पालमपुर के स्कूलों में नहीं मिली किताबें

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के दो सप्ताह बाद भी किताबों का वितरण नहीं हुआ है। इसके चलते उपमंडल के स्कूलों में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाया है। अब तक इन स्कूलों में छात्र सिर्फ किताब और कलम लाकर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पालमपुर उपमंडल के प्राथमिक स्कूलों में अभी तक किताबें न मिलने से पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चे पढ़ाई शुरू नहीं कर सके हैं। सूत्रों के अनुसार शिक्षा बोर्ड के डिपुओं में पहली…

Read More

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

धर्मशाला। तहसील इंदौरा के तहत राजस्व विभाग के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथ धर दबोचा। आरोप है कि पटवारी जमीन के कागजात के बदले दो हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बिमल गुप्ता ने पटवारी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कांगड़ा जिला विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोगराज ने बताया कि पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल हरमिंद्र सिंह ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में…

Read More

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत नूरपुर-चंबा रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशन दास (36) पुत्र केसर दास निवासी सदवां कि सी निजी काम के लिए गांव मलकवाल गया हुआ था। काम खत्म होने पर वापसी के समय न्याड़ी नामक स्थान पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैरापिट से टकराने के बाद विशन दास नाली में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल…

Read More

धर्मशाला अस्पताल को मिलेगा एनएबीएच का दर्जा

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सुधीर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जोनल अस्पताल को राष्ट्रीय अस्पताल बोर्ड की मान्यता प्रदान करने की कवायद जारी है। उन्होंने कहा कि एनएबीएच (नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड फार हास्पिटल हेल्थ केयर प्रोवाइडर) की मान्यता हासिल करने वाला क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला प्रदेश का पहला हास्पिटल होगा। पिछले माह एनबीएच की टीम अस्पताल का भ्रमण कर चुकी है। एनएबीएच की मान्यता मिलने के उपरांत राष्ट्रीय मानकों के अनुसार अस्पताल…

Read More

चंगर और पलम में लगेंगे 10 हैंडपंप : बाली

नगरोटा बगवां (कंागड़ा)। परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां हलके में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए चंगर और पलम क्षेत्र में 10 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरोत्री, नगरोटा बगवां, पठियार, सेराथाना और रजियाणा में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि चंगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभान्वित करने वाली 5 करोड़ की लागत की एक पेयजल योजना व नगरोटा बगवां कस्बे में फायर ब्रिगेड व्यवस्था, पीने के पानी…

Read More

राजन सुशांत न डरा है न डरेगा

फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा से निलंबित चल रहे कांगड़ा-चंबा के सांसद डा. राजन सुशांत के अरसे बाद तल्ख देवर दिखे। सुशांत ने यहां तक कह डाला कि न राजन सुशांत डरा है न डरेगा, न झुका है न झुकेगा, चाहे तूफान आए या बिजली गिरे जैसी भी परिस्थितियां रहे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा, कुर्बानियां दीं और जब पार्टी मजबूत हुई तो उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है, जब प्रदेश…

Read More

हाथीधार में ये कैसे गरीब परिवार?

जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की हाथीधार पंचायत के कुछ बाशिंदों ने स्थानीय विधायक तथा प्रशासन से की लिखित शिकायत में आरोप लगाए हैं कि आईआरडीपी तथा पीडीएस सूची में अपात्र लोगों को स्थान दिया गया है। जबकि पात्र लोगों को इन सूचियों से बाहर रखा गया है। शिकायतकर्ता पंचायत उपप्रधान दर्शन सिंह, पंचायत सदस्य बाशला देवी, जरनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, करतार सिंह, जसवंत सिंह, निशा कुमारी, सीता राम, मकान सिंह, कृष्ण चंद, अंकुश, रंजीत सिंह, जर्म सिंह, सरन दास आदि ने अपनी शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक…

Read More

कांगड़ा में बिछने लगी लोस चुनाव की बिसात

धर्मशाला। सांसद डा. राजन सुशांत के एकाएक सक्रिय होने के बाद प्रदेश के सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा में सियासी हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व से छत्तीस का आंकड़ा लेकर चल रहे सुशांत एक बार फिर सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनकी पार्टी नेताओं से अनबन और निलंबन के चलते पार्टी इस बार नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है। लिहाजा दूसरी पंक्ति के दावेदार नेताओं में सुगबुगाहट बढ़ गई है। कांगड़ा भाजपा में लोकसभा के दोवदारों में शाहपुर से विधायक सरवीण…

Read More

पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल कोर्स

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। व्यावसायिक शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए अब विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही कोर्स करने का अवसर मिलेगा। सीसे स्कूल देहरा में इसी सत्र से दो नए व्यावसायिक कोर्स शुरू हो रहे हैं। स्कूली शिक्षा के दौरान ही इस तरह के कोर्सों से विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में इसी सत्र से सिक्योरिटी गार्ड और सूचना प्रौद्योगिकी के व्यावसायिक कोर्स शुरू करने की अनुमति शिक्षा विभाग से मिली है। विद्यार्थियों को नवमी कक्षा से ही पढ़ाई के…

Read More

आज होगा दुराचार पीड़िता का एमआरआई

धर्मशाला। दुराचार पीड़ित युवती का बुधवार को टीएमसी में एमआरआई (मेग्नेटिक रेजोलेंट इमेजिज) टेस्ट होगा। इससे पहले पीड़िता का टीएमसी में मनोवैज्ञानिक टेस्ट हुआ है। फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं होने के उपरांत पुलिस ने दुराचार पीड़िता को टांडा मेडिकल अस्पताल में भरती करवाया था। वहां पीड़िता के पिछले दो हफ्तों से विभिन्न टेस्ट करवाए जा रहे हैं। मेडिकल बोर्ड पीड़ित युवती के सभी टेस्टों का गहन अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगा। गौरतलब है कि बीते माह 18 से 22 मार्च तक…

Read More