जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के व्यापारिक कस्बा जसूर के अकिल बख्शी का आईएएस में चयन होने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। अकिल बक्शी ने आईएएस में चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि इलाके का नाम भी रोशन किया। अकिल नूरपुर के पूर्व विधायक रंजीत बख्शी के पुत्र हैं। जैसे ही अकिल के चयन का लोगों को पता चला तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यूपीएससी की परीक्षा में इस बार कुल 998 चयनित उम्मीदवारों में से अकिल बख्शी ने 581वां स्थान…
Read MoreCategory: Kangra
चलती बस से गिरी महिला की मौत
भवारना (कांगड़ा)। भवारना थाना के अंतर्गत गांव साई भौडा में एक महिला की चलती बस से गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजपुर टांडा निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी स्व. स्वरूप चंद भौडा में अपनी विवाहित बेटी के पास गई थी। शुक्रवार सुबह उसका दामाद उसे बरडाम से पालमपुर जा रही निगम की बस में चढ़ाकर गया। साई भौडा गांव से बस अभी कुछ ही दूर चली थी कि चलती बस का दरवाजा खुल गया और कमलेश कुमारी बस…
Read Moreटीन के शेड में पढ़ाए जा रहे बच्चे
विकास खंड फतेहपुर के तहत 1974 में अस्तित्व में आए खटियाड़ सरकारी स्कूल अपग्रेड होकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तो बन गया लेकिन समय के साथ इसके भवन का ढांचा नहीं बदला। भवन दिन-प्रतिदिन जर्जर होता गया। भवन की मरम्मत करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग ने नया भवन तो बनाया नहीं लेकिन कहीं कोई हादसा न हो जाए, इस डर से जर्जर भवन को गिरा दिया। विद्यार्थियों को बैठाने के लिए अस्थायी रूप से टीन का शेड बना दिया। नए भवन के लिए बजट भी मंजूर…
Read Moreचोर समझकर पीट डाले युवक
भवारना (कांगड़ा)। भवारना थाना के तहत गांव मट्ट में सोमवार रात गांव वालों ने दो युवकों को चोर समझकर पीट डाला। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस पूछताछ में ऐसा कुछ न मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे गांव वालों ने दो युवकों को गांव में घूमते देखा। ये दोनों युवक एक स्कूटर पर आए थे और गांववालों को इनसे सही जवाब न मिलते देख दोनों की पिटाई कर डाली। इसके बाद दोनों को भवारना पुलिस…
Read Moreडीएसपी के वाहन पर पथराव की जांच शुरू
धर्मशाला। पुलिस थाना भवारना के तहत डीएसपी पालमपुर के वाहन पर पथराव करने वाले शेष दो आरोपियों की धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। मामले में एक आरोपी घटना के दौरान ही पकड़ा गया था, जो तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। वहीं वीरवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा मोहित चावला ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के दूसरे दिन भी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर भागते…
Read Moreधर्मशाला के 50 फीसदी होटलों में नहीं पार्किंग
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों के लिए प्रसिद्ध खेल नगरी धर्मशाला में हर आम और खास आदमी पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। यही हाल खेल नगरी में होटलों का है। शहर में पचास फीसदी से अधिक होटलों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में इक्का-दुक्का ही होटल हैं, जहां कुछ गाड़ियों के खड़ा होने के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों तथा विदेश से आने वाले पर्यटक पर्यटन नगरी मैकलोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी, डलझील, धर्मकोट तथा धर्मशाला समेत शहर की अन्य जगह…
Read Moreलाटरी के बाद अब जॉब फर्जीवाड़ा
धर्मशाला। अगर आपको बिना किसी आवेदन ई-मेल पर जाब का आफर आए। आपकी महीने की तनख्वाह भी अच्छी-खासी तय कर दी गई हो। सिक्योरिटी फंड के नाम पर डिपॉजिट की बात कही गई हो तो जरा सावधान हो जाएं। जी हां, यह रोजगार का सुनहरा अवसर नहीं, बल्कि ई-मेल फ्राड का नया तरीका है। साइबर क्राइम के जरिये लोगों को ठगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शातिरों ने अब ई-मेल से फ्राड का नया तरीका ढूंढा है। लाटरी के बाद हिमाचल में अब जॉब के नाम पर फर्जीवाड़ा…
Read Moreसेक्स रैकेट : तीन और नाम सामने आए
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत बहुचर्चित सेक्स रैक्ट की मुख्य सरगना सरला उर्फ शालू को पुलिस ने वीरवार को देहरा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र ठाकुर नेे इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मुख्य आरोपी की शिनाख्त पर उसके दो सहयोगियाें मोक्ष व जानी की गिरफ्तारी की जानी है। इस मामले में लुधियाना की रीटा नाम की महिला का नाम भी सामने आया है। इन सभी की शिनाख्त हो…
Read Moreमैडम, मुझे नहीं रहना पति के साथ
धर्मशाला। …मैडम मुझे अब पति के साथ नहीं रहना। जिसे शादी के छह साल बाद अपनी फूल जैसी बेटी की भी याद नहीं आई। वह अब मेरी क्या सुध लेगा और लता महिला आयोग की अदालत में फफक-फफक कर रोने लगी। महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने महिला को ढांढस बंधाया और तुरंत पति को फोन लगाकर सबसे पहले पत्नी के खाते में निर्धारित खर्च की राशि जमा कराने के आदेश दिए। हालांकि महिला आयोग अध्यक्ष ने दोनों को राजीनामे और समझौते की सलाह दी, लेकिन पति के व्यवहार…
Read Moreनूरपुर के समीप जंगल में मिला क्लर्क का शव
नूरपुर (कांगड़ा)। एक सरकारी कार्यालय में बतौर लिपिक कार्यरत युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। युवक से बरामद सुसाइड नोट में उसके ही सहयोगियों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप है। बुधवार को जसूर से औंदी डिफेंस रोड स्थित जंगल में युवक का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान विनोद चौधरी (27) पुत्र मान सिंह निवासी खज्जन के रूप में हुई। पुलिस से प्राप्त के जानकारी के अनुसार मृतक विनोद चौधरी के पिता मान सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई…
Read More