगंज में दो पार्किंग का निर्माण, चामुंडा से हिमानी चामुंडा रोपवे का निर्माण कार्य हिमाचल…
Read More