भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत गांव चंबी के एक युवक ने शुक्रवार को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को पहले नगरोटा बगवां अस्पताल और फिर टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रझूं के साथ लगते गांव चंबी के रहने वाले 27 वर्षीय शशि कुमार पुत्र कालीदास ने शुक्रवार को घर में गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शशि कुमार बेरोजगार था और उसके पिता…
Read MoreCategory: Kangra
हवा में ‘गोली’ खिला गया स्वास्थ विभाग!
धर्मशाला। नौनिहालों को अनीमिया मुक्त करवाने के अभियान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में शुरू की जाने वाली वीकली आयरन फोलिक एसिड स्कीम की लांचिंग तो कर दी, मगर दवाइयां न तो शिक्षा विभाग के पास हैं और न ही स्वास्थ्य महकमे के पास इसका स्टॉक मौजूद है। शिमला, सोलन और मंडी के बाद कांगड़ा में बुधवार को शुरू हुआ यह अभियान कठघरे में आ गया है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि जल्दबाजी में स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यक्रम के शुभारंभ…
Read Moreगुटबाजी के बाद दो धड़ों में बंटी कमेटी
हरिपुर (कांगड़ा)। बाबा धुड़ू छिंज के आयोजन स्थल को लेकर हुए विवाद के कारण बने दोनों गुटों ने मेला अलग-अलग स्थानों पर करवाया। एक मेला कमेटी ने मेला सूखा तालाब में करवाया तो दूसरी कमेटी ने हरिपुर मैदान में। इस विवाद का फायदा पहलवानों ने खूब उठाया। जो पहलवान एक जगह की कुश्ती में हार जाता तो वह दूसरे स्थल पर दंगल में किस्मत अजमाने पहुंच जाता। ऐतिहासिक सूखा तालाब में छिंज मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप सदस्य कमलेश कुमारी ने किया। इसमें ग्राम पंचायत उपप्रधान संदीप शर्मा, मेला…
Read Moreसंसद में गूंजेगा बीपीएल चयन मुद्दा
बैजनाथ (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भी आईआरडीपी (बीपीएल) परिवारों के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सुशांत जल्द ही लोकसभा में इस चयन प्रक्रिया पर कुछ परिवर्तन करवाने के लिए सुझाव देने वाले हैं। डा. सुशांत का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश की पंचायतों में इस वर्ग में पंजीकृत हो कर लाभ ले रहे 50 प्रतिशत लोग इस सुविधा के पात्र व्यक्ति नहीं हैं। इससे पूर्व प्रदेश भर की विभिन्न पंचायतों में बीपीएल सुविधा से वंचित रहने वाले निर्धन लोग बीपीएल चयन प्रक्रिया पर कई बार…
Read Moreपंचायत प्रधान पर गाली गलौज के आरोप
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। यहां के पराल पंचायत प्रधान पर गाली गलौज के आरोप लगे हैं। बरोटा के लोगों का कहना है कि उन्होंने ग्राम सभा में जाकर आईआरडीपी (बीपीएल) सूची में गलत डाले गए परिवारों को हटाने की मांग की थी। जिस पर प्रधान भड़क उठे और गाली गलौज शुरू कर दी। रतन चंद, ज्ञान चंद, कर्म चंद, मंगत राम, बलवीर चंद, संागा राम, मुख्तियार सिंह, महिंद्र सिंह, थूडु राम, सुखदेव सिंह, वचनो देवी तथा राजो बीबी ने कहा कि पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र डीसी कांगड़ा, एसडीएम नूरपुर, बीडीओ…
Read Moreआज मां के जयकारों से गूंजेंगे शक्तिपीठ
धर्मशाला। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालु श्री ज्वालामुखी तथा श्री ब्रजेश्वरी शक्तिपीठों के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट आयुक्त एवं उपायुक्त सी. पालरासू ने कहा कि 11 से 19 अप्रैल तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्र मेलों के लिए मंदिर न्यास एवं जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठहरने, पेयजल, शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले के दौरान शक्तिपीठों में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्र में 10 से 20 अप्रैल तक आग्नेय, धारदार शस्त्र तथा…
Read Moreलोन के नाम पर सवा लाख का चूना
कंडवाल (कांगड़ा)। शातिरों ने लोन दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से सवा लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन, न तो पीड़ित को लोन मिला और न ही पैसे वापस। हारकर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पुलिस थाना नूरपुर में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से रकम हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जोगिंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी भडवार ने स्थानीय कोर्ट में अर्जी दायर कर आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उसे बैंक लोन…
Read Moreतहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई के आदेश
धर्मशाला। ग्राम पंचायत मंत के पटवारी और तहसीलदार धर्मशाला पर गलत सूचना देने का आरोप लगा है। इस पर जिलाधीश ने एसडीएम धर्मशाला को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक धर्मशाला निवासी प्रेम सागर ने बीते वर्ष मुकदमा जेर धारा 133 के तहत तहसीलदार धर्मशाला के माध्यम से पटवारी हलका मंत से राजस्व विभाग के संबंध में सूचना मांगी थी। लेकिन उन्हें गलत सूचना प्रदान की गई। साथ ही पटवारी हलका मंत ने लिखित में जवाब दिया कि अपीलकर्ता सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत झूठी सूचना की…
Read Moreबीडीसी को पावर का मुद्दा उठाएंगे सुशांत
भवारना (कांगड़ा)। सांसद राजन सुशांत का कहना है कि मनरेगा के अंतर्गत पंचायतों में छोटे काम करवाने चाहिए और बड़े काम मनरेगा के तहत ही अन्य विभागों के जिम्मे होने चाहिए। मनरेगा के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा पंचायती राज प्रणाली तथा 50 प्रतिशत बजट विभागों के तहत व्यय किया जाना चाहिए, जिससे कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे। वह मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवारना में विजिलेंस मानीटरिंग कमेटी की बैठक में संबोधित कर रहे थे। सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग का लेखा-जोखा तलब किया।…
Read Moreदुराचार पीड़िता का होगा मनोवैज्ञानिक टेस्ट
धर्मशाला। नाबालिग युवती से दुराचार के मामले ने कांगड़ा पुलिस को बुरी तरह उलझा दिया है। फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बावजूद आरोपी अर्धसैनिक जवान की राह आसान नहीं दिख रही। तीन दिन के पुलिस रिमांड और चौदह दिन का न्यायिक रिमांड पूरा होने के उपरांत धर्मशाला पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को दोबारा चौदह दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं अदालत ने पीड़ित युवती का मनोवैज्ञानिक टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए…
Read More