आगजनी से 5 दर्जन सफेदे के पेड़ राख

फतेहपुर (कांगड़ा)। मनोह सिहाल स्कूल के साथ लगते जंगल में रविवार सुबह आग लगने से दर्जनों सफेदों के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। करीब 9 बजे लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी भी बुलानी पड़ी। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि उन पर नियंत्रण पाना मुश्किल था। हालांकि जंगल के चारों ओर खड्ड होने से आग उतने क्षेत्र तक सीमित रही और भयंक र रूप धारण करने से पहले फायर बिग्रेड गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक करीब 5 दर्जन सफेदे के पेड़ आग की चपेट में आ चुके थे। गौरतलब है कि लोगों की निजी भूमि भी जंगलों के साथ लगती है। ऐसे में आग की घटनाओं से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गई हैं।

Related posts