गले की हड्डी नहीं कार्यकर्ता : सुखविंद्र

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी व नैतिकता संगठन के लिए जरूरी है। कई बार संगठन हित में कड़े फैसले भी लेने पड़ते हैं। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की धर्मशाला के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी कथनी व करनी में फर्क होता है तो कार्यकर्ताओं से दूरियां बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस संगठन के दम पर लड़ेगी। संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं तथा कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी निभाते…

Read More

आगजनी से 5 दर्जन सफेदे के पेड़ राख

फतेहपुर (कांगड़ा)। मनोह सिहाल स्कूल के साथ लगते जंगल में रविवार सुबह आग लगने से दर्जनों सफेदों के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। करीब 9 बजे लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी भी बुलानी पड़ी। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि उन पर नियंत्रण पाना मुश्किल था। हालांकि जंगल के चारों ओर खड्ड होने से आग उतने क्षेत्र तक सीमित रही और भयंक र रूप धारण करने से पहले फायर बिग्रेड गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक करीब 5…

Read More

सुखविंद्र का ज्वालामुखी में भी भव्य स्वागत

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की सीमा भड़ोली पुल पर पहुंचने पर स्थानीय विधायक संजय रतन ने सैकड़ों समर्थकों संग उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर समर्थकाें ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि सरकार व संगठन को एकजुट करके कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करना उनका ध्येय है, इसके लिए वह प्रयासरत हैं। लोकसभा चुनावों में बहुमत से कांग्रेस पार्टी की जीत होगी, इसके लिए वह पूरी तरह…

Read More

भज्जी को भी आया गुस्सा

धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल सीजन-6 के मैच खेलने के बाद मुंबई व पंजाब टीम के खिलाड़ी धर्मशाला से विदा हो गए। पंजाब के प्लेयर सुबह साढ़े ग्यारह बजे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से वापस रवाना हुए। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दोपहर एक बजे गगल एयरपोर्ट से चार्टर विमान में लौटे। वापसी के दौरान गगल एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी व मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह के बीच थोड़ा सा मनमुटाव हो गया। इसके चलते भज्जी ने सुरक्षा कर्मी को धक्के तक लगा दिए। जानकारी के…

Read More

टैंपो की बस से टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। श्रद्धालुओं से भरे एक टैंपो की शनिवार सुबह देहरा के ब्यास पुल के निकट तीखे मोड़ पर पंजाब रोडवेज की बस के साथ भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें शीघ्र एफआरयू देहरा ले जाया गया। अन्य चार श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी मंदिर की ओर जा रहे थें।…

Read More

दो जगह आगजनी से हजारों का नुकसान

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की पंचायत हटली जम्बाला में शनिवार को दो जगह आग लगने से काफी नुकसान हो गया। पहले मामले में कुलदीप सिंह के खेतों में एकाएक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से सारा पशुचारा खाक हो गया। खेतों को जब आग ने अपनी चपेट में लिया तो उस समय कुलदीप सिंह तथा उसका परिवार बाहर गया था। जब उनको आग का पता चला तो इसकी जानकारी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमन शर्मा को दी। पूर्व प्रधान ने अग्निशमन विभाग को…

Read More

सौ मीटर की दौड़ में हमीरपुर के सफल हुए सफल

कांगड़ा। अंतर बहुतकनीकी संस्थान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन चार प्रतिस्पर्धाएं र्हुइं। प्रतियोगिताओं में लड़कों की 500 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान प्रगतिनगर के कमलेश ने प्रथम, सुंदरनगर के रजत कुमार ने दूसरा व कांगड़ा के अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के करण ने प्रथम व इसी संस्थान के चंद्रकांत ने दूसरा व कांगड़ा के अश्वनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर के सफल कुमार ने प्रथम, कांगड़ा के अश्वनी ने दूसरा व सुंदरनगर…

Read More

दर्शकों को निराश कर गए सचिन

धर्मशाला। मुंबई-पंजाब के बीच धर्मशाला में खेले गए मैच में सचिन की मौजूदगी को लेकर दर्शकों व मास्टर के प्रशंसकों में भारी उत्साह था। लेकिन स्टेेडियम में पहुंचने पर तब जोर का झटका धीरे से लगा, जब दर्शकों को यह मालूम हुआ कि सचिन तेंदुलकर प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। दर्शकों को यह पता चलते ही उनमें इतना रोष पनप उठा कि सैकड़ों दर्शक स्टेडियम से बाहर चले गए। उल्लेखनीय है कि सचिन को लेकर ही धर्मशाला स्टेडियम में रिकार्ड टिकटों की बिक्री र्हुई। लेकिन सचिन के न खेलने से…

Read More

अंदर मजा बाहर सजा

धर्मशाला। आईपीएल सीजन छह में मुंबई-पंजाब का मैच खत्म होने के बाद धर्मशाला की सड़कें एक बार फिर पूरी तरह से जाम हो गईं। दर्शकों ने जितना लुत्फ स्टेडियम के अंदर मैच का उठाया, उतनी ही सड़कों पर जाम की सजा भी भुगती। हालांकि लंबे जाम के बावजूद पंजाब से आए दर्शकों ने खूब मस्ती भी की। मैच खत्म होने के करीब दो घंटे बाद तक सैकड़ों वाहन धर्मशाला की सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए लोगों को आधे घंटे तक का…

Read More

घपले में अनुबंध कर्मचारी पर गिरेगी गाज

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर ब्लाक में मनरेगा की राशि में हुए घपले के मामले में बीडीओ परागपुर ने आरोपी अनुबंध कर्मचारी को उसकी सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के जरिए आरोपी कर्मचारी को कहा गया है कि बीडीसी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि मनरेगा राशि में घपले के आरोप के बाद उनकी अनुबंधित सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। सेवाएं समाप्त करने से पूर्व एक माह का नोटिस दिया जाना जरूरी है। इसके तहत आरोपी कर्मचारी को नोटिस जारी किया…

Read More