पालमपुर/धर्मशाला (कांगड़ा)। पालमपुर शहर के राम चौक (घुग्घर) में एक नामी होटल में आगजनी की घटना से लाखों का नुकसान हो गया। मंगलवार शाम होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग पर अग्निशमन विभाग ने जल्द काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के रामचौक में एक बड़े और नामी होटल में मंगलवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। यह आग होटल की तीसरी मंजिल में बने हाउस…
Read MoreCategory: Kangra
गैस सिलेंडर हादसे की मांगी न्यायिक जांच
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर में छह अप्रैल की रात को गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से दंपति की मौत के बाद लोगों के बीच रोष व्याप्त है। नपं अध्यक्ष सुनीता कुमारी और उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सीएम से मांग की गई है कि हादसे की न्यायिक जांच हो और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। साथ ही ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इलाके में कुछ अंतराल के दौरान सिलेंडर से…
Read Moreयूनियन पदाधिकारियों के निलंबन पर भड़की सीटू
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में चल रहे एक विद्युत प्रोजेक्ट की चार परियोजनाओं में यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ कथित झूठे आरोप लगाकर बिना वेतन दिए उनके निलंबन पर सीटू भड़क उठी है। सीटू का कहना है कि इन यूनियन नेताओं को निलंबन रद नहीं किया गया तो हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यही नहीं, जिला भर की बिजली उत्पादन कर रही परियोजनाओं में हड़ताल होगी। सीटू के जिला सचिव अशोक कटोच ने प्रोजेक्ट के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। वह…
Read Moreग्रामीणों ने रोका प्रोजेक्ट का पानी
बैजनाथ (कांगड़ा)। सेहल गांव में विद्युत परियोजना के प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए स्थानीय लोगों ने प्रोजेक्ट के पानी की आपूर्ति को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। पानी छोड़े जाने के प्वाइंट पर मौजूद करीब 150 ग्रामीण उनकी मांगों को अरसे से पूरा न करने से खफा हैं। पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार शर्मा, वार्ड पंच स्वरूप अवस्थी, हिंदु राम, गीता, श्रवण, राजमल, मुलख राज, देव राज, ज्ञान सिंह, वीर सिंह व राजेश आदि का कहना है कि 2001 में पंचायत से ली गई एनओसी के समय ग्रामीणों…
Read Moreपुलिस वाले के घर से गहने साफ
भवारना (कांगड़ा)। आम लोगों के घर तो शातिर चोरों के निशाने पर हैं ही, लेकिन अब पुलिस वालों के घर भी सुरक्षित नहीं रहे। चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। भवारना में शातिर चोर यहां एक पुलिस कर्मचारी के घर गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस थाना भवारना के तहत शुक्रवार रात को तीन अलग-अलग जगह पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव अरला में चोर करीब 50 हजार के सोने के जेवर और गांव जड़वाणा से करीब 25 हजार के चांदी के गहने ले उड़े…
Read Moreनहलाते वक्त करंट से बच्चे की मौत
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके के गांव बालू में शनिवार को एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे को नहलाते समय करंट लगा है। बच्चे की मौत के इस दर्दनाक हादसे के बाद उसकी माता अभी तक अचेत अवस्था में है। पूरा गांव में सन्नाटा छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बालू गांव में एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे वंशित पटियाल पुत्र अजय पटियाल को नहला रही थी। बच्चे की माता डिंपल ने उसके कपड़े…
Read Moreसस्ते राशन को चक्कर पर चक्कर
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली हांफ गई है। लोगों को करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मार्च महीने के राशन का कोटा नहीं मिला। लोग बार-बार डिपुओं के चक्कर लगाकर डिपो होल्डर से सस्ते राशन के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं सरकारी महकमा राशन की सप्लाई में देरी के पीछे बार-बार ग्लोबल टेंडरिंग का तर्क दे रहा है। हालांकि, जिले के कुछेक डिपुओं में अप्रैल की सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है। उचित मूल्य की दुकानों पर…
Read Moreबैजनाथ में गिरी आसमानी बिजली
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में 11केवी लाइन पर आसमानी बिजली गिरने से विद्युत आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। जबकि बिजली की केबल जल जाने से निचले बाजार में बिजली आपूर्ति आधी रात तक ठप रही। जानकारी के अनुसार शनिवार को आए तूफान व बारिश के कारण बैजनाथ में 11 केवी लाइन पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे करीब तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। लेकिन जब करीब तीन घंटे के बाद बिजली आई तो बाजार में बिजली की केबल जल गई। इससे लोअर बाजार में आधी रात तक बिजली…
Read Moreस्टेडियम एचपीसीए या पीसीए का!
धर्मशाला। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को इंटरनेट पर एचपीसीए नहीं, बल्कि पीसीए दिखाया जा रहा है। धौलाधार की वादियों में स्थित क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को एक वेबसाइट पर पंजाब का नाम दे दिया गया है। यह कारनामा एचपीसीए या पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का नहीं, बल्कि आईपीएल की टिकट विक्रेता कंपनी बुक माई शो का है। टिकट विक्रेता कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 16 मई को होने वाले आईपीएल मैच के वेन्यू में एचपीसीए के बजाय पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला स्टेडियम दर्शाया है। इससे टिकट खरीदने वाले भी असमंजस में हैं। उल्लेखनीय…
Read Moreओलों ने फिर लिटाई गेहूं की फसल
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। पालमपुर और इसके आसपास के इलाके में शनिवार को अचानक हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जिले के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा। धर्मशाला मेें बेशक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पालमपुर और पंचरुखी इलाके के आसपास जमकर बारिश हुई। जबकि कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं की फसल और फूलदार पौधों को नुकसान हुआ है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश से तो अभी अधिक…
Read More